सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने पर स्थगित हुई कैबिनेट बैठक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की…

0
169

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके चलते वह बहुत से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब होने के कारण कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले भी इस महीने ने एक बार और कैबिनेट की बैठक को स्थगित किया गया था। इससे पहले ये बैठक 20 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन इस दौरान कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया और ये बैठक स्थगित हो गई।

जिसके बाद ये बैठक आज शाम 5 बजे होनी थी। जिसको फिर एक बार स्थगित कर दिया गया है। कैबिनेट की ये बैठक बहुत अहम है। इस बैठक में प्रदेश की नई आयुष नीति को मंजूरी दिए जाने का एजेंडा प्रमुख रूप से शामिल था। इसके अलावा भी बहुत से अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। बता दें कि वन निगम की स्थापना और स्वच्छ भारत मिशन के लिए सोसायटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होना है।
images 20 1
सिर्फ इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की तबियत नासाज़ होने के कारण आज के अन्य कार्यक्रम भी स्थगित कर दिये गये हैं। गौरतलब हैं कि आज सुबह मुख्यमंत्री को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन तबीयत खरब होने की वजह से वह इस कार्यक्रम में भी शामिल न हो सके। सीएम को सिरोही के शिवगंज में अम्बेडकर की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करना था। लेकिल अब मंत्री शांति धारीवाल ने प्रतिमा का अनावरण किया है।