संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लिया दिनकर की पंक्तियों का सहारा, बोले “मानव जब जोर लगाता है तो…”

0
88

दुनिया भर में तेज़ी से फेल रहे कोरोनावायरस को रोकने के लिए भारत की ओर से हमला के दिया गया है। इस ख़तरनाक वायरस के खिलाफ कदम उठाते हुए भारत ने आज (16 जनवरी) को टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान बताया गया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। इस बीच पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को किया और उनकी पंक्तियों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रकवि दिनकर जी ने कहा था- मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।” यानी अगर इंसान कोई चीज़ चाहता है तो कोई भी मुश्किल नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि “इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। यह अभियान इतना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के कई देशों की आबादी तीन करोड़ से कम है और भारत पहले ही चरण में 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि “दूसरे चरण में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है, जबकि दुनिया में महज भारत और अमेरिका सहित तीन ही देश ऐसे हैं जिनकी आबादी 30 करोड़ से अधिक है। भारत का टीकाकरण अभियान इतना बड़ा है, यह भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है। हमारे वैज्ञानिक विशेषज्ञ जब मेड इन इंडिया वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हुए तभी उन्होंने इसके उपयोग की अनुमति दी।” संबोधन के दौरान उन्होंने देश के सभी लोगों को टीकाकरण को लेकर अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “भारत के टीके विदेशों की तुलना में बहुत सस्ते हैं और इनका उपयोग भी उतना ही आसान है।”