Home Blog Page 769

आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, एसिड लीक होने के बाद हुआ…

0

कोरोना काल के बाद से देश में कई हादसे देखने को मिल रहे हैं। अगर बात करें हाल ही के दिनों की तो अभी कुछ दिनों पहले ही झारखंड में एक हादसा पेश आया था, जिसमें रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे के बाद अब एक हादसा बुधवार देर रात को आंध्र प्रदेश में पेश आया। ये हादसा आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में पेश आया है। हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही खबर है कि 12 लोग जख्मी भी हो गए हैं जिनमें कुछ की हालत काफी गंभीर है।

बता दें कि ये हादसा एक केमिकल फैक्ट्री में पेश आया है। एलुरू जिले में मौजूद इस केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, जिसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल का रिसाव हो गया था, जिससे भयंकर आग उठी और बॉयलर फट गया। हादसे के दौरान वहां कई लोग काम कर रहे थे। जिनमें से 12 लोग काफी जख्मी हो गए और 6 की मौत हो गई।

images 2 6

आंध्र प्रदेश पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में मौजूद लोगों में ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले थे। मर्तक लोगों के लिए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि मरने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं, जो गंभीर रूप से घायल हैं उनको 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बाकी जो हल्का फुल्का घायल हुआ है उसको 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

फोन पे और गूगल पे को टक्कर देने को तैयार व्हाट्सएप, NPCI की अनुमति के बाद अब…

0

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप धीरे धीरे ऊंचाई हासिल करता जा रहा है। जब ये ऐप लॉन्च किया गया था तब ये सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप हुआ करता था, लेकिन अब इसकी सुविधाएं बड़ा दी गई हैं। आज खबर सामने आई है कि व्हाट्सएप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा इजाजत मिल गई है। इस परमिशन के मिलने के बाद अब व्हाट्सएप आसानी से अपने बिजनेस और अपने यूजर्स को बढ़ा सकता है। जानकारी के अनुसार अभी तक पेमेंट सर्विस के लिए व्हाट्सएप पर लिमिट लगी हुई थी। लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है।

बुधवार को लिए गए फैसले में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने वाट्सऐप को 100 मिलियन यूजर तक अपनी सेवा पहुंचाने की अनुमति दे दी है। इससे पहले ये संख्या केवल 40 मिलियन थी। एनपीसीआई के इस फैसले से व्हाट्सएप को काफी राहत मिली है। बता दें कि साल 2020 में व्हाट्सएप ने इस सुविधा को जोड़ा था। उस समय एनपीसीआई ने ऐप को 20 मिलियन यूजर्स के साथ शुरुआत करने की अनुमति दी थी।

images 4 2

जिसके बाद ये संख्या 40 मिलियन हुई और अब 100 मिलियन। अगर ऐसा ही रहा तो व्हाट्सएप जल्दी ही बड़े प्लेटफॉर्म्स फोन पे और गूगल पे को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केवल मार्च के महीने में यूजर्स ने वाट्सऐप पर 2.54 मिलियन ट्रांजेक्शन्स किए हैं। वहीं अगर बात करें फोन पे और गूगल पे की तो 1.8 बिलियन पेमेंट ट्रांजेक्शन्स गूगल पे पर किए गए हैं। जबकि 2.5 बिलियन पेमेंट टांजेक्शन्स फोन पे पर। बता दें कि एनपीसीआई व्हाट्सएप द्वारा डेटा स्टोरेज नियमों के पालन करने से संतुष्ट है।

कई राज्यों में हो रही हिंसा पर बोले सीएम योगी, “यूपी में दंगा फसाद…”

0

रामनवमी और रमजान के शुभ अवसर पर कई राज्यों में हिंसा देखने को मिली। दोनों धर्म के लोग आपस में झगड़ते हुए नजर आए। लोगों की इस हरकत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में उनका कहना है कि बाकी कई राज्यों में कुछ भी हुआ हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक भी जिले से इस तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने इस बयान का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। उन्होंने इस बयान के चलते राज्य में शांति कायम रखने की कोशिश की है।

