मंगलवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Cm Trivendra Singh Rawat) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद ही आज भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम चुनना था। इस दौरान नए मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुत से नाम आगे आए। लेकिन भाजपा के नेता तीरथ सिंह रावत (Tirath singh rawat) ने ये बाज़ी मार ली। जानकारी के मुताबिक आज शाम को ही तीरथ सिंह शपथ लेकर अपना नए पद संभालेंगे। बता दें कि तीरथ सिंह को लॉ प्रोफाइल नेता के तौर पर जाना जाता है।
गौरतलब हैं कि त्रिवेद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के समय भी तीरथ का नाम सीएम पद की रेस में शामिल था। जिसके बाद वह पौढ़ी गढ़वाल सीट से सांसद रहे हैं। राज्य का मुख्यमंत्री बना कर सरकार ने उनके कंधों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी रख दी है। आने वाले साल (2022) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के साथ साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव (Assembly election) होने हैं। जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी अब तीरथ सिंह के ऊपर है। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरह ही तीरथ सिंह रावत की भी छवि जनता के बीच कुछ खास नहीं है।
तीरथ सिंह रावत राज्य के सबसे पहले शिक्षा मंत्री (education minister) भी रह चुके हैं। साल 2012 में वह एमएलए बने और साल 2013 में उनको बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन इस दौरान नॉन परफॉर्मेंस के चलते उन्हें तीन साल के कार्यकाल से पहले ही हटा दिया गया। इसके बाद अजय भट्ट को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई।