हवाई सफर के दौरान लगभग सभी लोगों का किराया एक ही होता है। लेकिन उस किराए में कुछ लोग भारी मात्रा में समान ले जाते हैं। यानी केबिन बैग और लगेज बैग (Cabin bag & luggage bag) ले जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना सामान के ही सफर करते हैं। इसको देखते हुए अब एक नया नियम लागू होने जा रहा है। जिसके चलते अगर कोई बिना सामान के घरेलू विमान यात्रा पर जाता है तो उसको यात्रा के किराए में छूट मिलेगी। शुक्रवार को नागरिक विमानन (Civil Aviation) के महानिदेशक ने एक सर्कुलर (circular) जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
OTT प्लेटफॉर्म के लिए जारी हुए सख्त नियम, 36 घंटे के अंदर ही हटाना होगा…
कोरोनावायरस के कारण लगे लॉक डाउन में लोगों का सबसे ज़्यादा साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी ओवर द टॉप मीडिया ने दिया है। लॉक डाउन के दौरान किसी के पास कुछ करने को ही नहीं था। ऐसे में लोगों ने खूब फिल्में और वेब सीरीज देखी। लॉक डाउन से पहले कभी भी इतने लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन जब लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड की कुछ फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई तो लोगों ने खूब इसका आनंद उठाया। लेकिन इस दौरान ओटीटी कंटेंट (OTT Content) को लेकर देश में बहुत से लोगों ने आपत्तियां जताई। जिसको देखते हुए सरकार ने आईटी एक्ट (IT Act) के तहत ओटीटी के लिए नए नियम जारी किए हैं।
35 सेकेंड के इस वायरल वीडियो से सीखे शशि थरूर जैसी अंग्रेज़ी बोलना, पाकिस्तान के कॉमेडियन…
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग बिना मेहनत के है पॉपुलर हो जाते हैं। उनको पॉपुलर बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि आम जनता होती है। हाल ही में पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की जिसका नाम दनानीर है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। ये वीडियो इतना वायरल हुआ के पूरे इंडिया में लोग इस वीडियो को फॉलो करने लगे और देखते ही देखते दनानीर के फॉलोअर्स एक मिलियन हो गए। दनानीर के बाद अब पाकिस्तान के रहने वाले एक शख्स का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
राज्यसभा से विदाई के बाद बगावत पर उतरे आज़ाद, अब दिल्ली नहीं जम्मू होगा…
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) का कार्यकाल आगामी 15 फरवरी को समाप्त हो गई। बता दें कि वर्ष 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई, तब कांग्रेस ने उन्हें यह पद दिया था। उन्होंने अपने इस पद की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से निभाई। उनके रिटायर होने बाद अब फिर एक बार कांग्रेस में बगावत होने का खतरा है। जानकारी के मुताबिक बीते साल सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 विधायकों में से कुछ विधायक फिर एक बार 1 होने का विचार कर रहे हैं।
वनवासी समाज की सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है एकल श्रीहरि : भगत सिंह कोश्यारी
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित संस्था एकल श्रीहरि अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है। इस उपलक्ष्य में संस्था के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उन्हें संस्था के गतिविधियों की जानकारी दी। माननीय राज्यपाल से भेंट करने वालों में एकल श्रीहरि के राष्ट्रीय संरक्षक गोपाल कंदोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, संस्था के मुंबई समिति अध्यक्ष विजय केडिया, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू केडिया एवं राजीव नौटियाल थे। श्रीमती मीना अग्रवाल ने संस्था के पदाधिकारियों का परिचय माननीय राज्यपाल को दिया।
संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक गोपाल कंदोई ने वनवासी समाज को शिक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संस्था के एकल विद्यालयों के बारे में माननीय राज्यपाल को जानकारी दी, जबकि भारतीय धर्म-अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रति वनवासी आदिवासी समाज को जागरूक करने और उन्हें संस्कारित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे श्रीहरि रथ योजना की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा ने दी।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय के हाथों संस्था के पदाधिकारियों को वनवासी क्षेत्रों में किये जा रहे सेवा के उल्लेखनीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।
माननीय राज्यपाल महोदय ने वनांचलों में निवास कर रहे वनवासी समाज के सार्वभौमिक उत्थान के लिए संस्था एकल श्रीहरि के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है यह सुखद है। इसे और विस्तार देने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय राज्यपाल का स्वागत किया।