इस बयान में उन्होंने कहा है कि “यूपी में 25 करोड़ की आबादी रहती है। 800 स्थानों पर रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर जुलूस निकाले गए। साथ-साथ इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है। कहीं भी तू-तू, मैं-मैं नहीं हुई। दंगा फसाद की बात तो दूर है। ये उत्तर प्रदेश के विकास की नई सोच को प्रदर्शित कर रहा है। यहां दंगा फसाद के लिए कोई जगह नहीं है। अराजकता, गुंडागर्दी और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है।”

mkcddahg yogi adityanathuplakhimpur kheripti 625x300 20 February 22

गोरतलब हैं कि अब तक कई राज्यों से दोनों धर्मों के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। कहीं मस्जिद तोड़ी गई हैं तो कहीं रामनवमी जुलूस पर पथराव किया गया है। इन राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार इस हिंसा का समर्थन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति हिंसा करने की कोशिश कर रहा है पुलिस उसको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ठेकेदार की मौत से बढ़ी मंत्री केएस ईश्वरप्पा की मुश्किलें, FIR दर्ज…

0

कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ हाल ही ने एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को बीजेपी कार्यकर्ता संतोष के पाटिल ने दर्ज करवाया था। जानकारी के अनुसार पाटिल ने मंत्री के खिलाफ ठेके के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। ये कोई इतना बड़ा मामला नहीं था, लेकिन अब इसको बड़ा बना दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को मंत्री पर आरोप लगाने वाले ठेकेदार की मौत हो गई, ठेकेदार का शव उडुपी शहर में एक निजी लॉज के कमरे में पाया गया है।

पुलिस की तफ्तीश के बाद बताया जा रहा है कि पाटिल ने आत्महत्या की है और आत्महत्या के लिए उनको मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने उकसाया। हालांकि मंत्री कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस बारे में मंत्री से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “मुझे आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने आरोप लगाने के लिए उसके खिलाफ (मानहानि का) मुकदमा दायर किया था और मामला स्वीकार कर लिया गया है।

1649823244 pic

“आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाटिल ने कुछ मीडिया संस्थानों को कथित तौर पर कुछ संदेश भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि वह आत्महत्या कर रहा है और आरोप लगाया कि उसकी मौत के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार है। इस बात पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मौत से पहले लिखे नोट में मेरा नाम क्यों लिखा और उन्होंने मुझ पर आरोप क्यों लगाया है।” पाटिल की मौत के बाद उसके भाई ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बढ़ती मंहगाई के बीच ऑटो-कैब ने भी बढ़ाया किराया, एक ही बार में किया इतना महंगा…

0

देश की जनता पर पिछले कई दिनों से लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। धीरे धीरे सभी चीजों पर दाम बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा अंतर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में देखा गया। ईंधन की बढ़ती कीमतों को देख अब ओला और उबर (Ola and Uber) ने भी किराया महंगा करने का फैसला लिया है। बढ़ती मंहगाई के बीच ओला और उबर राजधानी दिल्ली की जनता पर बड़ा हमला किया है। जानकारी के अनुसार ओला और उबर ने एक ही दम से कीमतों में 12 प्रतिशत का उछाल पैदा किया है।

इस बात की जानकारी उबर द्वारा सोमवार को दी गई है। उबर द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि “ईंधन तेल की बढ़ती कीमतें चिंता पैदा कर रही हैं और कंपनी इसे देखते हुए आगे और जरूरी कदम उठाएगी। हमने ड्राइवरों से फीडबैक लिया है और हम समझते हैं कि मौजूदा वक्त में तेल की बढ़ती कीमतें चिंता पैदा कर रही हैं। ड्राइवरों को ऐसे वक्त में राहत पहुंचाने के लिए, उबर ने दिल्ली-एनसीआर में 12 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है। आने वाले हफ्तों में हम तेल की कीमतों पर नजर रखेंगे और जरूरत के हिसाब से फैसला करेंगे।”

images 8 1

बता दें कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां लोकल ट्रैवलिंग के लिए ओला और उबर का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जिसको देखते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है। वहीं, अगर बात करें पेट्रोल और डीजल के दामों की तो इन दिनों दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में सीएनजी की कीमत अभी 69.11 रुपये प्रति किलो चल रही है।

