अगर आज आपका कोई बैंक का अधूरा रह गया है तो उसको आप कल (शुक्रवार) को पूरी तरह निपटा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो फिर आपको इसके लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे चार दिन का इंतज़ार करना पड़ेगा। जी हां पूरे चार दिन बाद ही आप अपने बैंक का कोई कार्य पूरा कर पाएंगे, क्यूंकि शुक्रवार के बाद शनिवार से लगातार 4 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगी। जिसके चलते फिर आपका काम पूरी तरह रुक जाएगा। बता दें कि 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, जिसके चलते इस दिन बैंक बंद रहेगी। साथ ही अगले ही दिन 14 मार्च को रविवार है इस दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी।
चारधाम यात्रा 2021: 17 मई प्रातः 5 बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट..
उखीमठ ( रूद्रप्रयाग) : 11 मार्च । इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई सोमवार को प्रात: 5 बजे खुलेंगे। जबकि श्री केदार बाबा की चल विग्रह डोली 14 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। 14 मई को फाटा, 15 मई गौरीकुंड, 16 मई शाम को चल विग्रह डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज शिवरात्रि के अवसर पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि तय की गयी ।
इस अवसर पर रावल भीमांशंकर लिंग की उपस्थिति में पूजा वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने संपन्न की। इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, अनिल शर्मा श्रीनिवास पोस्ती, विनोद शुक्ला, जगदीश भट्ट राजकुमार नौटियाल, यदुवीर पुष्पवान शिवसिंह रावत डा. हरीश गौड़, देवानंद गैरोला, संजय शर्मा राजेंन्द्र दानू,विनीत पोस्ती सहित आचार्यगण एवं जनप्रतिनिधि श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस यात्रा वर्ष हेतु श्री बागेश लिंग केदारनाथ धाम के पुजारी नियुक्त हुए जबकि मदमहेश्वर में पुजारी शिवलिंग स्वामी, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में पुजारी शशिधर लिंग, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पुजारी श्री गंगाधर लिंग पूजा जबकि पुजारी शिवशंकर लिंग उखीमठ में अतिरिक्त में रखा गया है।

उखीमठ में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना बचाव मानको का पालन किया गया तथा सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। गढ़वाल आयुक्त एवं चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा तैयारियों के लिए निर्दैश जारी किये हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रावर्ष 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 मिनट तथा श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 14 मई को खुल रहे है। उखीमठ में शिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ दर्शन को पहुंचे। हंस फाउंडेशन तथा प्रेम रस्तोगी ग्रुप द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
वैश्विक महामारी घोषित करने के ठीक एक साल बाद फिर लोगों में बैठा कोरोना का डर, 11 मार्च के ही दिन…
चीन से पैदा हुआ कोरोना वायरस (Corona virus) आज पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया डरी हुई है। हालांकि कुछ समय तक इसपर काबू पा लिया गया था। लेकिन अब फिर एक बार इस संकट बढ़ता हुआ दिख रहा है। जिसको लेकर फिर एक बार लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज़ 31 जनवरी को सामने आया था। जिसके बाद इस संक्रमण ने भारत में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि भारत को सबसे अधिक संक्रमित देशों की संख्या में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
राज्य में बढ़ते संकट को देख ठाकरे सरकार का फैसला, 15 से 21मार्च तक रहेगा…
भारत में एक बार फिर से कोरोनावायरस का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में फिर एक बार केंद्र सरकार की परेशानियों में इजाफा हो गया है। बढ़ते संकट को देखते हुए तरह तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। इन बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच महाराष्ट्र ने फिर से एक बार सभी राज्यों पीछे छोड़ दिया। हालांकि बीच में ये संक्रमण थम गया था। लेकिन अब ये लगातार तेज़ी पकड़ता जा रहा है। बीते दिन देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हजार को भी पार कर गई।
उत्तराखण्ड में अब TSR 2.0
लंबे संघर्ष और बलिदान भरे आंदोलनों के बाद 2 नवम्बर सन 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखण्ड का गठन हुआ था । तबके पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी से लेकर अबतक 10 मुख्यमंत्री उत्तराखंड को मिल चुके हैं। सबसे अधिक मुख्यमंत्री देने का रिकॉर्ड अभीतक बीजेपी के पास है।
कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान की भी मदद करने को तैयार भारत, मुफ्त में ही…
कोरोनावायरस का खतरा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। ऐसे में इसकी वैक्सीन बनने के बाद काफी देशों को राहत मिली है। इस महामारी के दौरान अब भारत ने पाकिस्तान की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का फैसला किया है। बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान को छोड़कर लगभग सभी पड़ोसी देश ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गावी समझौते के तहत पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित कोविशिल्ड की 45 मिलियन खुराक भारत से पाकिस्तान भेजी जाएगी।
भाजपा के लॉ प्रोफाइल नेता तीरथ सिंह बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत की हुई छुट्टी…
मंगलवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Cm Trivendra Singh Rawat) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद ही आज भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम चुनना था। इस दौरान नए मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुत से नाम आगे आए। लेकिन भाजपा के नेता तीरथ सिंह रावत (Tirath singh rawat) ने ये बाज़ी मार ली। जानकारी के मुताबिक आज शाम को ही तीरथ सिंह शपथ लेकर अपना नए पद संभालेंगे। बता दें कि तीरथ सिंह को लॉ प्रोफाइल नेता के तौर पर जाना जाता है।
छोटे बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर करीना ने दी वुमेंस डे की शुभकामनाएं, बोली “ऐसा कुछ भी नहीं जो…”
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड के सितारों की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। जिसके चार साल बाद उन्होंने अपने पहले बेटे (तैमूर) को जन्म दिया। जिसके बाद यह जोड़ी और भी ज़्यादा चर्चा में आ गई। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने एक और बच्चे को जन्म दिया है। जिसकी पहली झलक उन्होंने वुमेंस डे पर दिखाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने छोटे बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
मराठा आरक्षण मामले में राज्य सरकारों से SC का सवाल, 50% से अधिक…
सोमवार को मराठा आरक्षण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सभी राज्य सरकारों की बात सुनना ज़रूरी है। जिसके चलते कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को एक नोटिस जारी किया। नोटिस के जरिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों से पूछा है कि क्या आरक्षण पर सीमा को मौजूदा 50 प्रतिशत से और अधिक किया जा सकता है या नहीं? जिसके बाद इस सुनवाई को 15 मार्च तक टाल दिया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 15 मार्च से डे-टू-डे सुनवाई शुरू करेगी।
नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, हो सकती है सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की छुट्टी.?
उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल अब तेज़ हो गई है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सोमवार को दिल्ली पहुंचने से इसमें और भी ज़्यादा इजाफा हो गया है। इस बीच राज्य सरकार में कुछ बड़े परिवर्तन की अटकलों (Uttarakhand Political Crisis) के चलते प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। दिल्ली पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने आए हैं उनसे समय लिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई नहीं सीधा जवाब नहीं दिया।

















