आरजेडी के बाहुबली विधायक की बिगड़ी तबीयत, पीएमसीएच में हुए भर्ती…

0
92

बीते कुछ दिनों से जेल में बंद आरजेडी विधायक (RJD MLA) की तबीयत खराब चल रही है। लेकिन मंगलवार को अचानक ज़्यादा तबीयत खराब होने पर उनको बेउर जेल से बाहर निकालकर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (PMCH) में इलाज के लिए ले जाया गया है। बता दें कि राष्‍ट्रीय जनता दल के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) बीते कुछ समय से जेल में बंद हैं। हाल ही में उन्होंने पेट दर्द और सर्वाइकल पेन की शिकायत हुई थी। जिसके बाद ये परेशानी उनको लगातार रही। मंगलवार को अचानक ये परेशानी और भी ज़्यादा बढ़ गई जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और उन्हें फिलहाल आराम की ज़रूरत है। बताया जा रहा है कि विधायक के ठीक होते ही उनको फिर से जेल वापस भेज दिया जाएगा। बता दें कि अनंत सिंह गत विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2021) में आरजेडी के टिकट पर मोकामा में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्‍याशी राजीव लोचन को हरा कर विधायक बने थे। उन्होंने बिहार में बाहुबली विधायक के तौर पर जाना जाता है।

अनंत सिंह एक समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) के करीबियों में से एक थे। उन्होंने नीतीश कुमार के जरिए ही बिहार की सियासत में कदम रखा था। लेकिन इसके बाद वह नीतीश विरोधी लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के साथ जुड़ गए और वह अब लालू के करीबी हैं। जानकारों के मुताबिक आरजेडी के बाहुबली विधायक के खिलाफ 38 आपराधिक मामले (Criminal Cases) दर्ज हैं। साल 2019 में पुलिस ने उनके घर से एके-47 और बम बरामद किए थे।