बुरी तरह से बिगड़ चुकी है श्रीलंका की आर्थिक स्थिति, नहीं चुका पाएगा विदेशी कर्ज…

0

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर के सभी देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। जिसमें कुछ देश ऐसे रहे जिन्होंने फिर एक खुद को संभाल लिया तो कुछ अब भी इस संकट से जूझ रहे हैं। इनमें से एक देश श्रीलंका भी है, कोरोना काल के बाद से ही श्रीलंका पर आर्थिक संकट छाया हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को श्रीलंका की सरकार ने एक घोषणा की है, जिसके बाद से वहां के सभी निवासी काफी परेशान हैं।

बता दें कि श्रीलंकन सरकार ने घोषणा कर बताया है कि वो $51 बिलियन का विदेशी कर्जा चुकाने की हालत में नहीं है। श्रीलंकाई सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से ही देश की आर्थिक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है। इस बीच श्रीलंकाई वित्त मंत्री ने कहा कि “दक्षिण एशियाई देश श्रीलंका को कर्जा देने वाले और विदेशी सरकारें मंगलवार दोपहार से कर्जे की कोई भी ब्याज लगा सकते हैं या फिर श्रीलंकाई रुपए में अपना कर्जा वापस ले सकते हैं।”

images 5 2

इनके साथ साथ देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी देश की आर्थिक स्थिति पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि “कोविड लॉकडाउन ने देश की इकोनॉमी को और खराब करने का काम किया है. इसके कारण फॉरेन रिजर्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है।” इस बीच उन्होंने बताया कि इसको सुधरने के लिए सरकार दिन और रात काम कर रही है। आपको बता दें कि आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से देश में लंबे वक्त तक बिजली कटौती भी हुई है।

झारखंड में पेश आया दर्दनाक हादसा, रोपवे ट्रॉली आपस में टकराने पर 3 लोगों की मौत, 48 लोग अब भी…

0

हादसा कब और कहा पेश आ जाए इस बात का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। कभी सड़को पर चलती गाड़ियों में तो कभी हवा में उड़ते जहाज में, हादसा हर जगह देश आ जाता है। आज फिर एक हादसे की खबर सामने आई है। ये हादसा न तो प्लेन का हुआ और न ही सड़कों पर चलती गाड़ियों का, बता दें कि झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाड़ियों पर रोपवे की ट्रॉली में ये हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार रोपवे की दो ट्रॉलियां आपस में टकरा गई जिसके कारण उसमें मौजूद 3 लोगों की मौत हो गई और कई अभी घायल भी हैं।

सूत्रों के अनुसार इस घटना को पेश आए 16 घंटे हो चुके हैं और अब भी करीब 48 लोग फंसे हुए हैं, जिनको बाहर निकलने की कोशिश बरकरार है। बता दें कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा जा चुका है। बताते चलें कि अब तक इस हादसे के पेश आने का कोई भी कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ही हादसा हुआ।

images 6 1

इस हादसे पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। जिनमें से एक देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी हैं। इस हादसे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं।” इसके आगे उन्होंने कहा कि “स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कुछ लोग अभी भी रोपवे में केबल कारों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।”

