Home Blog Page 863

शपथ ग्रहण से पहले ही बाइडन ने किया लोगों को हैरान, 20 भारतीय-अमेरिकियों को किया…

0

अमेरिका में चुने गए नए राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe biden) जल्दी ही शपथ ग्रहण कर अपने पद को संभालेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ही उन्होंने सभी लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि बाइडन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है। इन 20 भारतीय-अमेरिकियों में से कम से कम 17 लोग व्हाइट हाउस में अहम पद दिया गया है। जिसको देख सभी लोग हैरान हो रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन में ऐसा पहली बार हो रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया गया है।

ब्रिटेन की ओर से पीएम मोदी को मिला G7 सम्मेलन का न्योता, सम्मेलन से पहले ही…

0

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। इस शिखर सम्मेलन का कॉर्नवॉल में 11 से 13 जून तक आयोजन किया जाएगा। इस बीच बोरिस जॉनसन द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि “दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत पहले से ही दुनिया के 50 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीन की आपूर्ति करता है। यूनाइटेड किंगडम और भारत ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान एक साथ मिलकर काम किया है।”

प्राइवेसी पॉलिसी पर बढ़ते विवादों के बीच व्हाट्सऐप ने लिया फैसला, कहा “फिलहाल तो यह अपडेट…”

0

दुनिया भर में इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अब बहुत से सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में अपने नए प्राइवेसी अपडेट (Privacy Update) को लेकर व्हाट्सऐप काफी चर्चा में रहा है और लोग इस नई पॉलिसी (policy) का विरोध भी कर रहे हैं। इस बढ़ते विवादों के बीच व्हाट्सऐप ने शुक्रवार को फिलहाल के लिए अपना प्राइवेसी अपडेट करने का अपना प्लान टाल दिया है। कंपनी द्वारा कहा गया कि नई पॉलिसी को लेकर लोगों में काफी डर बैठ गया है। जिसके चलते इसको फिलहाल के रोका जा रहा है। पॉलिसी को लेकर फैली भ्रामक खबरों को स्पष्ट करने के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लिया दिनकर की पंक्तियों का सहारा, बोले “मानव जब जोर लगाता है तो…”

0

दुनिया भर में तेज़ी से फेल रहे कोरोनावायरस को रोकने के लिए भारत की ओर से हमला के दिया गया है। इस ख़तरनाक वायरस के खिलाफ कदम उठाते हुए भारत ने आज (16 जनवरी) को टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान बताया गया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। इस बीच पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।

वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी का संबोधन, कहा “हर हिन्दुस्तानी गर्व करेगा कि…”

0

बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच अब भारत में टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि 16 जनवरी यानी आज के दिन पूरे देश में कुल तीन लाख लोगों को इस वायरस का टीका लगेगा। इस अभियान को शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गई है, बहुत कम समय में आ गई है।”

राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, साथ ही किया बड़ा योगदान…

0

शुक्रवार से उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान में सबसे पहले भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से चंदा लिया गया है। ऐसे में इस अभियान की शुरुआत रामनाथ कोविंद से होने पर सबकी नजर इस पर ही थी कि राष्ट्रपति कितना योगदान देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की और इस अभियान की शुरुआत की।

अमेरिका ने दिया चीन को बड़ा झटका, कर दिया ये काम..

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्रपति पद से जाते जाते चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका (America) ने चीन की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) समेत 9 चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जिसके चलते अब अमेरिकी इनवेस्टर्स को इन कंपनियों में अपने निवेश से बाहर निकलना होगा। जिसके लिए ट्रंप सरकार ने उन्हें 11 नवंबर 2021 तक टाइम दिया है। दिसंबर 2020 में कुछ और चीनी कंपनियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया था, जिसके बाद डोनल्ड ट्रंप ने इन चीनी कंपनियों को बैन करने के लिए दस्तखत कर दिए। अब चीन की कुल 40 कंपनियां हो गईं हैं, जिन्हें अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।

कोरोना की महत्वपूर्ण जाँच करने WHO की टीम पहुँची चीन, सरकार ने कर दिया…

0

चीन के वुहान से पैदा हुआ ये कोरोनावायरस अब पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर के देशों की सरकारें जुटी हुई हैं। बहुत से देशों में इस वायरस ने अपने कहर से तबाही मचा रखी है तो कहीं इसके बहुत कम मामले देखे गए हैं। ऐसे में सबसे सबसे ज़्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही कोरोना को ‘चीनी वायरस’ करार दे रहे थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब चीन में इसका कहर खत्म हो गया था। लेकिन अब फिर एक बार वुहान में इसके मामले बढ़ने लगे हैं।

वैक्सीन को लेकर सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, सरकार मुफ्त में उपलब्ध कराए, नहीं तो हम..

0

कोरोनावायरस (corona virus) का कहर दुनिया भर में जारी है। हालांकि अब इसकी गति में काफी गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन (Vaccine) आने से दुनिया भर के लोगों को राहत मिली है। इस बीच भारत में वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बढ़ते संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने दिल्ली निवासियों से दावा किया है कि अगर केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन मुफ्त नहीं मिली तो उनकी सरकार, दिल्ली के लोगों के लिये मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।

प्राइवेसी पॉलिसी पर उठ रहे सवालों पर व्हाट्सऐप ने दी सफाई, कहा “हमारे DNA में है आपकी प्राइवेसी…”

0

सोशल मीडिया एक तरह से अब हर किसी की ज़िन्दगी का हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर के लोग इस प्लेटफॉर्म को यूज कर रहे हैं। ऐसे में ये और भी ज़्यादा पॉवरफुल हो चुका है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी शख़्स आसानी से पॉपुलर हो सकता है। वहीं ये प्लेटफॉर्म पल भर में किसी भी महान हस्ती को नीचे ले आता है। मौजूदा वक्त में हर किसी के स्मार्टफोन में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जरूर मिल जाता है। टेक्स्ट के अलावा तस्वीरें और वीडियो जैसे कंटेंट शेयर करने के लिए व्हाट्सऐप काफी पॉपुलर है। लेकिन हाल ही में इसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लोग इसका विरोध कर रहें हैं।