Home Blog Page 855

कोरोना के मरीजों में फिर हुआ इजाफा, बीते दिन देश में…

0

कोरोना वायरस (Corona virus) का खतरा फिर एक बार बढ़ता हुआ दिखा रहा है। जहां अभी कुछ समय से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। अब फिर एक बार ये संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। बता दें कि बीते 25 दिनों के बाद भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 13,179 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ये संख्या 25 दिनों में सबसे अधिक है। बीते चार दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra) का भी हाल बुरा है। राज्य में बढ़ते संकट को देख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार ने फिर एक बार कोरोना को लेकर गाइडलाइन (Guideline) जारी कर दी है और लोगों से इसका पालन करने को कहा है।

एक बार फिर सचिन को मैदान पर खेलते हुआ देख सकेंगे फैंस, सिर्फ 50 रुपए में ही…

0

दुनिया भर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके मैदान पर उतरते ही लोगों के बीच खलबली मच जाती थी। भले ही उनका रिटायरमेंट हो गया है, लेकिन अगर अब भी वो मैदान पर उतरेंगे तो फिर से स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं। एक समय ऐसा था जब बॉलर उनके सामने बॉलिंग करने में घबराता था। वह अच्छे से अच्छे बॉलर की गेंदों की पिटाई कर देते थे। सचिन तेंदुलकर के चाहने वालों को फिर एक बार उनको मैदान पर खेलता देखने का मौका मिल सकता है।

टीएमसी के मंत्री पर हुआ ख़तरनाक हमला, हमलावरों ने बम से…

0

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly election) से पहले ही राज्य में हलचल तेज़ हो गई है। इस बीच बंगाल के नेता और तृणमूल कांग्रेस के मंत्री जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) के ऊपर हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो चुके हैं। बता दें कि हमलावरों ने बुधवार की रात मुर्शिदाबाद जिले के निमिता रेलवे स्टेशन पर ज़ाकिर हुसैन के ऊपर बम फेंका। जिसके फटने के कारण मंत्री और वहां मौजूद उनके समर्थक बुरी तरह घायल हो गए। सभी को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

9 घंटे तक पानी में तैर कर इस बच्ची ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ 12 साल को उम्र में…

0

दुनिया के सभी खेलों में रिकॉर्ड बनाए जाते हैं और रिकॉर्ड बनाने वाले लोग ये ही सोचते हैं कि उनका रिकॉर्ड तोड़ना अब किसी के लिए भी काफी मुश्किल होगा। लेकिन फिर भी उनके मन में डर रहता है कि कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ न दे। जिसके लिए फिर वो और ज़्यादा मेहनत करते हैं और फिर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। हमें अक्सर देखने को मिलता है कि किसी नए खिलाड़ी ने पुराने खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन यह बहुत ही कम देखने को मिलता है कि खिलाड़ी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मिस इंडिया रनरअप बनने के बाद भी ऑटो में सफर कर सम्मान समारोह में पहुंची मान्या, लोगों ने कहा…”

0

उत्तर प्रदेश Uttar pradesh) के देवरिया की रहने वाली मान्या सिंह (Manya singh) ने मिस इंडिया 2020 की रनरअप (Miss india Runner up 2020) का खिताब जीतकर देश भर में अपनी पहचान बना ली है। मिस इंडिया की रनरअप बनने से ज़्यादा उनकी एक खास बात ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया। फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप मान्या सिंह (Manya Singh) ने कुछ ऐसा किया जिसको बदौलत वह आज पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रनरअप का खिताब जीतने के बाद भी उनको अपने माता पिता के साथ ऑटो रिक्शा में बैठकर मुंबई में अपने एक Felicitation समारोह में जाता हुए देखा गया।

फिर एक बार देखने को मिला कोरोना का कहर, एक ही अपार्टमेंट में 100 से…

0

कोरोनावायरस (corona virus) का कहर देश में अब पहले से काफी कम है। लेकिन अभी भी बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोनावायरस ने अब भी आतंक मचा रखा है। देश में सबसे ज़्यादा कोरोनावायरस के मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) में पाए गए हैं। उसके बाद केरल (kerala) दूसरे और कर्नाटक (Karnataka) तीसरे स्थान पर है। खबर है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Karnataka capital Bengaluru) में कोरोनावायरस ने फिर तेज़ी पकड़ ली है। बेंगलुरू में मौजूद एक ही अपार्टमेंट में कोरोना के 103 मामलों की पुष्टि हुई है।

तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल पहुंचे बाबा आसाराम, जोधपुर जेल से…

0

यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा का काट रहे आसाराम (Asaram) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को जेल में बंद आसाराम को सीने में दर्द और बेचैनी हुई। जिसके बाद उनको जेल डिस्पेंसरी में प्रथमिक उपचार के लिए भेजा गया। लेकिन वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उनको महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।

अगले कोरोनावायरस पर हमले की तैयारी, वैज्ञानिकों ने बनाई ऐसी तकनीक जिससे…

0

कोरोनावायरस का खतरा अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में साइंटिस्ट इस बात का पता लगा रहें हैं कि कोरोनावायरस का अगला स्ट्रेन किस जगह पर हमला करेगा। इस बीच वैज्ञानिकों ने अगले कोरोनावायरस से फैलने वाली बीमारियों की चेतावनी भी ज़ाहिर की है। बता दें कि इस दौरान साइंटिस्ट्स ने फंडामेंटल बायोलॉजी और मशीन लर्निंग का उपयोग कर के एक ऐसे तकनीक बनाई है जिससे पता लगाया जा सके कि अगला कोरोनावायरस कब और कहां से पैदा होगा.?

आरजेडी के बाहुबली विधायक की बिगड़ी तबीयत, पीएमसीएच में हुए भर्ती…

0

बीते कुछ दिनों से जेल में बंद आरजेडी विधायक (RJD MLA) की तबीयत खराब चल रही है। लेकिन मंगलवार को अचानक ज़्यादा तबीयत खराब होने पर उनको बेउर जेल से बाहर निकालकर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (PMCH) में इलाज के लिए ले जाया गया है। बता दें कि राष्‍ट्रीय जनता दल के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) बीते कुछ समय से जेल में बंद हैं। हाल ही में उन्होंने पेट दर्द और सर्वाइकल पेन की शिकायत हुई थी। जिसके बाद ये परेशानी उनको लगातार रही। मंगलवार को अचानक ये परेशानी और भी ज़्यादा बढ़ गई जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत, WTC रैंकिंग में भी पहुंचा ऊपर..

0

चेन्नई के मैदान पर चल रहा भारत और इंग्लैंड का दूसरा मैच भी अब खत्म हो चुका है। इस बीच भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड भारत से इतने ज़्यादा रनों से हरा है। इससे पहले साल 1986 में भारत ने इंग्लैंड को 279 रनों से हराया था। 317 रनों से हरा कर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज ली है। इतने ज़्यादा रनों से ये भारत की पांचवीं जीत है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 337, न्यूजीलैंड को 321, ऑस्ट्रेेलिया को 320 और वेस्टइंडीज को 318 रनों से मात दी थी।