पूर्व ऑल इंडिया अन्नदमुक पार्टी (AIADMK) नेत्री वी के शशिकला (V K Sasikala) संपत्ति से जुड़े एक मामले में चार साल की कैद की सजा पूरी करने पर रिहा की गईं। कारागार अधिकारियों ने शशिकला को 27 जनवरी को औपचारिक रूप से रिहा किया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनको तेज़ बुखार के चलते और सांस लेने में परेशानी होने पर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनकी कोरोनावायरस की जांच हुई और वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। जिसके बाद वहीं उनका इलाज शुरू हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय का फैसला, इन नियमों के साथ कल से खुलेंगे सभी सिनेमा हॉल…
कोरोनावायरस की इस महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन में सभी जगहों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। ऐसे में मॉल, स्वीमिंग पूल, स्कूल, सिनेमा हॉल जैसी सभी जगहों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए धीरे धीरे सभी जगहों को खोलना शुरू कर दिया। इस दौरान सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत सीटों पर ही लोगों को फिल्म देखने की अनुमति दी गई। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने फिल्मी दीवानों के लिए बहुत ही बड़ा फैसला लिया है।
इंटरनेट सेवाएं बंद करने पर भड़के राकेश टिकैत, बोले “हमारी आवाज़…”
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। 26 जनवरी को किसानों ने अपनी ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान लाल किले पर किसान और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव हो गया। जिसमें पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद भी किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। 26 जनवरी के बाद अब फिर एक बार हालात खराब न हो इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। सरकार ने बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं।
कोरोना वैक्सीन से गर्भवती महिलाओं को हो सकता है नुक़सान, टीके के 2 महीने बाद ही…
कोरोनावायरस का संकट देशभर में फैल रहा है। ऐसे में इसकी लड़ाई भी अब देश में शुरू हो चुकी है। कोरोनावायरस के इस दौर में अब इसका टीकाकरण (Vaccination in India) शुरू हो चुका है। बता दें कि ये दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन है। इस वैक्सीनेशन के शुरू होने के बाद सरकार के फैसले के अनुसार सबसे पहले देश में स्वास्थ्य सेवाओं (Health Workers) से जुड़े लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी थी कि कोरोना वैक्सीन गर्भवती महिला को न लगाएं। इससे उनको खतरा हो सकता है।
वायरल हुआ वरुण और नताशा के घर का वीडियो, इतना आलीशान है कि…
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी की है। बता दें कि काफी लंबे समय से नताशा दलाल अभिनेता वरुण धवन की गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन अब वह दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अलीबाग के बीच रिजॉर्ट द मेंशन हाउस में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने दोनों को खूब बधाईयां दी। हालांकि अब दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं।
44 बार जेल जाकर भी किसानों के साथ खड़े रहे राकेश टिकैत, ऐसे ही नहीं बने…
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन काफी लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच हिंसा हुई। जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस बॉर्डर खाली करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच किसानों की बॉर्डर से हटाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर तीन कंपनी CAPF, 6 कंपनी PAC और 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। जिसको देख किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) घबरा गए और भावुक होकर आत्महत्या करने की धमकी दे दी।
कृषि कानूनों के समर्थन में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पिछले 6 साल से…
शुक्रवार से दशक का पहला बजट सत्र (Budget Session) शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने अपने अभिभाषण में कृषि कानूनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान भी करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत के लिए कृषि का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। पिछले 6 साल में हमारी सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक कई सकारात्मक पहल किए हैं। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट भी लागू की है जिससे किसानों को उनकी उपज का डेढ़ गुना एमएसपी मिल सके।”
बजट सत्र को लेकर बोले पीएम मोदी, लोगों की आकांक्षाओं का…
शुक्रवार यानी आज से दशक का पहला बजट सत्र (Budget Session) शुरू होने जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के सामने आकर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस दशक का यह पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक साल (2020) में वित्त मंत्री को अलग-अलग आर्थिक पैकेज के रूप में एक प्रकार से 4-5 मिनी बजट देने पड़े। इस बीच प्रधान मंत्री ने कहा कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में पीछे नहीं रहेंगे। इस बार के बजट में पूरे दशक का ध्यान रखा जाएगा।

















