कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Comedy king Kapil Sharma) अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। अक्सर कपिल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में कपिल का एक और वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन इस बार उनकी वीडियो को देख लोग हसें नहीं बल्कि वीडियो देख परेशान हो गए। दरअसल इस वायरल वीडियो में कपिल को व्हीलचेयर (Wheelchair) पर बैठा हुआ देखा गया है। जिसको देख उनके फैंस उनके लिए परेशान हो रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं।
पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच इन पांच राज्यों ने दी लोगों को राहत, टैक्स में की…
पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। भले ही दो दिनों से तेल के दाम स्थिर हों। लेकिन देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल की रिकॉर्ड कीमतों को लेकर धर्म संकट का सामना कर रही है, लेकिन पांच चार राज्यों ने ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दी है। बता दें कि इन राज्यों में घटाई गई कीमत का कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से कोई लेना-देना नहीं है। इन सभी राज्यों ने टैक्स घटकर लोगों को थोड़ी सी राहत पहुचाई है।
कोरोना के बढ़ते संकट को देख बिहार सरकार ने बरती सख्ती, होली में घर…
देश में कोरोनावायरस का संक्रमण फिर एक बार तेज़ी पकड़ रहा है। जिसको देखते हुए अब कई राज्यों में सावधानी बरती जा रही है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने अब राज्य में सख्ती बढ़ा दी है। राज्य में एक बार फिर कोरोनावायरस की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का कड़ाई पालन करने को भी कहा गया है। इसके अलवा बिहार सरकार ने अन्य देशों से आने वाले लोगों के लिए भी फैसले लिए हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तयारी लगातार जारी, पीएम मोदी ने किया…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियां ज़ीरो शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस हर बार की तरह इस बार भी राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं तो वहीं भाजपा भी उनका सामना करने से पीछे नहीं हट रही। बंगाल में चुनावों की तैयारियों के बीच देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने के अंदर आज बंगाल में अपनी तीसरी यात्रा करेंगे। इसके साथ ही पीएम ने असम का दौरा करने का भी फैसला किया है। बता दें कि इस साल बंगाल के साथ साथ असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर भाजपा की तैयारियां लगातार जारी हैं।
टीकाकरण अभियान के बीच सरकार का आदेश जारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब…
कोरोनावायरस का कहर देश में फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के मरीजों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं। बता दें कि इन बढ़ते मामलों के बीच सरकार द्वारा जारी टीकाकरण अभियान भी लगातार जारी है। इस अभियान की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन केवल फ्रंट लाइन वर्कर्स को ही लगाई गई थी। लेकिन अब ये वैक्सीन बीमार और बूढ़े लोगों को भी दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि अब इसकी तैयारी शुरू करदें।
छोटी छोटी गलतियों से रहें सावधान, खाना खाते समय रखें इन बातों का ध्यान…
दुनिया में सभी लोगों की इच्छा होती है कि वह हमेशा सुंदर दिखे और फिर रहे। ऐसे में लोग बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। बहुत सी इसी चीजें भी खातें है जिससे वह स्वस्थ रहें। लेकिन अक्सर उन छोटी छोटी बातों का ख्याल रखना भूल जाते हैं जो बहुत ज़रूरी है। बहुत से लोग खाना समय से नहीं खाते, कुछ लोग समय से सोते नहीं हैं तो कुछ सुबह उठते ही कुछ गड़बड़ कर देते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाना सही ढंग से नहीं खाते। मतलब जल्दी जल्दी खाते हैं या फिर खड़े होकर ही खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसी ही कोई ग़लती करते हैं तो इसको सुधार लें। क्यूंकि ये छोटी सी गलती बहुत भारी पढ़ सकती है।
LIC ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, कंपनी की ओर से दी जा रही है यह सुविधा, अगर बंद है आपकी…
कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी या किसी और कारण से अगर आपकी LIC पॉलिसी (Policy) बंद हो चुकी हैं तो कंपनी फिर एक बार आपको उन पॉलिसियों को खुलवाने का मौका दे रही है। कोरोनावायरस के कारण लोगों का बहुत नुक़सान हुआ ऐसे में अब लोगों को राहत देने के लिए कंपनी ने एक कैंपेन (Compaign) शुरू किया। इस कैंपेन के चलते LIC ने पॉलिसीधारकों को अपनी ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का मौका दिया है जो किसी कारण बीच में ही बंद हो गईं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर तैयारियां जारी, TMC ने दिया नया नारा तो भाजपा ने किया…
आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly election) को लेकर पश्चिम बंगाल (west Bengal) में हलचल मची पड़ी है। ऐसे में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (BJP & TMC) दोनों ही पार्टी अपना पूरा ज़ोर लगा रही हैं। हालांकि तृणमूल पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन फिर भी आने वाले चुनाव को लेकर परेशान है। इस बीच तृणमूल ने शनिवार को एक नया चुनावी नारा दिया है। इस नारे में कहा गया है कि “बंगाल चाहता कि उनकी अपनी बेटी सत्ता में दोबारा आए।” ऐसे में बीजेपी भी पीछे कैसे रह जाती। बीजेपी ने ममता बनर्जी के इस नारे के काट में एक गीत जारी किया है।
बढ़ते कोरोना संकट के बीच फिर बढ़ रही हैं सख्ती,बेवजह घूमने पर होगी…
देश में फिर एक बार कोरोनावायरस का कहर देखने को मिल रहा है। फिर एक बार लोगों के बीच कोरोना का डर बैठ गया है। हालांकि अब इसका टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। इस बीच भी महाराष्ट्र में इससे संक्रमित मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में बढ़ते संकट को देख उद्धव ठाकरे की सरकार ने बहुत से फैसले लिए हैं। इन फैसलों के चलते अब पुणे में मौजूद सभी स्कूल और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही अब जिले में मौजूद सभी कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।
चमोली के बाद अब हिमाचल में भी है जल प्रलय का खतरा, हो सकती है भीषण तबाही…
रविवार 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला। नीती घाटी में रैणी गांव के शीर्ष भाग में ऋषिगंगा के मुहाने पर सुबह करीब 9:15 बजे ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर ऋषिगंगा में गिर गया। इस कारण नदी में बाढ़ आ गई। इस खौफनाक मंज़र के बाद अब ये मंज़र हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर (Glacier) तेजी से पिघल रहे हैं। जिसके चलते पूरे हिमालय क्षेत्र में बड़े बवंडर की आशंका जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज द्वारा इस खतरे का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

















