Home Blog Page 768

खुलेआम चलीं भाजपा के नेता पर गोलियां, घर के सामने ही हुई मौत…

0

देश की राजधानी दिल्ली में कल खुलेआम एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस शख्स का शव दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पाया गया। बता दें कि जब इस शव की पहचान की गई तो पता चला कि वह एक स्थानीय भाजपा नेता है, जिसका नाम जीतू चौधरी है। जीतू चौधरी पिछले कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। कल रात करीब 8 बजे मयूर विहार फेज 3 में उनके घर के ही सामने उनका शव खून में लतपथ पाया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब जीतू चौधरी मयूर विहार फेस 3 स्थित अपने आवास सी-2 से बाहर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले को लेकर डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने एक बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि “शाम करीब 8:15 बजे मयूर विहार फेज-3 में स्थानीय भाजपा नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं।”

IMG 20220421 111544

पुलिस का मानना है कि भाजपा मंत्री जीतू चौधरी को करने के लिए बदमाशों ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी और वह पहले से ही उनके घर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही जीतू घर से बाहर आए बदमाशों ने उनको गोलियों से छन्नी कर दिया। इस दौरान उनको 6 से 7 गोलियां लगीं। घायल जीतू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

आरएसएस से मुकाबला करने की तैयारी में कांग्रेस सेवा दल, आजादी के बाद…

0

मौजूदा समय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) सबसे मजबूत दल माना जाता है। लेकिन एक समय था जब इस मजबूत दल से भी बड़ा और मजबूत एक और दल था, जिसने देश को आजादी दिलाने में काफी मदद की थी। बता दें कि ये दल कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) था। 8 दिसंबर 1923 को हिंदुस्तानी सेवादल के नाम से इस दल का संगठन हुआ था। इस दल की स्थापना डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर ने की थी। देश को आजादी दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें कि कांग्रेस सेवादल की स्थापना के करीब 2 सालों बाद केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। लेकिन उस समय सबसे बड़ा दल कांग्रेस सेवादल था। लेकिन आजादी के बाद धीरे धीरे कांग्रेस सेवादल का नाम खत्म हो गया और अब आरएसएस इसकी जगह पूरी तरह ले चुका है। खबरों की माने तो अब एक बार फिर कांग्रेस सेवादल आरएसएस के मुकाबले में उतरने वाला है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इस दल को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

images 6 4

बता दें कि सेवादल को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के सपनों का संगठन कहा जाता है। गोरतलब हैं कि जवाहरलाल नेहरू इस दल से पहले अध्यक्ष थे। दल के फिर वापसी पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि “सेवादल अब नए कलेवर में नजर आएगा। सेवादल में निचले स्तर तक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। ये प्रशिक्षित सेवादल कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाकर मोर्चा संभालेंगे।”

रणनीतिक बैठक में शामिल न करने से नाराज हुए G-23 नेता, प्रशांत किशोर के साथ…

0

कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ सालों से चुनाव में कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। जिसके चलते धीरे धीरे देश में कांग्रेस का वजूद खत्म होता जा रहा है। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस वापसी करने में जुट गई है, पर अब वापसी करने में कांग्रेस को को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में सांप्रदायिक टकराव देखने को मिल रहे हैं, जिस पर भाजपा सरकार की ओर से कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस अपनी किस्मत चमकाने की पूरी कोशिश कर रही है।

बता दें कि इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बैठक रखी। इस बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ साथ कई बड़े नेता शामिल हुए। लेकिन इस बीच कांग्रेस जी-23 समूह (Congress G-23 Group) के नेताओं को शामिल नहीं किया गया। जिसको लेकर जी-23 समूह के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही खबर है कि इस बैठक में साल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

image 600x460 625a67cfad33d

बताया जा रहा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। जिसको लेकर ही वह कांग्रेस के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि बुधवार को ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

योगी सरकार ने अपनाया सख्त रवैया, बिना अनुमति त्योहार पर…

0

हाल ही में देश के कई हिस्सों में हुए दंगों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक वीडियो कांग्रेस कर कई आदेश जारी किए हैं। जिसमें से एक है कि कोई भी अगर उन्माद फैलाने और अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, फिर चाहे वह किसी भी पक्ष का हो। फील्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली वीडियो कॉन्फ्रेंस कर योगी आदित्यनाथ ने ये आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि “आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।” जानकारी के अनुसार सीएम ने अपने आदेश से 4 मई तक सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि “थानाध्यक्ष, सीओ और पुलिस कप्तान से लेकर जिलाधिकारी, मंडलायुक्त तक सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त होगा। जो वर्तमान में अवकाश पर हैं व अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटें। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसे सुनिश्चित कराया जाए।” बयान को आगे बढ़ाते हुए सीएम ने कहा कि “तहसीलदार, एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें नहीं तो किराए का आवास लें। लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें।”

