Home Blog Page 770

कोरोना के नए आंकड़ों ने बढ़ाई सरकार की परेशानी, 7.3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ दर्ज हुए…

0

धीरे धीरे कोरोना वायरस का कहर खत्म होता जा रहा है, जिससे अब लोग सुकून की सांस ले पा रहे हैं। एक समय था जब रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन अब ये संख्या की हजार में पहुंच गई है। गोरतलब हैं कि बीच में तो कोरोना के मामले हजार से कम भी देखने को मिले जिसको एक बहुत बड़ी खुशखबरी माना जा रहा था। लेकिन आज कोरोना के ताजा आंकड़ों को देख लोगों की परेशानी बड़ गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों का रिकॉर्ड सामने आने के बाद पता चला है कि भारत में कोरोना के नए केसों में 7.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज हुई इस बढ़ोतरी से सरकार सहित आम जनता भी परेशान हैं। अगर बात करें पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए नए मरीजों की तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान 43 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई। इससे पहले 07 अप्रैल 2022 की सुबह सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटों में 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

images 3 2

इसके अलावा 6 अप्रैल को भी केवल 1,086 मामले सामने आए थे। बताते चलें कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए देश के कई राज्यों की सरकार ने पाबंदियां हटा दी थीं। लेकिन अगर फिर से मामलों में इजाफा होता है तो संभव है कि ये प्रतिबंध फिर लागू कर दिए जाए। बता दें कि पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 16,80,118 डोज लगाई गई हैं। वहीं, इस दौरान 4,53,582 परीक्षण भी किए गए हैं।

SC ने दिया PM इमरान खान को बड़ा झटका, अब करना होगा अविश्वास प्रस्ताव का…

0

पाकिस्तान की राजनीति पिछले कुछ समय से गर्माई हुई है। इस गर्मा गर्माई के बीच पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनकर प्रधानमंत्री इमरान खान (PM imran khan) को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इमरान के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव को खारिज कर देने पर कड़ी निन्दा की है और कहा है कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव को खारिज करना असंवैधानिक है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि 9 अप्रैल को फिर नेशनल असेंबली बुलाई जाए और इमरान खान के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग की जाए।

कोर्ट में फैसले के अनुसार प्रधानमंत्री और संघीय मंत्री, राज्य मंत्री, सलाहकार आदि बहाल हो जाएंगे। इस फैसले को सुनाते हुए कोर्ट ने आगे कहा कि “यदि इमरान खान की सरकार गिर जाती है, तो सदन के नए नेता को उसी सत्र में चुना जाना होगा।” गोरतलब हैं कि इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल पांच सदस्यीय पीठ कर रही है। इसमें न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन, मोहम्मद अली मजहर मियांखेल, मुनीब अख्तर और जमाल खान मंडोखेल शामिल हैं।

images 1 2

बता दें कि इमरान के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बातचीत करने की बजाए इसको खारिज कर दिया गया। इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े सूरी ने 3 अप्रैल को खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि यह सरकार को गिराने के लिए विदेशी साजिश है, जिसके चलते उन्होंने इसको खारिज कर दिया। उनके साथ साथ राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी इस प्रस्ताव पर बातचीत होने से पहले ही नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था।

अपनी सभी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर सुर्खियों में आईं ये 80 वर्षीय महिला, ये वजह बताकर किया…

0

कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाती है। पिछले कई सालों से देश में अपनी सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी फिलहाल डूबती नजर आ रही है। लेकिन कुछ लोगों में पार्टी की इज्जत आज भी वैसी ही है जेसी पहले हुआ करती थी। इस बात का सबूत देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने दिया है। बता दें कि इस बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी पूरी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम करदी है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। बता दें कि इस महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है और वह 80 वर्ष की हैं।

अपने इस फैसले पर टिकते हुए मुन्जियाल ने अदालत में एक वसीयतनामा पेश किया है। जिसमें कहा गया है कि उनके निधन के बाद उनकी सारी संपत्ति के मालिक राहुल गांधी होंगे। बता दें कि मुन्जियाल उत्तराखंड में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रह चुकी हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया की सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है। गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।”

images 12

मुन्जियाल ने आगे कहा कि “चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।” जानकारी के अनुसार मुन्जियाल ने अब तक शादी नहीं की है। जिसके चलते उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का कोई उत्तराधिकारी नहीं था। लेकिन अब उनकी वसीयतनामे के चलते उनके निधन के बाद सभी संपत्ति राहुल गांधी को सौंप दी जाएगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा बयान, “रूस से जंग लड़ना हमारे…”

0

यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध अब भी बरकरार है। इस युद्ध से जुड़ी लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं। रूस द्वारा उठाए गए कदम की कई देश निंदा कर रहे हैं। बता दें कि अब तक कई देशों द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए जा चुके हैं। इसमें अमेरिका सबसे पहला देश है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका हर तरह से यूक्रेन का समर्थन कर रहा है। पिछले 42 दिनों से चल रहे इस पूरे युद्ध में अमेरिका ने यूक्रेन की हर तरह से मदद की है। जिसको लेकर अब अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बयान जारी किया है।

