Home Blog Page 858

इस तरह करें आंदोलन खत्म, भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने बताया तरीका..

0

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब सिर्फ किसानों का नहीं पूरे देश का हो गया है। ऐसे में अब किसानों के समर्थन में हर कोई आ रहा है। जहां किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। वहीं सरकार भी अपने फैसलों पर अड़ी हुई है। सरकार का कहना है कि इन कानूनों को डेढ़ साल के लिए टाल दिया जाएगा। लेकिन किसानों की मांग है कि इन कानूनों को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। इस बीच सरकार और किसानों के बीच चल रहे विरोध को खत्म करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने अपनी बातें रखीं।

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी आग के कारण लोग हुए बेघर, 20 से ज़्यादा…

0

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में भीषण आग लगने के कारण 20 से 22 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना दिल्ली के ओखला (Okhla) इलाके की है। ओखला के संजय नगर से देर रात झुग्गियों में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। अग्नि विभाग (Fire department) से मिली सूचना के मुताबिक देर रात 2 बजकर 25 मिनट के करीब उनके आग लगने की खबर आई थी। ये आग हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन ओखला फेस तीन के पास स्थित कतरन के गोदाम में लगी थी।

13 फरवरी से दी जाएगी वैक्सीन की दूसरी खुराक, टीकाकरण के पहले ही दिन…

0

देश में कोरोना वायरस (corona virus) के खिलाफ टीकाकरण अभियान (Vaccination camp) शुरू होने के बाद से अब तक करीब 56 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ। इस अभियान में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। इस दौरान फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीके की पहली खुराक देना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को जारी किए एक बयान में कहा है कि 13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज देनी शुरू की जाएगी।

किसानों के प्रदर्शन के बीच अकाली दल की अपील, कृषि कानूनों को…

0

सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन बीते 2 महीनों से जारी है। ऐसे में जहां किसान अपने फैसले पर डटे हुए हैं। वहीं सरकार भी अपने फैसले से एक कदम पीछे नहीं हट रही। किसानों के इस प्रदर्शन के चलते विपक्ष दलों ने सरकार को हर तरफ से घेर रखा है। विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं। बता दें कि इस बीच अकाली दल (Akali Dal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन कानूनों को रद्द करने का आग्रह किया है। शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (sukhbir singh badal) ने पीएम मोदी से कृषि कानूनों को रद्द करने की बात कही।

गुजरात हाई कोर्ट के 60 साल पूरे होने पर लोगों से जुड़े पीएम मोदी, बोले “हमारी न्यायपालिका ने हमारे…”

0

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) को गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat HC) के 60 साल पूरे होने के मौके पर डिजिटल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी बातें रखी। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने डाक टिकट जारी किए। डाक टिकट जारी कर उन्होंने कहा कि “हर देशवासी यह कह सकता है कि हमारी न्यायपालिका ने हमारे संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम किया। हमारी न्यायपालिका ने अपनी सकारात्मक व्याख्या से संविधान को मजबूत किया है।”

विराट कोहली ने शेयर किया पिता बनने का अनुभव, बोले “मेरे लिए डायपर बदलना…”

0

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का एक अलग ही मुकाम है। क्रिकेट खेलने और देखने का शौक़ रखने वाले लोगों में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो विराट कोहली को नहीं जानता होगा। वह फिलहाल एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान भी हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी चुनौतियों का सामना किया है। जिसके बाद वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वे किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं और अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन करते हैं। उनकी यही आदत शायद उनके लिए फिलहाल मददगार साबित हो रही है।

दवा निर्माता कंपनी फाइजर का बड़ा फैसला, भारत में कोरोना वैक्सीन…

0

कोरोना काल के बीच अमेरिकी दवा निर्माता कम्पनी फाइजर (Pfizer) ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। खबर के मुताबिक इस फैसले के चलते कंपनी ने भारत में कोरोना वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के प्रवक्ता ने दी है। शुक्रवार को दिए एक बयान में फाइजर के प्रवक्ता ने बताया कि वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी को ध्यान में रखते हुए कम्पनी ने 3 फरवरी को ड्रग नियामक प्राधिकरण की समिति की बैठक में हिस्सा लिया था और इस ही बैठक में आवेदन वापस लेने का फैसला लिया गया।

संसद में कृषि कानूनों पर बोले कांग्रेस नेता, किसानों के लिए डेथ वारंट है, धोखे से सरकार ने…

0

मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। ऐसे में विपक्षी दलों ने भी सरकार को चारों ओर से घेर रखा है। राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सभी ने केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। इस बीच कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने राज्यसभा में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन कानूनों के जारी होने से पहले ही मैंने बोला था कि ये कानून देश के किसानों के लिए डेथ वॉरंट है।

मोदी सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले “बहुमत अहंकार से नहीं…”

0

बीते 2 महीने से भी ज़्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस बीच अब इस आंदोलन लेकर बहुत सी खबरें सामने आ रही है। हाल ही में 26 जनवरी पर हुई हिंसा के बाद सरकार ने सभी बॉर्डर्स पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है। ऐसे में अब शिव सेना के दावा है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ चल रहा आंदोलन सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का नहीं, बल्कि पूरे देश का आंदोलन है।

मुंबई के भिवंडी इलाके में इमारत ढेहने से हुई 1 की मौत, बाकी लोगों की…

0

मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे शहर के भिवंडी (Bhiwandi) इलाके में एक इमारत ढहने (Building collapse) की खबर सामने आई है। इस बीच इमारत के मलबे के नीचे करीब 10 लोग दब चुके हैं। हालांकि अब तक उन लोगों में से 2 लोगों को निकाल लिया गया है और अब भी बाकी लोगों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे करीब हरिहर कम्पाउंड में बनी इमारत अचानक ढेह गई। इस इमारत के नीचे एक गोदाम (Godown) बना हुआ था। इस गोदाम में करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। इमारत गिरने पर सभी अपनी जान बचा कर भागने लगे लेकिन वह सफल न हो पाए।