Home Blog Page 860

संसद की कैंटीन का खाना हुआ महंगा, अब सांसदों सहित कर्मचारियों को भी…

0

हाल ही में संसद में बजट सत्र (Budget Session) में काफी बदलाव किए गए हैं। जिसके चलते संसद की कैंटीन में खाने की चीज़ों को महंगा कर दिया गया है। जहां पहले एक प्लेट चिकन करी 50 रूपये में मिलती थी। अब वो 75 रुपए में मिलेगी। वहीं चिकन बिरयानी के रेट को नहीं बढ़कर 100 कर दिया गया है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने कहा की “संसद में मिलने वाली कैंटीन के खाने कि सब्सिडी को खत्म कर दिया है। जिसकी वजह से अब खाने की रेट लिस्ट में बढ़ोतरी हो गई।” इस फैसले के बाद अब सांसदों सहित कर्मचारियों एवं अन्य को कैंटीन में खाने की अधिक कीमत चुकानी होगी।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल प्रदेश में भी खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, केवल शिक्षक ही…

0

कोरोनावायरस महामारी के कारण पूरे देश में लॉक डाउन लग गया था। जिसके बाद धीरे धीरे सभी जगहों को खोलने की अनुमति मिलती गई। लेकिन ऐसे में अब तक देश के स्कूल और कॉलेज नहीं खुले हैं। इससे बच्चों की शिक्षा का काफी नुक़सान हुआ है। लेकिन अब कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया जा रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। कोरोना काल के बीच अब बुधवार से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। हालांकि अभी सिर्फ शिक्षकों को ही स्कूल आने की अनुमति है।

सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने पर स्थगित हुई कैबिनेट बैठक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की…

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके चलते वह बहुत से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब होने के कारण कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले भी इस महीने ने एक बार और कैबिनेट की बैठक को स्थगित किया गया था। इससे पहले ये बैठक 20 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन इस दौरान कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया और ये बैठक स्थगित हो गई।

यौन शोषण मामले पर नागपुर बेंच के विवादित फ़ैसले पर आया सुप्रीम कोर्ट का कड़ा निर्णय

0

हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा लिए गए एक फैसले में कहा गया था कि किसी नाबालिग को निर्वस्त्र किए बिना, उसके स्तनों को छूना, यौन हमला नहीं कहा जा सकता। जिसके बाद अब हाईकोर्ट के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस पर रोक लगा दी है। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला ने 19 जनवरी को पारित एक आदेश में कहा कि यौन हमले का कृत्य माने जाने के लिए यौन मंशा से त्वचा से त्वचा का संपर्क होना जरूरी है। जिसके बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इन बातों का ज़िक्र किया और हाई कोर्ट के इस आदेश पर रोक लगा दी।

किसानों के समर्थन में बोले फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, ट्वीट हुआ वायरल…

0

भारत सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते लगभग 2 महीनों से किसान लाखों की तादाद में दिल्ली के बॉर्डर्स पर बैठे हुए हैं। ऐसे में अब तक किसानों और सरकार की बहुत सी बैठक भी हुई। लेकिन अब बेनतीजा रहीं। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) भी अब किसानों के समर्थन में आ गए हैं। हाल ही में किसानों के समर्थन में उनके द्वारा किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राजपथ पर आसमान की ओर देखते रह गए सब, पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने किया…

0

जैसा कि सभी लोग जानते हैं आज भारत में 72वां गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरा देश मिल झुल कर गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में सबकी नजर दिल्ली के राजपथ पर रहती है। क्यूंकि राजपथ पर हर साल गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायु सेना के फाइटर प्लेन से अलग अलग तरह के करतब दिखाए जातें हैं। यहां भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी मौजूद रहते हैं। पहले भारत का झंडा लहराया जाता है फिर ये करतब शुरू किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाकर, देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी भावना…

0

72वें गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) के मौके पर भारत में पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने करतब दिखाए। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय वायु सेना ने फाइटर प्लेन से करतब दिखा के लोगों का दिल जीत लिया। बीते सालों के मुक़ाबले इस साल के करतब से लोग ज़्यादा हैरान हैं। क्यूंकि इस बार 26 जनवरी पर परेड का हिस्सा एक महिला बनी। गणतंत्र दिवस फ्लाई-पास्‍ट (Republic Day fly-past) में भाग लेने वाली वह देश की पहली महिला हैं।

घरों में लिमिट से ज़्यादा शराब रखने पर सख़्ती, यूपी सरकार ने किया आदेश जारी, लेना पड़ेगा…

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने फिर एक बार अपने फैसले के चलते लोगों को हैरान के दिया है। योगी सरकार के इस फैसले के चलते अब उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग बिना लाइसेंस घर में ज़्यादा तादाद में शराब नहीं रख पाएंगे। घर में ज़्यादा मात्रा में शराब रखने के लिए अब लोगों को लाइसेंस बनवाना होगा। लाइसेंस के लिए 12 हजार रुपए सालाना फीस चुकानी होगी और शुरुवात में इस लाइसेंस के लिए 51 हजार रुपए देने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने बताया है कि शराब के व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ‘होम लाइसेंस’ (Home License) जिला कलेक्टर से मिलेगा। इसे हर साल रिन्यू कराना होगा।

लॉकडाउन के बीच लाखों लोगों ने गंवाई नौकरी, वहीं भारत के इन अरबपतियों का 35%…

0

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से देश के ज़्यादातर लोगों का नुकसान हुआ। जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा असर पड़ा। बता दें कि जहां लॉक डाउन के कारण लाखों लोगों बेरोजगार हुए। वहीं देश के अरबपतियों का इस लॉक डाउन में भरपूर फायदा हुआ। सोमवार को नॉन-प्रॉफिट ग्रुप ऑक्सफैम (Oxfam) ने अपनी एक रिपोर्ट में इससे जुड़े आंकड़ों को पेश किया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि मार्च 2020 के बाद से भारत के 100 अरबपतियों ने जितनी संपत्ति बनाई है, उसमें देश के हर 138 मिलियन यानी 13.8 करोड़ गरीब लोगों को 94,045 रुपए का चेक दिया जा सकता है।

पक्षियों को दाना खिलाने पर कटा चालान, क्रिकेटर शिखर धवन के…

0

भारत में कोरोनावायरस के साथ साथ अब बर्ड फ्लू का भी फैल रहा है। जिसको देखते हुए बहुत से राज्यों की सरकार ने इससे बचाव के लिए कुछ नियम लागू किए हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar dhawan) वाराणसी दौरे पर हैं। इस बीच गब्बर का पक्षियों को दाना खिलाना दो नाविकों को महंगा पड़ गया। दरअसल बात ये है कि वाराणसी में बर्ड फ्लू को देखते हुए वहां के जिलाधिकारी ने घाट किनारे साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद भी शिखर धवन ने पक्षियों को दाना खिलाया।