इस बयान में उन्होंने बताया है कि रूस के साथ युद्ध करना अमेरिकी लोगों के हित में नहीं है। बावजूद इसके वह पूरी तरह से यूक्रेन का समर्थन जारी रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि “हम यूक्रेन को अपना ऐतिहासिक समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे वह सैन्य सहायता, मानवीय सहायता या आर्थिक सहायता हो। इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला है और अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा।”

images 3 1

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “प्रतिबंधों का लक्ष्य रूस को अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर करना है। उनके पास असीमित संसाधन नहीं हैं। हमारी ओर से लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों को देखते हुए आखिर में रूस डॉलर के भंडार को समाप्त करने या नए राजस्व को अपनाने या डिफॉल्ट रूप से चुनने के लिए मजबूर होगा।” बता दें कि रूस ने लगभग पूरे यूक्रेन में तबाही मचा रखी है। इस युद्ध में यूक्रेन का जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में यूक्रेन के बूचा से सामने आई तस्वीरों से हर कोई रूस के खिलाफ हो गया है।

ED द्वारा उठाए गए कदम से नाराज शिवसेना सांसद संजय राउत, बोले “मैं विजय माल्‍या हूं…”

0

बीते कुछ समय से महाराष्ट्र सरकार पर संकट छाया हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महाराष्ट्र सरकार के कई नेताओं के खिलाफ कई गंभीर आरोप लग चुके हैं और उनसे मामले को लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है। अब इस मामले में एक नाम और जुड़ गया है। बता दें कि शिवसेना के प्रमुख नेता और सांसद संजय राउत के खिलाफ भी ईडी ने एक आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने संजय राउत की 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। जिसके बाद अब संजय राउत को लेकर कई बातें सामने आ रही है।

इस बीच शिवसेना प्रमुख नेता संजय राउत ने एक बयान जारी कर खुद को ईमानदार बताया है और कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि “मैं डरने वालों में से नहीं हूं। मेरी संपत्ति कुर्क कर लो, मुझे गोली मार दो या जेल में भेज दो। संजय राउत, बाला साहेब ठाकरे का अनुयायी और एक शिवसैनिक है। मैं लड़ूंगा और सभी को बेनकाब करूंगा। मैं चुप रहने वालों में से नहीं हूं। सच्‍चाई की जीत होगी।” बता दें कि कुर्क की गई संपत्तियों में राउत का अलीबाग स्थित प्‍लॉट और दादर इलाके का एक फ्लैट शामिल है।

images 1 1

इस मामले में आगे बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि “संपत्ति शब्‍द का अर्थ समझने की जरूरत है। क्‍या मैं विजय माल्‍या हूं? क्‍या मैं मेहुल चौकसी हूं? क्‍या मैं नीरव मोदी हूं। मैं छोटे घर में रहता हूं। पैतृक स्‍थान में मेरे पास एक एकड़ जमीन भी नहीं है…मेरे पास जो भी वह मेरा मेहनत से कमाया पैसा है। क्‍या जांच एजेंसी का ऐसा लगता है कि कोई मनी लांड्रिंग है। आप मुझे किसके साथ जोड़ रहे हैं।”

US समेत इन देशों ने रूस पर किया आर्थिक हमला, रूस के खिलाफ किए…

0

रूस और यूक्रेन का ये युद्ध धीरे धीरे भयंकर रूप लेता जा रहा है। रूसी सेना यूक्रेन में खूब तबाही मचा रही है और अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार इस युद्ध में यूक्रेन का जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, रूस द्वारा उठाए गए हर एक गलत कदम का रूस को भारी नुकसान हो रहा है। इस युद्ध के बाद कई देशों द्वारा रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए। ये सिलसिला अब तक बरकरार है। बताया जा रहा है कि फिर एक बार अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हैं।

सूत्रों की माने तो संयुक्त राज्य अमेरिका, जी 7 और यूरोपीय संघ ने मिलकर रूस के खिलाफ सभी नए निवेशों’ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के जारी होने के बाद रूस की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि “यूक्रेन के शहर बुचा में रूसी सैनिकों द्वारा नागरिकों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के सबूत मिलने पर रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस युद्ध के कारण रूस और यूक्रेन समेत कई और देशों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

images 2 2

सोमवार को जारी एक बयान में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी बुचा में मची तबाही के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने रूसी सेना को आतंकवादी कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार रूसी सेना कर रही है वो किसी आतंकवादी से कम नहीं है। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि “बुचा शहर को रूसी सेना के कब्जे से छुड़ाने के बाद वहां पर सामूहिक कब्रें मिली हैं। लोगों के शव मिले हैं। कम से कम 300 नागरिक मारे गए हैं।”

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया भारी उछाल, पिछले 15 दिनों में…

