Home Blog Page 861

तबीयत बिगड़ने पर एम्स के CCU में भर्ती हुए लालू, निमोनिया, डायबिटीज के साथ…

0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद अचानक ज़्यादा तबीयत बिगड़ने पर आज उनको दिल्ली के एम्स में शिफ्ट करवा दिया है। रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि “लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया। उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है।”

किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर बनी सहमति, इन 3 बॉर्डरों पर…

0

देश की राजधानी दिल्ली में कई बॉर्डर्स पर देश के लाखों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने अपनी ट्रैक्टर परेड निकालने का दावा किया था। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने परेशानी जताई थी। इस बीच पुलिस और किसानों ने बीच कुछ बैठकें भी हुई लेकिन किसी से भी कोई हल नहीं निकला। अब आखिरकार शनिवार शाम पुलिस और किसानों के बीच ट्रैक्टर परेड को लेकर सहमति बन गई है।

सेब के सिरके के हैं कई अद्भुद फायदे, कई बीमारियों से…

0

दुनिया भर में सभी लोग अपने जिस्म को स्वास्थ्य रखने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि हमें किस चीज़ से लाभ मिलेगा और चीज़ हमें नुक़सान पहुंचा सकती है। जिसके कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं। जिसके बाद फिर उनको दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे जिससे आप बहुत सी बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। बता दें कि सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) बहुत सी बीमारियों के लिए रामबाण उपाय माना जाता है।

दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 147 एकड़ ज़मीन पर बनेगा आईटी पार्क, 15 लाख लोगों को मिलेगा…

0

हमेशा की तरह दिल्ली के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए फिर एक बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रास्ता निकाल लिया है। हाल ही में कोरोनावायरस के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से दिल्ली के साथ साथ पूरे देश में रोज़गार कम हो गया। जिसको फिर से संभलना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के सरकार के फैसले से लोगों को राहत मिल सकती है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने मुंडका के रानीखेड़ा में 147 एकड़ ज़मीन पर 5000 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्मार्ट आईटी पार्क ( IT Park) बनाने का फैसला लिया।

आम आदमी पार्टी के MLA को हुई 2 साल की जेल, सुरक्षाकर्मी के साथ…

0

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती (AAP MLA Somnath Bharti) के खिलाफ लगे मारपीट के आरोप में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है साथ ही 1 लाख रुपए जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर वह दिए गए समय पर जुर्माना नहीं भरते तो उनकी सजा 1 महीना और बढ़ जाएगी। हालांकि उनको ज़मानत मिल चुकी है। क्यूंकि उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट में अपील की थी। जानकारी के मुताबिक सोमनाथ पर लगा यह केस साल 2016 का है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव की हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में…

0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत इन दिनों काफी खराब है। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लालू यादव रांची के रिम्स (RIMS) में बीते काफी समय से भर्ती हैं। लेकिन हाल ही में अचानक उनकी तबियत ज़्यादा बिगड़ने की वजह से उनको दिल्ली एम्स (AIIMS) भेजा जा सकता है। बता दें कि गुरुवार शाम से लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उनके चेहरे पर सूजन भी है।

राम रहीम को बनाया गया है साजिश का शिकार, पंजाब हाईकोर्ट में…

0

डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sachcha Sauda ) के प्रमुख और जेल में हत्या एवं रेप के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाब के रूपनगर निवासी बलविंदर सिंह ने गुरमीत को लेकर पंजाब के हाईकोर्ट ( Punjab High Court ) में एक याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में उन्होंने कहा है कि राम रहीम को साजिश का शिकार बनाया गया है। उन्हें हत्या और रेप के झुटे केस में जेल में डाल दिया गया है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला, CWC ने मीटिंग कर बताया कि…

0

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लगातार चर्चा हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी कमिटी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव मई में होंगे। केसी वेणुगोपाल ने सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी का शेड्यूल पढ़ा और बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मई में चुनाव होंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि आंतरिक चुनाव के चलते पार्टी का ध्यान भटके।

एडिलेड टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद बनाई थी योजना, आधी रात को कोहली…

0

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ टेस्ट सीरीज आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। इस टेस्ट सीरीज को याद रखने की दो अहम कारण हैं। पहला जब भारतीय टीम (Team India) इस दौरे पर पहले टेस्ट मैच में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं दूसरा वो जब भारतीय टीम ने पलटवार कर ऑस्ट्रेलिया से सीरीज छीन ली। बता दें कि एडिलेड टेस्ट (Adelaide test) की दूसरी पारी में भारतीय टीम प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। जिसके बाद भारतीय टीम ने पलटवार की योजना बनाई। इस बीच इस योजना के बारे में बात करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर (R Shridhar) ने बताया कि कैसे आधी रात को ही विराट कोहली (Virat Kohli) इस मीटिंग में पहुंच गए थे।

राष्ट्रपति पद संभालते ही बाइडेन ने बदले ट्रंप के फैसले, जलवायु परिवर्तन समेत…

0

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए गए बहुत से फैसलों को पलट दिया है। बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद से ही वह एक्शन में आ गए। बाइडेन राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ही लोगों को उम्मीद थी कि बाइडेन ट्रंप के कुछ फैसलों में बदलाव करेंगे और शपथ ग्रहण के बाद ठीक वैसा ही हुआ। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलटने के साथ कई बड़े फैसले लिए। बाइडेन ने पहले दिन कई फैसलों पर हस्ताक्षर कर दिए। जिनमें वह पेरिस जलवायु समझौते से जुड़ेंगे।