बिहार में इस अनोखी चोरी में गिरफ्तार हुए 2 सरकारी अधिकारी, 60 फूट लंबे…

0

चोरी आज कल आम हो गई है। आए दिन कोई न कोई चोर पकड़ा जाता है, देखने लायक तो ये होता है कि उसने चुराया गया है.? आज फिर एक ऐसा चोर पकड़ा गया है जिसकी चोरी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस चोर ने न तो पैसे चुराए और न ही किसी महिला के गहने, इस चोर ने तो 60 फूट लंबा लोहे का पुल ही चुरा लिया। जी हां लोहे का पुल जिसका वजन करीब 500 टन था। ये पुल बिहार के अमियावर गांव में अर्राह नहर पर बनाया गया था। जिसको गैस कटर और जेसीबी का इस्तेमाल कर चुरा लिया गया।

हालांकि अब पुलिस ने अपराधियों को ढूंढ निकाला है। इसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि “जांच के दौरान, हमें पता चला कि मौसम विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार ने एक समूह का नेतृत्व किया था, जो गैस कटर और अन्य उपकरणों से लैस था। समूह ने कुछ दिन पहले पुल को ध्वस्त कर दिया था।”

images 4 1

उन्होंने कहा कि “हमने कुमार को पकड़ लिया और पता चला कि इलाके के एसडीओ राधे श्याम सिंह इसके मास्टरमाइंड थे। एसडीओ को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन, पिकअप वैन और गैस कटर को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।” बता दें कि इस मामले से जुड़े सभी लोग अब गिरफ्तार हो चुके हैं। इस चोरी की खबर को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

पाकिस्तान में फिर एक बार अधूरा रहा प्रधानमंत्री का कार्यकाल, गिरी इमरान खान की सरकार…

0

पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में राजनीति गरमाई हुई है। बताया जा रहा था कि बाकी और प्रधानमंत्रियों की तरह प्रधानमंत्री इमरान खान का भी कार्यकाल पूरा नहीं हो पाएगा। सूत्रों द्वारा लगाया गया अनुमान पूरी तरह सही साबित हुआ। कल देर रात पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की गई, जिसमें आधे से ज्यादा वोट इमरान खान के खिलाफ में ही रहे। जिसके कारण अब पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार डूब चुकी है। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी प्रधानमंत्री और उसकी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया है।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही किसी प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ रहा है। इतिहास में आज तक पाकिस्तान में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है और अब इमरान खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कल देर रात को शुरू हुए मतदान में 342 वोट काउंट हुए। जिसमें से 174 वोट इमरान खान के खिलाफ पड़े। जिसके चलते इमरान खान को पद से हटा दिया गया।

images 14

गोरतलब हैं कि अभी पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि शहबाज शरीफ को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ के चेहरे को आगे किया है। मिली जानकारी के अनुसार इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया था। इस बात की जानकारी उनकी पार्टी के सांसद फैसल जावेद ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि “अभी-अभी प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री आवास से विदा हुए। वह शालीनता से विदा हुए और झुके नहीं।”

बढ़ती मंहगाई के बीच जनता को राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम…

0

बढ़ती मंहगाई के कारण जनता के हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। हर दिन घरेलू सामान पर दाम बढ़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकार का कहना है कि ये महंगाई अंतराष्ट्रीय मुद्दों के कारण बढ़ रही है। इस बीच पेट्रोल-डीजल और सीएनजी (Petrol, Diesel and CNG) के दामों में भी भारी इजाफा हो रहा है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के भी पार पहुंच चुकी है। इस मुश्किल वक्त में एक राहत भरी खबर भी सामने आई है।

बता दें कि कई दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। लेकिन पिछले चार दिनों से इनकी कीमत में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि इनके दामों में कोई गिरावट भी नहीं आई है। जनता कुछ दिनों से राहत की सांस ले रही है। लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता कब इसकी कीमत में इजाफा हो जाए। अगर बात करें कीमत की तो इन दिनों पेट्रोल 105.41 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 96.67 प्रति लीटर पर है।

images 3 3

गोरतलब हैं कि ये दाम चार दिन पहले भी सेम थे, इनमें कोई भी उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। बताते चले की कई राज्य ऐसे भी हैं जिनमें पेट्रोल-डीजल दोनों ही 100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम आसाम छू रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 104.77 पर पहुंच गई है।