वायरल हुआ वरुण और नताशा के घर का वीडियो, इतना आलीशान है कि…

0
111

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी की है। बता दें कि काफी लंबे समय से नताशा दलाल अभिनेता वरुण धवन की गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन अब वह दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अलीबाग के बीच रिजॉर्ट द मेंशन हाउस में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने दोनों को खूब बधाईयां दी। हालांकि अब दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं।

खबर है कि वो अब जल्दी ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर वरुण का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने नए घर का टूर करा रहे हैं। बता दें कि उनके नए घर का इंटीरियर खुद उनकी मां लाली धवन ने किया है। वायरल हो रही वीडियो को काफी समय पहले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन अनुपम खेर को अपने नए घर का टूर करवा रहे हैं। साथ ही घर में मौजूद सभी चीजों की जानकारी दे रहे हैं।
images 38 2
अभिनेता अनुपम खेर ने काफी पहले इस वीडियो को शेयर किया था। लेकिन हाल ही में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि “वरुण धवन ने अपने नए घर का एक्सक्लूसिव टूर करवाया। उसे बचपन से देखा है। जब उसके प्राउड पिता डेविड धवन उसे वेस्पा स्कूटर से लेकर घूमते थे। मेहनत सफल हुई। उनका मां लाली धवन ने घर का इंटीरियर किया है।” गौरतलब हैं कि वरुण ने साल 2017 में ये घर लिया था और अब जल्दी है अपनी पत्नी के साथ इसमें शिफ्ट होंगे।