शपथ ग्रहण से पहले ही बाइडन ने किया लोगों को हैरान, 20 भारतीय-अमेरिकियों को किया…

0
143

अमेरिका में चुने गए नए राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe biden) जल्दी ही शपथ ग्रहण कर अपने पद को संभालेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ही उन्होंने सभी लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि बाइडन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है। इन 20 भारतीय-अमेरिकियों में से कम से कम 17 लोग व्हाइट हाउस में अहम पद दिया गया है। जिसको देख सभी लोग हैरान हो रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन में ऐसा पहली बार हो रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया गया है।

बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे और इसी दिन कमला हैरिस शपथ ग्रहण करके देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में अपना पद संभालेंगी। बताया जा रहा है कि अब भी बाइडन प्रशासन में बहुत से पद खाली हैं। इस लिस्ट के सबसे उपर नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति हैं। बाइडन प्रशासन में नीरा टंडन को व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रबंधन एवं बजट के निदेशक के तौर नामित किया गया है। वहीं डॉ. मूर्ति को अमेरिकी सर्जन जनरल का पद संभालने को कहा गया है।

इसके अलावा व्हाइट हाउस में पहली बार ऐसे दो भारतीय-अमेरिकियों को स्थान दिया गया है, जो मूल रूप से कश्मीर से संबंध रखते हैं। इनमें आयशा शाह और समीरा फाजली का नाम शामिल है। आयशा शाह को व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की ‘पार्टनरशिप मैनेजर’ और समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद् की उप निदेशक पद सौंपने का फैसला लिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस बार पहली मर्तबा तीन अन्य दक्षिण एशियाई लोगों को अहम पदों पर नामित किया गया है। इनमें पाकिस्तानी अमेरिकी अली जैदी, श्रीलंकाई-अमेरिकी रोहिणी कोसोग्लु और जायन सिद्दिकी का नाम शामिल है।