Home Blog Page 862

फ़ोन कॉल पर बात करते हुए तेजस्वी यादव का हुआ वीडियो वायरल, पटना के डीएम से…

0

जैसा कि सभी जानते हैं कि इस समय सबसे पावरफुल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। यहां पलभर में लोग पॉपुलर हो जातें हैं। किसी का वीडियो वायरल होता है तो किसी की तस्वीरें। जो भी हो लेकिन इन सबका भरपूर आनंद इसके यूजर्स उठाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) का है। इस वीडियो में तेजस्वी कॉल पर पटना डीएम से बात कर रहें हैं और उनको फटकार लगा रहे हैं।

पुलिस के साथ बैठक में साफ बोले किसान, हर हाल में निकलेगी…

0

हरियाणा-यूपी से लगे दिल्ली के छह बॉर्डर पर पिछले 56 दिनों से किसानों की घेराबंदी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान इन बॉर्डर्स पर तैनात हैं। किसानों की मांग है कि सरकार पूरी तरह से अपने इन कानूनों को वापस ले। हालांकि फिलहाल नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को दूर करने के लिए बुधवार को हुई 10वें दौर की बैठक में केंद्र सरकार ने थोड़ी नरमी दिखाई और कानूनों को 1.5 साल के लिए निलंबित रखने का प्रस्ताव दिया। लेकिन सरकार के प्रस्ताव पर फिलहाल किसानों ने कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि आपसी चर्चा के बाद केंद्र के समक्ष अपनी राय रखेंगे।

CBSE एग्जाम पासिंग क्राइटेरिया में नहीं हुआ कोई बदलाव, पीआईबी ने किया…

0

हाल ही में सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम को लेकर बहुत सी खबरें सुनने में आ रही हैं। जिसको लेकर अब सरकार ने जांच की है। सरकारी एजेंसी पीआईबी यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की एक फैक्ट चेक टीम ने जांच करते हुए इन सभी खबरों को गलत बताया है। पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि शिक्षा मंत्री की ओर से इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि “सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं की 2021, बोर्ड परीक्षा में अब पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दावा फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।”

सरकार के नए फैसले से मिली पेंशनर्स को राहत, नई सुविधा के बाद अब…

0

कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉक डाउन में लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार द्वारा लिए गए बहुत से फैसलों से लोगों को राहत मिली। अब एक बार फिर सरकार के फैसलों से लोगों को राहत मिलने वाली है। सरकार ने पेंशनर्स (Pensioner) के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिससे अब पेंशनर्स को बहुत मदद मिलेगी। बता दें कि सरकार के इस फैसले के चलते अब पेंशनर्स को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हुआ भज्जी का सफर, आईपीएल 2021 में…

0

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने स्पिनर और आईपीएल (IPL) में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बीते साल आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया था। वहीं इस साल होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ उनका सफर खत्म हो गया है। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने दी है। बता दें कि उन्होंने अपने आईपीएल करियर के आख़री 2 साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

आमिर खान के गाने को किया वायरल, इस तरह आर्टिस्ट ने बजाया गाना…

0

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह साल में 1 ऐसी फिल्म लाते हैं जो सिनेमा हॉल में आतंग मचा देती है। हाल ही में उनकी फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये गाना उनकी फिल्म ‘गुलाम’ का है जो साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस गाने में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी नजर आई हैं। आमिर खान की इस फिल्म का गाना ‘ऐ क्या बोलती तू (Ae kya bolti tu)’ फिर एक बार लोगों के दिलों में उतर गया है। लेकिन इस बार इसकी वजह आमिर खान नहीं हैं।

किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर बहस जारी, पुलिस ने जताई परेशानी…

0

सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद भी ये प्रदर्शन जारी है। उनका कहना है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे वे प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मामले पर सुनवाई के दौरान किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करने देने की मांग की गई। जिसके बाद अब गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड (Farmers Tractor Parade) को लेकर बहस जारी है। इस बीच इस मुद्दे को लेकर किसानों और पुलिस के बीच एक बैठक भी हुई जो कि अब ख़तम हो चुकी है। जिसको लेकर पुलिस ने कहा है कि आउटर रिंग रोड पर परेड निकालने से परेशानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीत भारत ने रचा इतिहास, 33 साल में पहली बार…

0

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथे टेस्ट मैच जीत कर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। ये मैच जीतने के बाद भारत ने गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से ये टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। चौथे टेस्ट मैच में भारत को जीत की ओर लेकर जाने में ऋषभ पंत (Rishabh pant) और शुबमन गिल (Shubman gill) का हाथ था। दोनों ही बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ये मैच जीत पाई। इस मैच में पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 89 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर गिल ने 91 रन बनाए।

वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर हुआ बवाल, पूरी टीम के खिलाफ हुआ…

0

16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों का कहना है कि इस वेब सीरीज में हिंदु देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। इससे धार्मिक भवानाएं भड़क सकती है। जिसके चलते इस वेब सीरीज से जुड़े सभी कलाकारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस दर्ज करवाया गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अमेजन प्राइम इंडिया की ओरिजिनल कंटेंट हेड अरुणा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मिश्रा और राइटर गौरव सोलंकी व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली पहुंचकर सीएम हेमंत ने की राहुल से मुलाक़ात, 20 सूत्री समितियों के गठन की…

0

रविवार को दिल्ली दौरे पर निकले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोमवार सुबह दिल्‍ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की। उन दोनों की इस मुलाक़ात के समय झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह (RPN Singh) भी मौजूद थे। बता दें कि झारखंड सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए जनवरी के अंत तक 20 सूत्री योजना और निगरानी समितियों का गठन किया जाना है। जिसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से भी मुलाकात कर सकते हैं।