अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब जनता ने अपने नए राष्ट्रपति को चुन लिया है। भारी संख्या में वोट देकर अमेरिकी जनता जो बाइडेन (Joe biden) को अपना 46वां राष्ट्रपति बना दिया है। ऐसे में चुनाव ने जीत हासिल करने के बाद जो बाइडेन काफी खुश हैं और जनता का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद के अपने पहले संबोधन में कहा कि “यह जीत WE THE PEOPLE के लोगों के लिए है।” उन्होंने कहा कि वह ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने की काम करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर बोले जो बाइडेन, ट्वीट कर कहा ‘मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति…’
अमेरिका में चल रहा राष्ट्रपति चुनाव अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका ने अपने नए राष्ट्रपति को चुन लिया है। जनता ने भारी संख्या में वोट देकर अपने नए राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) को जीत हासिल करवाई है। शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कड़े मुकाबले में हरा कर जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव को जीत लिया है और अब अपनी ज़िम्मेदारी संभलने के लिए तैयार हैं।
एग्जिट पोल का नतीजा देखर खुश हुए तेजस्वी समर्थक, बहनों ने ट्वीट कर कहा ‘सिंहासन खाली करो..’
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election 2020) के तीनों चरणों की वोटिंग ख़तम हो चुकी है और अब लोगों को बेसब्री से नतीजे का इंतज़ार है। ऐसे में लोगों का मानना है कि इस बार बिहार की सरकार बदलेगी और नीतीश कुमार की जगह राजद के नेता तेजस्वी यादव लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार की महागठबंधन (Mahagathbandhan) के लिए खुशी का अवसर है। दरअसल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के बाद एग्जिट पोल में महागठबंधन (Mahagathbandhan) जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है।
वोटिंग के दौरान ही हो गयी निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, कोरोना संक्रमण…
बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election 2020) के लिए चल रही वोटिंग के बीच बहुत सी खबरें सामने आ रही हैं। राज्य में अब 2 चरणों की वोटिंग हो चुकी है और फिलहाल तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। इस दौरान एक उम्मीदवार का कोरोना से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से कोरोनावायरस से संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से हालत नाज़ुक होने के कारण अस्पताल में भर्ती भी थे। यह मामला मधुबनी (Madhubani) से जुड़ा है जहां के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कुमार झा की मौत हो गई।
IPL से बाहर होने पर कप्तान कोहली ने किया ट्वीट, बोले ‘खिलाड़ियों पर गर्व है.’
शुक्रवार के दिन हुए आईपीएल (IPL 2020) एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स (SRH) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मिली हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। टीम को सपोर्ट करने वाले फैंस को उन्होंने शुक्रिया कहा। अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि “यह हमारे लिए एक शानदार यात्रा रही है, हां चीजें हमारे रास्ते नहीं चलीं लेकिन पूरे टीम के खिलाड़ी पर गर्व है। आपके समर्थन के लिए हमारे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, आपका प्यार हमें मजबूत बनाता है। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।”
दोस्त के गिफ्ट को देखकर धर्मेंद्र ने दिया यूं रिएक्शन, ‘इसको अपने हाथ से…’
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने अपने टैलेंट की बुनियाद पर लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। हालाकि फिलहाल वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन अब भी वह लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। अब वह फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद वह अपने फार्म हाउस पर ही अपना सारा समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा एक्टिव रहते हैं।
अभिषेक बच्चन ने अमिताभ को लेकर कह दी बड़ी बात, “पापा ने कभी मेरे लिए…”
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में स्टार किड्स को काफी निशाना बनाया गया। उनकी मौत को लेकर लोगों ने और कई कलाकारों ने मिलकर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया जो अब तक चलता आ रहा है। जिसको देखते हुए बहुत से सितारों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी। अब खबर है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि पापा ने कभी किसी से मेरे लिए फोन नहीं किया।
अमेरिकी चुनाव में कड़ा मुक़ाबला, जो बाइडन और ट्रंप के बीच इतने वोटों का है अंतर..
कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित देश अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) की पूरी वोटिंग ख़तम हो चुकी है और बहुत से राज्यों में काउंटिंग होने के बाद नतीजे भी सामने आ गए हैं। अभी तक सामने आए नतीजों के मुताबिक रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन (Joe Biden) के बीच काफी टक्कर का मुकाबला रहा है। फिलहाल जो बाइडेन आंकड़ों में ट्रंप से आगे चल रहे हैं।
अर्णव की गिरफ्तारी पर खुश हुए अन्वय नाइक के घरवाले, मुंबई पुलिस का किया शुक्रिया अदा…
हाल ही में मशहूर पत्रकार अर्णब गोस्वामी (Arnab Goswami) को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया, उनके ऊपर 53 वर्षीय इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक और उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। लेकिन उनके खिलाफ किसी भी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया था। अब अचानक उनके खिलाफ लगे इस आरोप पर एक्शन लिया गया है और उनको मुंबई पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

















