पार्टी को उभारने की कोशिशों में जुटी प्रियंका गांधी, कल करेंगी…

0
80

उत्तर प्रदेश में आने वाले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां अभी से शुरू करदी हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) किसान आंदोलन के बीच अपनी पार्टी को चमकाने की कोशिशों में लगी हुए हैं। बता दें कि बिजनौर (Bijnor) और मेरठ (Meerut) में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने का दावा प्रियंका गांधी ने किया था। हालांकि अब खबर है कि उनका मेरठ दौरा रद्द हो गया है। लेकिन वह बिजनौर के चांदपुर की रामलीला ग्राउंड में किसानों की महापंचायत में शामि‍ल होंगी।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी 15 फरवरी को बिजनौर दौरे पर रहेंगी और किसानों को संबोधित करेंगी। गौरतलब हैं कि केंद्र सरकार (Central Government) के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार 81वें दिन भी जारी है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले, जबकि सरकार का कहना है कि वे इनमें संशोधन करने के लिए तैयार हैं।

किसानों के इस आंदोलन के बीच पार्टी की कोशिश है कि इस आंदोलन को सपोर्ट कर के वह 2022 में होने वाले चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ सीधा बीजेपी को टक्कर दे सके। इस बीच उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात को इशारा भी दिया था। इससे पहले प्रियंका ने सहारनपुर दौरा भी किया था। इस दौरे से पहले ही प्रियंका ने ये ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी. भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।”