Home Blog Page 857

इस्तीफे का ऐलान कर तृणमूल सांसद ने दिया पार्टी को बड़ा झटका, कहा “मुझे अब घुटन…”

0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं। ऐसे में अब चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) को एक बड़ा झटका लगने की संभावना है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने आज सदन में हो रही बहस के दौरान अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। जिसको लेकर वह अब काफी चर्चा में हैं।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद 5 बड़े अफसरों के खिलाफ केस दर्ज, प्रधानमंत्री आवास योजना में किया…

0

भारत में फर्जीवाड़े के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ये मामले अब इतने बढ़ गए हैं कि अब बड़े बड़े अफसर भी इसमें शामिल होने लगे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana-Rural), ग्रामीण में घोटाले का एक मामला सामने आया है, जिसमें 5 बड़े अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। यहां फर्जी तरीके से दूसरे के पहचान पत्र पर खाता खोलकर 15 अपात्र लोगों का आवास देने के मामले में 5 अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और गलत रिकॉर्ड तैयार करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

उत्तराखंड में फिर एक बार लोगों में बना डर का माहौल, बैराज का पानी बढ़ने पर..

0

पानी इंसान के लिए बेहद ज़रूरी है। पानी न मिलने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। जहां पानी इंसान के लिए इतना ज़रूरी है। वहीं इस पानी से इंसान को खतरा भी है। बता दें कि पानी के कारण ही अभी उत्तराखंड के चमोली में अफरातफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को रैणी गांव (Raini Village) के लोगों में काफी हड़बड़ाहट देखने को मिली। दरअसल, यहां मौजूद ऋषिगंगा नदी का पानी अचानक बढ़ने लगा है। जिसके चलते वहां की प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और नदी किनारे रह रहे लोगों को ऊंची जगह पर जाने का आदेश दिया है।

यूट्यूब और गूगल की मदद से दो भाइयों ने किया चमत्कार, अपने ही घर की छत पर…

0

भारत में केसर की पैदावार ज़्यादातर जम्मू-कश्मीर में होती है। मौसम के गर्मी के कारण और जगहों पर केसर की खेती करना लगभग आसंभव है। लेकिन हरियाणा में रहने वाले दो भाइयों ने इस काम को भी संभव कर लोगों को हैरान के दिया। बता दें कि हरियाणा के हिसार के दो युवा किसानों ने अपने घर की छत पर केसर की खेती की है। जिससे उन्हें करीब 9 लाख का फायदा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने ये सब कुछ सिर्फ यूट्यूब (Youtube) और गूगल (Google) की मदद से किया है।

INS विराट को तोड़ने पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट ने खरीदार को भी…

0

भारतीय नौसेना में 29 वर्षों तक सेवा देने वाले विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विराट (INS Viraat) को तोड़ने की प्रकिया पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें कहा गया है कि “एक ग्रुप भविष्य के लिए इसे संरक्षित करना चाहता है और खरीदार को 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। खरीदार ने इसे कबाड़ बनाने के लिए खरीदा है।” याचिकाकर्ता द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएस विराट के तोड़ने पर रोक लगा दी है।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अगले 7 दिनों तक…

0

बीते कई महीनों से दिल्ली के बॉर्डर्स पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इस आंदोलन के बीच 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर 25 के आस पास पहली बार दीप सिद्धू किसानों के आंदोलन में शामिल हुआ था। पहली ही दिन उसने किसानों के पक्ष में एक स्पीच भी दी थी। आंदोलन के बीच उसने सिंघू बॉर्डर पर अपना एक टेंट भी बनाया।

वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही हुई मीम्स की बरसात, अब आया टेडी डे तो…

0

जैसा कि सभी लोग जानते हैं सोशल मीडिया पर वक्त के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है। कुछ नया आते ही लोग पहले वाले को भूल जाते हैं। ऐसा ही माहौल कुछ मीमर्स (memers) की दुनिया का भी है। मीमर्स भी लोगों को हसाने के लिए कुछ न कुछ नया ढूंढते रहते हैं। ऐसे में फरवरी का महीना शुरू होते ही मीमर्स का काम आसान हो जाता है। फ़रवरी के दूसरे हफ्ते से ही वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। यह वीक पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मीमर्स मीम्स की बरसात कर देते हैं।

रोजगार दिलाने के नाम पर बच्चों से करवाते थे चोरी, सच सामने आने पर पुलिस भी…

0

आज कल हर कोई पैसे कमाना चाहता है। इतने पैसे जिससे उसकी सारी ज़रूरतें पूरी हो जाएं। अक्सर कई लोग पैसे कमाने में इतने अंधे हो जाते हैं कि उनको फर्क नहीं पड़ता कि जो काम वो कर रहे है, वो सही है या ग़लत। कई लोग पैसों के लिए चोरी करते हैं और बहुत से लोग दूसरों से चोरी करवाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का पर्दफाश किया है जो बच्चों की तस्करी करती थी। इस गैंग के लोग झारखंड, बिहार और बंगाल से बच्चों को दिल्ली ला कर उनसे गैरकानूनी  करवाते थे।

कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में बढ़ी मंत्रियों की संख्या, बीजेपी से 9 और जेडीयू से…

0

बिहार में एनडीए (NDA) की सरकार बनने के बाद से ही सबकी नजर कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion) पर थी। सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब बिहार सरकार के मंत्रियों को चुना जाएगा। ऐसे में फिर एक बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का कहना था कि हमने (JDU) मंत्रियों के नाम चुन लिए हैं जैसे ही भाजपा अपनी लिस्ट दे देगी हम कैबिनेट विस्तार कर देंगे। जैसा कि नीतीश कुमार ने कहा था ठीक वैसा ही हुआ। मंगलवार को सुबह राज्यपाल भवन से नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

राज्यसभा से कार्यकाल खत्म होने पर भावुक हुए गुलाम नबी, बोले “मुझे फख्र है कि…”

0

संसद में बजट सत्र के दौरान आज माहौल काफी गमगीन रहा। इस बीच देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना भाषण देते वक्त भावुक नजर आए। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आज़ाद का कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में उनकी विदाई पर पीएम मोदी भी गमगीन नज़र आए। जब पीएम ने 2006 में श्रीनगर आतंकी हमले के बारे में बताया तो सदन ने मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं।