Home Blog Page 852

ज़मीन पर बैठकर खाना खाने के हैं कई फायदे, अगर आप हैं दिल के मरीज़ तो जरूर करें ये काम…

0

आज कल ज़मीन पर बैठकर खाना खाने में लोगों की शान घट जाती है। हर कोई ज़मीन पर बैठकर खाना खाने में झिझकता है। लेकिन किसी को इसके फायदे नहीं पता। पहले के दौर में केवल ज़मीन पर बैठकर ही खाना खाया जाता था। लेकिन अब लोग डायनिंग टेबल या टेबल-कुर्सी पर बैठकर खाना पसंद करते हैं। देश में आज भी ऐसे कई राज्य हैं जहां शादियों में भी ज़मीन पर बैठाकर खाना खिलाया जाता है। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, झारखंड और पंजाब का नाम शामिल है।

दूसरी बीमारियों के लिए भी लाभदायक है कोरोना वैक्सीन, किसी का दर्द गायब हुआ तो किसी की…

0

कोरोनावायरस की महामारी के दौरान लोगों ने बहुत सी परेशानियों का सामना किया। लेकिन इसकी वैक्सीन आने के बाद से लोगों में थोड़ी राहत है। हालांकि वैक्सीन आने के बाद इस पर कई सवाल खड़े किए गए थे। कई लोगों ने दावा भी किया था कि इस वैक्सीन के कारण कई लोगों की जान भी गई। इन सबके बीच अब एक और बात सामने आई है। अब लोगों का कहना है कि वैक्सीन की वजह से कई लोगों की पुरानी बीमारियां ठीक हो गई। बता दें कि इस दौरान कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में कुछ अन्‍य बीमारियों से जुड़ी परेशानी दूर होने के दावा किए जा रहे हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोरोना वैक्सीन लगवाने से इंकार, बोले “मुझे इसकी ज़रूरत नहीं…”

0

कोरोनावायरस से बचने के लिए लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन का डर लोगों में बैठ गया है। लोगों का मानना है कि इस वैक्सीन के कारण लोगों को मौत हो रही हैं। इस भ्रम की वजह से देश के बहुत से लोग वैक्सीन लेने से इंकार कर रहे हैं। खबर है कि आज हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया। दरअसल, हरियाणा में आज से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस चरण में राज्य में मौजूद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाले सह-रुग्णता (को-मोरबिडिटीज) वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

सोने की कीमत में फिर एक बार आई भारी गिरावट, उच्चतम स्तर से 11,000 रुपए तक…

0

सोने और चांदी की कीमतों में बीते साल से लगातार गिरावट आ रही है। बीते 8 महीनों से सोने की कीमत लगातार गिर रही है। बता दें कि इस साल सोने की सबसे खराब शुरुआत रही है। इससे पहले साल 1991 में सोने की शुरुआत सबसे खराब हुई थी। इस साल की शुरुआत से ही निवेशकों को नुक़सान उठाना पड़ा है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 11,000 रुपए तक नीचे लुढ़डक चुका है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जिसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद सिस्टर ने बताया पीएम का हाल, बोली “लगा भी दी और…”

0

देश में चल रहा कोरोना वायरस का टीकाकरण अभियान (Corona vaccination Camp) अब तेज़ी पकड़ रहा है। इस बीच अब इस अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है। इस दूसरे चरण में वैक्सीन 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को और जो लोग बीमार हैं उनको दी जाएगी। बता दें कि इस टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी (Pm Narendra Modi) ने आज सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना की पहली डोज ली है।

बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण पुणे में बढ़ी सख्ती, 14 मार्च तक अब…

0

बढ़ती कोरोनावायरस की महामारी के बीच अब महाराष्ट्र में कड़े नियाम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों के चलते अब राज्य में देर रात तक बेवजह बाहर घूमने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब हैं कि देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां कोरोनावायरस के मामले सबसे ज़्यादा हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केरल है और तीसरे पर कर्नाटक है। बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब महारष्ट्र सरकार ने पुणे के सभी स्कूल और कॉलेजों को भी 14 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। साथ ही पुणे में मौजूद सभी कोचिंग क्लासेस भी 14 मार्च तक बंद रहेंगी।

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का हो सकता है ऑपरेशन, ब्लॉग के जरिए खुद दी जानकारी…

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Bollywood Superstar Amitabh bacchan) के करोड़ों चाहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वाले सभी लोगों को परेशान कर दिया है। उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि उनका ऑपरेशन (Operation) होने वाला है। जिसको लेकर अब उनके सभी चाहने वाले परेशान है गए हैं। उन्होंने एक निजी ब्लॉग पर लिखा कि “स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत… ऑपरेशन… लिख नहीं सकता।” इस बात से साफ है कि उनका कोई परेशानी है जिसके कारण ऑपरेशन होने आवश्यक है।

भाजपा के आरोपों पर महाराष्ट्र के वन मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले “गंदी राजनीति…”

0

हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक महिला के आत्महत्या की खबर सामने आई थी। जिसको लेकर महाराष्ट्र की बीजेपी के नेता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री भी इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऑडियो क्लिप में वन मंत्री संजय राठौड़ (Sanjay Rathod) महिला की आत्महत्या की बात कर रहे हैं। उनके इस आरोप को वन मंत्री ने गलत बताया है। लेकिन इस आरोप के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह गंदी राजनीति के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।

राजद के चुनावी दावों पर जेडीयू नेता का जवाब, बोले “अपना घर संभालें, जिसके घर शीशे के होते हैं वो…”

0

बिहार में नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही राजनीति लगातार गर्मा रही है। तब से ही दोनों पार्टी आरजेडी और जेडीयू लगातार एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों तरफ के नेता लगातार ये दावे करते रहे हैं। राजद का कहना है कि जेडीयू के एमएलए हमारी पार्टी में शामिल होने वाले हैं तो वहीं जेडीयू का कहना है कि राजद के विधायक JDU में आ रहे हैं। अब इस राजनीतिक लड़ाई का असर बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब हैं कि बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां तेज हैं।

देश में ही होगी अब टॉय मैन्युफैक्चरिंग, इन 8 राज्यों को मिली मंजूरी…

0

देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगार मौजूद हैं। कोरोना वायरस (corona virus) के कारण लगे लॉक डाउन (lockdown) में ये संख्या और भी ज़्यादा बढ़ गई। जिसके लेकर अब सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने देश के 8 राज्यों में टॉय मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स (Toy manufacturing clusters) को मंजूरी दी है। जिससे देश में रोज़गार बढ़ने की संभावना है। इस फैसले के चलते देश के पारंपरिक खिलौना उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडू का नाम शामिल है।