0

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती मंहगाई से अब लोग परेशान आ गए हैं। इन दिनों ईंधन के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम दिन ब दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों में केवल 2 ही दिन ऐसे गए हैं, जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े ना हों, वरना 13 दिन ऐसे हैं जिनमें इनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई ही है। बता दें कि आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़त हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल पर 80 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इससे पहले सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। बता दें कि कई राज्यों में पेट्रोल के साथ साथ डीजल के दाम 100 के पर पहुंच चुके हैं। इनमें मुंबई, चेन्नई जैसे राज्य शामिल हैं। गोरतलब हैं कि मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल की बात करें तो इसके दाम भी बढ़कर 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। अगर बात करें चेन्नई की तो यहां पेट्रोल एक लीटर 110.09 रुपये और डीजल 100.18 रुपये में मिल रहा है।

images 1

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के पीछे की वजह रूस और यूक्रेन की चल रही ये जंग है। इस जंग के कारण कई देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसकी वजह से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं। बताते चलें कि अब ये कीमतें और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि अब इन प्रतिबंधों को और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।

भाजपा में शामिल होंगे शिवपाल यादव.? केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान..

0

चुनाव से पहले और अब चुनाव के बाद भी नेताओं के दल बदली का सिलसिला जारी है। चुनाव से पहले तो उत्तर प्रदेश के कई नेताओं ने दल बदले थे। लेकिन अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं तब भी नेताओं के दल बदली की खबरें सामने आ रही है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी फिर एक बार पार्टी की छोड़ने वाले हैं।

ये खबर सामने आने के बाद से अब तक समाजवादी पार्टी में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं और इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी एक बयान आया है। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने भगवान श्री राम को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तेज हो गई। इस बारे में जब केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “जितने भी आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं, उन सबका स्वागत है।”

images 2 1

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने इस बयान से लोगों में और भी ज्यादा खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि इन दिनों शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसके पीछे की वजह विधायक दल की बैठक है, जिसमें उनको यह कह कर शामिल नहीं होने दिया कि वह सहयोगी दल के नेता हैं, सपा के नहीं। जिसके बाद से वह लगातार पार्टी से नाराज चल रहे हैं और अब उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तेज़ी से बढ़ रही हैं।

खुद को उभारने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस, गुजरात में इस बड़े दांव से बना सकती है सरकार..

0

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस खुद को उभारना चाहती है। पार्टी के नेता पार्टी को उभारने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस पार्टी गुजरात में अपनी सरकार बनाने की कोशिशों में लग चुकी है। इस बार कांग्रेस दो लोगों के बलबूते पर गुजरात में आने की कोशिश कर रही है। इनमें पहला नाम इलेक्शन स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर है और दूसरा इंडस्ट्रियलिस्ट नरेश पटेल। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इन दोनों को साथ मिलाकर भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करने वाली है।

जानकारी के अनुसार इस बार उद्योगपति और प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाएगा और उनके चेहरे पर भी चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य में नरेश पटेल का काफी बड़ा चेहरा है अगर वह कांग्रेस के साथ मिल जाते हैं तो भाजपा की परेशानी काफी बड़ जाएगी। खबरें आ रही हैं कि नरेश पटेल और प्रशांत किशोर जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

images 2
इस बात को लेकर प्रशांत किशोर से सवाल भी किया जा चुका है। लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। जब उनसे कांग्रेस में शामिल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने फेक न्यूज बोलकर इसको टाल दिया। पिछले बार चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। एक समय ऐसा भी आया था जब लग रहा था कि कांग्रेस राज्य में अपनी सरकार बना सकती है, लेकिन अंत में भाजपा बाजी मार गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 41.4 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि भाजपा को 49 प्रतिशत। माना जा रहा है कि इस बार दोनों के बीच और भी कड़ी टक्कर होगी।

समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगाने वाले प्रभाकर की मौत, NCB के…

0

क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan khan) समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कई राज खुले थे। इस मामले में कुछ ऐसे चेहरे सामने आए थे, जिसका नाम देख हर कोई हैरान था। इस दौरान क्रूज ड्रग्स मामले की छानबीन करने वाले मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। बता दें कि समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगाने वाले प्रभाकर साइल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के अनुसार वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगाने वाले प्रभाकर साइल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। गोरतलब हैं कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में प्रभाकर मुख्य गवाह थे। प्रभाकर ने इस केस में दावा किया था कि उसने ड्रग्स केस में मामला सुलटाने के लिए 25 करोड़ की डील की बात करते सुना था। उसने इस बीच समीर वानखेड़े के साथ साथ कई और लोगों पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे।

images 3
प्रभाकर साइल ने बताया था कि उसने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी, केपी गोसावी और सैम डिसूजा को बातचीत करते सुना था। इसके मुताबिक ये लोग 25 करोड़ रुपए की डील के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें से 18 करोड़ पर सहमति बनी थी और इसमें से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने थे। बता दें कि प्रभाकर राघोजी साइल, किरण पी गोसावी का बॉडीगार्ड था। बताते चलें कि गोसावी का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है।