Home अंतरराष्ट्रीय कोरोना की महत्वपूर्ण जाँच करने WHO की टीम पहुँची चीन, सरकार ने...

कोरोना की महत्वपूर्ण जाँच करने WHO की टीम पहुँची चीन, सरकार ने कर दिया…

0
251

चीन के वुहान से पैदा हुआ ये कोरोनावायरस अब पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर के देशों की सरकारें जुटी हुई हैं। बहुत से देशों में इस वायरस ने अपने कहर से तबाही मचा रखी है तो कहीं इसके बहुत कम मामले देखे गए हैं। ऐसे में सबसे सबसे ज़्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही कोरोना को ‘चीनी वायरस’ करार दे रहे थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब चीन में इसका कहर खत्म हो गया था। लेकिन अब फिर एक बार वुहान में इसके मामले बढ़ने लगे हैं।

चीन में बढ़ते मामलों को देख विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के अपनी एक टीम हो चीन भेजा है। इस बीच वहां पहुंची इस टीम के सदस्यों को चीनी सरकार ने 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। बता दें कि WHO की जांच टीम में कुल 15 सदस्य थे, जिनमें से सिंगापुर के 2 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए. ऐसे में 13 सदस्य ही चीन पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां जांच करने की जगह क्वारंटीन कर दिया गया। जिसके अब दुनियाभर के देशों ने फिर से किसी बड़े खुलासे को लेकर संदेह जताया है।
800
चीन में पहुंचे सदस्यों के क्वारंटीन किए जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “कोरोना वायरस कहां पैदा हुआ, इसकी जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय टीम के 13 साइंटिस्ट वुहान पहुंच चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के 14 दिन क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद ये विशेषज्ञ अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर देंगे।” उन्होंने लिखा कि “यात्रा से पहले इन सभी सदस्यों की उनके गृह देश में कई पीसीआर और एंटीबॉडी जांच हुई थी, जो नेगेटिव आई थी। लेकिन इसके बाद इन लोगों की सिंगापुर में पीसीआर जांच हुई, जिसमें 2 कोरोना पॉजिटिव और 13 नेगेटिव आए थे। जो सदस्य नेगेटिव आए थे, उन्हें ही वुहान भेजा गया है।” ऐसे में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा है कि “महामारी को लेकर नियंत्रण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन होगा। हम इस जांच में WHO के सदस्यों की हरसंभव मदद करेंगे।”