बड़े बुजुर्गों का कहना है कि प्यार अंधा होता है। ये सिर्फ एक मिसाल नहीं बल्कि हकीकत है। इसको साबित किया है राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले एक युवक ने। इस युवक ने कुछ ऐसा किया है जिसको जानकर आप भी यकीन करने लगेंगे की प्यार सच में अंधा होता है। ये युवक राजस्थान के चित्रकूट (Chitrkut) नगर का रहने वाला है और इसका नाम अविनाश (Avinash) है। बता दें कि अविनाश देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। तभी अचानक उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे चॉकलेट खाने की ज़िद की। इस दौरान उसकी ज़िद पूरी करने के लिए वह देर रात ही चॉकलेट की तलाश में इधर उधर घूमता रहा।
रावत सरकार के चार साल पूरे होन से पहले ही भाजपा ने बुलाई अर्जेंट बैठक, सीएम समेत…
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) की सरकार की चौथी वर्षगांठ (4th Anniversary) होने वाली है। बता दें कि 18 मार्च 2017 में त्रिवेंद्र सिंह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद अब 18 मार्च 2021 को उनकी सरकार की चौथी वर्षगांठ होनी है। लेकिन खबर है कि इससे पहले ही भाजपा ने देहरादून में अचानक एक बैठक (Urgent Meeting) बुला ली है। देहरादून में होने वाली बीजेपी कोर ग्रुप की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सभी सांसद, मंत्री मदन कौशिक और धन सिंह रावत शामिल होंगे।
बच्चों की शिक्षा को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली में भी होगा खुद का…
राज्य में बच्चों की शिक्षा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक एहम फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब दिल्ली में भी और राज्यों की तरह खुद का शिक्षा बोर्ड होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैबिनेट ने नए शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिलहाल राज्य में केवल CBSE/ICSE बोर्ड हैं। लेकिन अब जल्दी ही दिल्ली का एक अलग बोर्ड होगा।
घर बैठे ही होंगे सारे काम, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे अब RTO के चक्कर!
हर किसी को ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license) बनवाने की ज़रूरत होती है। लेकिन इस काम के लिए लोगों को RTO ऑफिस (Regional Transport Office) के कई चक्कर लगाना पड़ते हैं। जिसकी वजह से सब कतराते हैं या फिर कोई ऐसा तरीका अपनाते जिससे इतनी भाग दौड़ नहीं करना पड़े। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के फैसले के चलते अब यह सभी काम ऑनलाइन हो सकेंगे। इन कामों के लिए अब किसी को RTO ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। गुरुवार को एक नई अधिसूचना जारी कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि अब बहुत सारी RTO सेवाओं को डिजिटल कर दिया है।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया खुद को पुलिस के हवाले, इलाहाबाद कोर्ट में…
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि वह अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी हैं। जिसको लेकर इससे पहले कमिश्नरेट पुलिस ने इनके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा था। जानकारों के मुताबिक उनको फिलहाल नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होनी है। बताया जा रहा है कि उनको रिमांड पर भी लिया जा सकता है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि अजीत हत्याकांड में पूर्व सांसद के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज करदी थी।
प्रधानमंत्री के बाद अब गहलोत ने भी लगवाई कोरोना की वैक्सीन, राजस्थान के लोगों को…
देश में कोरोनावायरस का खतरा अब फिर एक बार बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की लगातार अपील की जा रही है। हाल ही में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के मन से वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स का डर दूर करने के लिए खुद के कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाई थी और लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की थी। प्रधान मंत्री के बाद अब राजस्थान के लोगों को वैक्सीन पर विश्वास दिलाने के लिए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, लंदन और रोम की तरह जोधपुर में भी…
देश में हर समस्या को लेकर हल निकाला जाता है। सभी बड़ी परेशानी तो बढ़ता ट्रैफिक है। जिसको लेकर अब तक कई हल निकाले गए। लेकिन कोई भी पूरी तरह से काम नहीं आया। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा ट्रैफिक को लेकर एक और फैसला लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने जोधपुर (Jodhpur City) में बढ़ते ट्रैफिक को रोकने के लिए लंदन और रोम (London and Rome) की तर्ज पर लूप सिस्टम जारी करने का फैसला किया है।
बिहार के मुंगेर में मिली एक युवा की लाश, पहचान करने के बाद लोग रह गए हैरान…
देश में अपराध अब और भी ज़्यादा बढ़ता जा रहा है। पहले अपराधियों के दिलों में पुलिस का डर था। जिसके कारण वह अपराध करने से घबराते थे। लेकिन आज कल अपराधी पुलिस वालों को ही मार कर अपराध की सीमा पार कर रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। बिहार के मुंगेर (Munger) में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या की खबर सामने आ रही है। बता दें कि सीताकुंड डीह इलाके में एक युवक का शव पाया गया। जब उस शव की पहचान की गई तो पता चला कि वह लखीसराय पुलिस केंद्र का जवान है।
अनुराग-तापसी से अगले तीन दिनों तक चलेगी आईटी की पूछताछ, घर से जब्त हुए…
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Bollywood actress Taapsee Pannu) और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Film director Anurag Kashyap) के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से जाने माने लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग (Income tax department) की कार्रवाई जारी है। टैक्स चोरी के मामले में इन सभी लोगों पर आयकर विभाग (IT) का शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि इस मामले में बुधवार देर रात तक तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से देर रात तक पूछताछ चली। पुणे (Pune) के एक होटल में आयकर विभाग ने दोनों से पूछताछ करी।
भाजपा ने लगाया भूपेश सरकार पर आरोप, कहा “कोरोना टैक्स का दुरुपयोग…”
कोरोना काल के बीच छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा राज्य में बिक रही देशी और विदेशी शराब (liquor) पर टैक्स लगाया गया था। जिसको लेकर अब छत्तीसगढ़ सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी के विधायक अजय चंद्राकर ने इस मुद्दे को बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) में उठाया। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Government) से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि कोरोना काल में शराब पर कितने तरह का कोरोना शुल्क लगाया गया? और इस शुल्क का क्या कारण है?

