गौरतलब है कि देश के वनांचलों में निवास कर रहे वनवासी समाज को संस्कार पूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बी बनाने के लिए एकल श्रीहरि पिछले 25 वर्षों से कार्य कर रहा है। वर्तमान में संस्था के 70 हजार से भी अधिक संस्कार केंद्र हैं। इन संस्कार केंद्रों के माध्यम से वनवासी समाज को संस्कारपूर्ण शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा लगभग 50 श्रीहरि रथ का संचालन भी संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो गाँव-गाँव घूमकर लोगों में सनातन धर्म के प्रति आस्था का भाव जगाने का कार्य कर रहा है।

संस्था एकल श्रीहरि ने अपने इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय उद्घाटन समारोह आगामी 6-7 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया है। इस समारोह की संयोजिका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल हैं। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय उद्घाटन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन स्समारोह में साध्वी ऋतम्भराजी, इंडिया टीवी के वरिष्ठ पत्रकार श्री रजत शर्मा, ज़ी टीवी प्रमुख श्री सुभाष चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय, पाञ्चजन्य और ऑर्गनाइजर के संपादकद्वय श्री हितेश शंकर एवं प्रफुल्ल केतकर, श्रीमती किरण चोपड़ा तथा पत्रकार दीपक चौरसिया सहित कई अन्य विभूतियों का सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।
कई राज्यों के दौरे पर है भाजपा, पीएम मोदी के साथ अमित शाह भी…
इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां लगातार जारी हैं। ऐसे में भाजपा भी चुनाव जीतना का मौका नहीं छोड़ना चाहती। अलग अलग राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा के मंत्री लगातार राज्यों के दौरे कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कई राज्यों का दौरा करते हुए दिखे। बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल सहित कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।
महाराष्ट्र के इस होस्टल पर बरसा कोरोना का कहर, 200 से ज़्यादा छात्र और…
देखते ही देखते कोरोना वायरस (Corona virus) ने देश में फिर एक बार अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। देश के कुछ राज्यों में इस वायरस का खूब कहर देखा जा रहा है। बढ़ते मामलों पर अब सरकार की चिंता साफ ज़ाहिर होती है। बढ़ते संकट के दौरान महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य रहा। ऐसे में अब फिर एक बार महाराष्ट्र में इस लहर देखने को मिल रही है। खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के वाशिम जिले (Vashim) में स्तिथ एक होस्टल में आज 200 से भी ज़्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्रधानमंत्री के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, 1.32 लाख दर्शकों के…
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम (Cricket Stadium) अब भारत में है। बुधवार के दिन अहमदाबाद (Ahmedabad) में इस स्टेडियम का उद्घाटन देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath kovind) ने किया। इस बीच राष्ट्रपति के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी वहां मौजूद रहे। बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम मोटेरा अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) के नाम से जाना जाएगा। इस स्टेडियम में करीब 1.32 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम माना जाता था। इस स्टेडियम में दर्शक क्षमता 90000 है।
बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच केंद्र सरकार का फैसला, इन 10 राज्यों में भेजी जाएगी…
देश के कुछ राज्यों में फिर एक बार कोरोनावायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार की परेशानियों में इजाफा होता दिख रहा है। इस दौरान अब बढ़ते संकट को कम करने के लिए सरकार जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दिन इस मुद्दे को लेकर केंद्र ने एक बैठक भी की है। इस दौरान जिन राज्यों में संकट तेज़ी से फेल रहा है। उन राज्यों में सरकार अपनी एक टीम भेजेगी। इस टीम का काम है कि राज्य में फेल रहे कोरोना संकट का पता लगाएं।
इंदौर में हुए हादसे के बाद शिवराज सिंह ने मानी कमलनाथ की बात, उनके कहने पर बना दी…
हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक हादसा पेश आया। इस हादसे में उनकी जान जाते जाते बच हुई। जानकारी के मुताबिक कमलनाथ तीन दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ इंदौर के डीएनएस अस्पताल में कांग्रेस के एक बड़े नेता रामेश्वर पटेल को देखने के लिए गए थे। इस दौरान अस्पताल में ऊपर जाने के लिए वो और उनके साथ मौजूद सभी मंत्री लिफ्ट में चड़ गए। तभी ये हादसा पेश आया। बता दें कि लिफ्ट लिफ़्ट अचानक से नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए।

















