केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Bill 2020) के खिलाफ लाखों किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान करीब दो महीने से दिल्ली के बाहर राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता, वे नहीं हटेंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) की ओर से उन्हें काफी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानून के अमल पर रोक लगाने का फैसला लिया साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की।
लोहड़ी पर क्यों जलाई जाती है आग? आखिर कहां से आया लोहड़ी शब्द?
उत्तर भारत में लोहड़ी (Lohri) को सबसे पसंदीदा त्योहार माना जाता है। लेकिन यह पंजाब का सबसे बड़ा त्योहार है और वहां ये बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में सब अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और खुशी खुशी सब मिलझुल कर रहते हैं। इस बीच सभी लोग आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए रेवड़ी, मूंगफली और लावा खाते हैं। बता दें कि इस दिन पंजाबी फसल की अच्छी पैदावार के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और इसके साथ ही अगली बार भी इससे अच्छी पैदावार हो इसकी कामना करते हैं।
विटामिन डी का ज़्यादा मात्रा में सेवन करना है नुकसानदायक, हो सकतीं हैं ये परेशानियां
सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद है। यह मौसम बहुत मज़ेदार होता है। लेकिन जितना ये मज़ेदार होता है उतना ही ख़तरनाक भी होता है। यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। जिससे बचने के लिए सही मात्रा में सही खाने का सेवन करना बहुत ज़रूरी है। इस मौसम में हर कोई धूप में बैठना पसंद करता है। बता दें कि धूप से हमारे शरीर को भारी मात्रा में विटामिन डी (vitamin D) मिलता है। जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैसे तो इसके बहुत फायदे हैं लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
सात साल बाद फिर लोगों के दिलों में उतरे श्रीसंत, अपनी गेंदबाजी से किया सबको हैरान…
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रीसंत (Sreesanth) ने फिर एक बार क्रिकेट की दुनिया में वापसी की है। वह पूरे सात साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2021) में केरल (Kerala) की ओर से खेलते हुए नज़र आए। सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुदुचेरी और केरल (Puducherry Vs Kerala) के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान सबकी नज़रें केवल श्रीसंत पर थी।
ऑनलाइन लहंगा ऑर्डर करना पड़ा महंगा, डूबे 1 लाख रुपए…
दुनिया भर के साथ साथ अब भारत में भी फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में साइबर ठगी (Cyber Fraud) का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक छात्रा के अकाउंट से करीब 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। बता दें कि यह मामला राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले का है। यहां मंडोर थाना इलाके के नागौरी बेरा में रहने वाली एक छात्रा के साथ साइबर ठगी की गई है। इस छात्रा ने ऑनलाइन एक लहंगा ऑर्डर किया था। जिसकी कीमत 199 रुपए थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से मिली सोनू सूद को राहत, BMC को दिया कार्रवाई न करने का आदेश…
कोरोना काल के दौरान गरीबों की मदद कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) गरीबों के मसीहा बन गए। उन्होंने लॉक डाउन के बीच बहुत से जरूरतमंदों की मदद की। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। जिसके चलते वह गरीबों के रियल लाइफ हीरो बन गए। हाल ही में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोनू सूद को एक नोटिस जारी किया था। जिसमें लिखा था कि सोनू सूद ने बिना अनुमति के आवासीय इमारत को होटल में तब्दील कर दिया है। बीएमसी ने कथित तौर पर उनके बिना इजाजत के अवैध रूप से बदलाव करने का आरोप लगाया था।
लगातार गलती कर टीम के दुश्मन बने कप्तान टिम पेन, जीतने नहीं दिया मैच!
भारत-ऑसट्रेलिया टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों के आगे टीम ऑस्ट्रेलिया ढीली पड़ गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी से तीसरा मैच ड्रॉ हो गए। हालांकि एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ये मैच बहुत ही आसानी से जीत सकती थी। लेकिन टीम के कप्तान की गलतियों को वजह से मैच उनके हाथ से निकल गया। जहां इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मेहनत की, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने भी अपनी टीम को जीत से रोकने के लिए पूरा दम लगा दिया।
ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के बर्ताव पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोले ‘तुम करो तो…’
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दो टेस्ट मैच पूरे हो चुके हैं और तीसरा मैच जारी है। यह तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेला जा रहा है। ऐसे में वहां मौजूद ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने लगातार दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों को गालियां दी हैं। जिसको लेकर तेज़ केंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने BCCI को इसकी शिकायत की है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने माफी मांगी हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा भी किया है।
ठाकरे सरकार के फैसले पर पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा हुई कम, साथ ही बुलेटप्रूफ…
कोरोना काल के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा बहुत से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक बैठक में लिए गए फैसले के चलते उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सुरक्षा को कम कर दिया है। फडणवीस के साथ ही राज्य में कई और बड़े नेताओं की सुरक्षा भी कम करदी गई है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। साथ ही उनके इस फैसले की आलोचना भी की है।

















