Home Blog Page 856

मैच के तीसरे दिन अश्विन ने किया कमाल, शानदार शतक जड़ इंगलैंड को…

0

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच का तीसरा दिन भी अब खत्म हो गया है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की शानदार पारी देखने को मिली। इंग्लैंड के साथ दूसरे मैच के तीसरे दिन अश्विन ने साबित कर दिया कि वह एक अच्छे गेंदबाज होने के साथ साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। जब भारत के सभी बल्लेबाज आउट हो गए तब अश्विन ने पारी को संभाला और एक शानदार शतक जड़ दी। इस शतक के बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दे दिया।

व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट का जवाब, लोगों की सुरक्षा के लिए…

0

सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। ऐसे में लोगों का सबसे पसंदीदा मैसेजिंग ऐप (Messaging app) व्हाट्सऐप है। लेकिन हाल ही में व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy policy) को लेकर भारत में बहुत विवाद हुआ था। जिसके बाद भारत के बहुत से व्हाट्सऐप यूजर्स ने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया। बता दें कि व्हाट्सऐप अपनी नई पॉलिसी के चलते यूजर्स का डेटा फेसबुक से शेयर करता। लेकिन इस बीच उठे विवाद के बाद व्हाट्सएप इसको फिलहाल जारी नहीं किया। नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होने थी।

एक बार फिर गिरी सोने की कीमत, चांदी भी हुई सस्ती, करीब 9000…

0

सोने के कीमतों (Gold Price) में अक्सर उतार चड़ाव रहता है। कभी कीमत आसमान छु लेती है तो कभी कीमत एक दम से गिर जाती है। सोने को कीमत गिरते ही इसकी खरीद बढ़ जाती है। बता दें कि सोने की कीमतों भारी गिरावट आई है। अपने ऑल टाइम हाई से सोने की मौजूदा कीमत की तुलना करें तो पता चलता है कि सोने की कीमत में काफी भारी गिरावट आई है। अगस्त, 2020 में सोना अब तक के हाई लेवल पर था। अगस्त के महीने में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

मैदान पर नहीं उतरे पुजारा तो बढ़ी टीम की चिंता, मैच के दूसरे दिन…

0

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच दूसरा दिन भी शुरू हो गया। इस दौरान टीम इंडिया ने 329 रन बनाते हुए पारी को खत्म कर दिया। टीम इंडिया के बेहतरीन और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार शतक के चलते पहला दिन टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा रहा। वहीं दूसरे दिन भी विकेट पर टिक कर रोहित ने 161 रनों की पारी खेली। पहले दिन रोहित का साथ देते हुए पुजारा ने 21 रन बनाए थे। इस बीच दोनों ने मिलकर 85 रनों की साझेदारी की थी।

पुलवामा आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले “नहीं भूल सकता…”

0

14 फरवरी का दिन दुनिया भर में कोई नहीं भूल सकता। इस दिन को दुनिया भर में सभी लोग वेलेंटाइन डे (valentine day) के रूप में मनाते हैं। लेकिन साल 2019 के बाद से भारत में ये दिन ब्लैक डे (Black day) के तौर पर मनाया जाने लगा। आज ही के दिन वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए एक आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दिन को याद करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पार्टी को उभारने की कोशिशों में जुटी प्रियंका गांधी, कल करेंगी…

0

उत्तर प्रदेश में आने वाले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां अभी से शुरू करदी हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) किसान आंदोलन के बीच अपनी पार्टी को चमकाने की कोशिशों में लगी हुए हैं। बता दें कि बिजनौर (Bijnor) और मेरठ (Meerut) में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने का दावा प्रियंका गांधी ने किया था। हालांकि अब खबर है कि उनका मेरठ दौरा रद्द हो गया है। लेकिन वह बिजनौर के चांदपुर की रामलीला ग्राउंड में किसानों की महापंचायत में शामि‍ल होंगी।

दीपिका से लिया पंगा तो हुआ बुरा हाल, खुलेआम सोशल मीडिया पर…

0

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर भी वह काफी चर्चा में रहीं थीं। अब खबर है कि दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर की खूब क्लास लगाई है। दरअसल एक यूजर ने दीपिका के लिए गलत शब्दों को इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर अब वह ही ट्रोल हो रहा है।

चेन्नई में शतक जड़ रोहित शर्मा ने किया कई बल्लेबाजों को पीछे, इंटरनेशनल क्रिकेट में….

0

चेन्नई में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी शानदार पारी के चलते फिर एक बार अपने बेहतरीन खिलाड़ी होने का सबूत दिया है। उन्होंने इस मैच के पहले ही दिन एक शानदार शतक जड़ दी है। हालांकि इस बीच कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। बता दें कि रोहित शर्मा की इस शानदार पारी के चलते उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे कर दिया है। यह शतक रोहित शर्मा की टेस्ट क्रिकेट की 7वीं शतक है।

लॉकडाउन के बाद फिर चर्चा में आए सोनू सूद, बिना पैसों के भी अब…

0

कोरोनावायरस के दौर में लोगों को बहुत सी परेशानियों का। सामना करना पड़ा। सबसे ज़्यादा दिक्कत तो तब हुई जब सरकार ने इससे बचाव के लिए पूरे देश मे लॉक डाउन जारी कर दिया। ऐसे में सबसे ज़्यादा मुसीबतों का सामना गरीबों ने किया। जिसके बाद इन गरीबों की मदद कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इनके मसीहा बन गए। लॉक डाउन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम किया। साथ ही उन्होंने विदेश में फंसे छात्रों की भी मदद की और उनको देश वापस बुलाया। अपने इस काम के बाद सोनू सूद लाखों लोगों के दिलों में छा गए।

एकल श्रीहरि’ का दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव आगामी 6 – 7 मार्च को..

0

पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा तथा समाज, धर्म और संस्कृति की रक्षा में प्राण-प्रण से जुटी समाजसेवी संस्था ‘एकल श्रीहरि’ अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है। जिसका उद्घाटन समारोह आगामी 6 और 7 मार्च 2021 को दिल्ली में आयोजित है। गौरतलब है कि ‘एकल श्रीहरि’ की स्थापना ‘श्रीहरि सत्संग समिति’ के नाम से कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1996 में की गयी थी, जबकि मुंबई में ‘एकल श्रीहरि’ की स्थापन स्व. श्री स्वरुप्चंदजी गोयल के नेतृत्व में की गयी। ‘एकल श्रीहरि’ का उद्देश्य धर्मकथा के माध्यम से सुदूर अंचलों में निवास कर रहे वनवासी- आदिवासी समाज को संस्कारित करने, उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय सनातन संस्कृति की मुख्यधारा से जोड़ना है।

‘एकल श्रीहरि’ के रजत जयंती वर्ष उद्घाटन समारोह की संयोजिका और श्रीहरि सत्संग समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल (मुंबई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दो दिवसीय और कुल तीन सत्र में चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री श्याम गुप्त अपने उद्बोधन से करेंगे। समारोह में दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय, पाञ्चजन्य तथा ऑर्गनाइजर के संपादकद्वय श्री हितेश शंकर और श्री प्रफुल्ल केतकर, श्री सूर्यप्रकाशजी, जी टीवी प्रमुख श्री सुभाष चंद्रा, श्रीमती किरण चोपड़ा सहित कई अन्य विभूतियों का सान्निध्य तथा आशीर्वचन प्राप्त होगा। आभार ज्ञापन श्री सत्यनारायण काबरा देंगे।
2
आपको बता दें कि कोविद-19 के चलते सीमित संख्या में ही दर्शकों के उपस्थिति की अनुमति मिल पाने के कारण यह पूरा कार्यक्रम आभासी भी होगा जिसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा। उद्घाटन कार्यक्रम 6 मार्च अपरान्ह ढाई बजे से सायं चार बजे तक चलेगा तत्पश्चात प्रथम सत्र सायं 4.30 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6.00 बजे तक चलेगा। अगले दिन 7 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से शाम सवा चार बजे तक द्वितीय सत्र तथा शाम 5 बजे से 7.15 बजे तक समापन सत्र का आयोजन किया गया है।

वर्तमान में संस्था के लगभग 1 हजार प्रशिक्षित कथाकार देश के विभिन्न गाँवों में तीन दिवसीय कथा का आयोजन कर रहे हैं और ग्रामवासी किसानों को गौ-महिमा से परिचित करते हुए उन्हें गौ-वंश पालन के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में पुस्तक विमोचन के अलावा संस्था के 25 वर्षीय धर्म, संस्कृति और वनवासी समाज की सेवा-यात्रा पर बनी फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षित वनवासी महिला-पुरुष कलाकारों द्वारा ‘भारत के रंग – एकल के संग’ नामक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।

एकल श्रीहरि ने अपने इस रजत जयंती वर्ष में देश भर में चल रहे संस्था के 70 हजार संस्कार केंद्रों को बढ़ाकर 1 लाख तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा वर्तमान में चल रहे श्रीहरि रथों की संख्या 50 से बढाकर 75 करने तथा प्रशिक्षण देकर 1 हजार नए सेवाव्रती कथाकार तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्था के इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने वाले दान दाताओं का सम्मान ‘संस्कार सम्राट,’ ‘संस्कार रत्न,’ ‘संस्कार विभूषण,’ ‘संस्कार भूषण’ तथा ‘संस्कार श्री’ की उपाधि देकर किया जायेगा। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुभारती चैनल पर किया जायेगा जहाँ देश विदेश के लोग इसे देख सकेंगे।

एकल श्रीहरि ने अपने इस रजत जयंती वर्ष में गायों की रक्षा तथा उनके संरक्षण के लिए एक वृहद् कार्य योजना प्रारम्भ किया है। जिसके प्रमुख श्री रमेश सरावगी जी हैं। उनके अनुसार दूध न देने वाली गायों और उनके बछड़ों को किसानों की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। किसान इन गौ-वंशों का पालन कर उनके अपशिष्ट से बने उत्पाद का व्यवसाय करे गौ-वंश को अपनी आर्थिक उन्नति का आधार बना सकेंगे। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्य भी संस्था करेगी। गौसेवा योजना के प्रथम चरण में झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल के 16 अंचलों में 8 हजार कृषक परिवारों को एक गाय तथा उसके एक वर्ष के रख-रखाव और चारे के लिए 25 हजार रुपये दिए जायेंगे। संस्था द्वारा इसे राष्ट्रव्यापी गौ-सेवा अभियान के रूप में चलाया जायेगा।