b6brb43 cm yogi adityanath 625x300 21 September 18

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “हालिया दिनों में विभिन्न धर्मों के कई पवित्र पर्वों का आयोजन हुआ। यह सुखद है कि पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। उत्तर प्रदेश में हर एक नागरिक की सुरक्षा हम सभी की पहली जिम्मेदारी है। हमें अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति सदैव सतर्क व सावधान रहना होगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखने और प्रतिदिन शाम को पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करें। पीआरवी 112 भी सक्रिय रहे।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “बिना विधिवत अनुमति के कोई शोभा यात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर रोक लगाने के साथ ही यह भी साफ किया कि अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।”

देश में 43% तक गिरे कोरोना के मामले, रिकवरी रेट में भी हुआ इजाफा, एक ही दिन में…

0

पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान ग्राफ उम्मीद से भी ज्यादा बढ़ा हुआ था। बता दें कि दिन भर में कोरोना के चार लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। लेकिन फिर ये आंकड़ा गिरते गिरते हजारों में पहुंच गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आंकड़े कभी बढ़ रहे है तो कभी गिर रहे हैं। हाल ही में डेली कोरोना मामलों में 23 प्रतिशत का उछाल आया था और अब ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के मामलों में 43 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान केवल एक ही कोरोना मरीज की जान गई और 928 मरीजों ने इस दौरान कोरोना को मात दी है। जिसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 42,511, 701 ही गई है। अगर बात करें एक्टिव केस की तो देशभर में अब कोरोना के कुल 11,860 एक्टिव मामले रह गए हैं। बता दें कि कोरोना के मामलों के गिरने के बाद देश में कोरोना के कारण लगी पाबंदियों को भी हटाया जा चुका है।

images 6 3

बताते चलें कि देश में रिकवरी रेट 98.76 फीसदी दर्ज की गई है। लेकिन दिल्ली एनसीआर में हालत थोड़ी नाजुक है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को पॉजिटिविटी रेट भी 7% के पार रही है। पिछले 24 घंटों में केवल दिल्ली में ही 500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनको देखते हुए दिल्ली सरकार की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

फिर एक बार रफ्तार पकड़ता दिखा कोरोना, पिछले 24 घंटों में सामने आए…

0

देश भर में कोरोना का खतरा अब पहले से काफी कम हो चुका है। पहले देश में ये संकट इतना बढ़ गया था कि देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। लेकिन जब कोरोना के मामलों में कमी आना शुरू हो गई तो धीरे धीरे लॉकडाउन को भी हटा दिया गया। 1 अप्रैल साल 2022 तक कोरोना के कारण लगी लगभग सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है। लेकिन अब फिर धीरे धीरे कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। ऐसे में संभव है कि भारत सरकार फिर एक बार पाबंदियां लागू कर दें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए मामलों में बढ़त देखी गई है।

गोरतलब हैं कि 16 अप्रैल शनिवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना के 975 नए मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन आज ये संख्या और बढ़ती नजर आई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के कुल 1150 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अब इसको एक बड़े संकट आने की निशानी माना जा रहा है। जिसके चलते अब सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

images 5 3

बता दें कि देश में अब तक 4 करोड़ 30 लाख, 42 हजार 97 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 4 करोड़, 25 लाख, 8 हजार, 788 लोगों ने इस खतरनाक वायरस को मात दे दी है। वहीं, अगर बात करें देश में मौजूदा मामलों की तो इस समय देश में कोरोना के कुल 11,558 एक्टिव मामले मौजूद हैं। पिछले 24 घंटों में 3,65,118 सैंपल की जांच की गई है।

पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात करने भारत आ रहे हैं ब्रिटिश पीएम, इन मुद्दों पर करेंगे…

0

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार इस युद्ध के दौरान हुए नुकसान पर बातचीत करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन आ रहे हैं। ये मुलाकात अगले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में व्यापार और सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। इस बात की जानकारी ब्रिटेन की ओर से दी गई है। हालांकि अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे बताया जाए कि वह किस दिन भारत की जमीन पर कदम रखेंगे।

भारत यात्रा को लेकर प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि “चूंकि हम निरंकुश राज्यों से अपनी शांति और समृद्धि के लिए खतरों का सामना कर रहे हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि लोकतंत्र और मित्र एक साथ रहें।” बता दें कि इस युद्ध को लेकर भारत और ब्रिटेन दोनों की सोच ही अलग है, ऐसे में अब देखना होगा की दोनों इस मुलाकात में किस नतीजे तक पहुंचते हैं।

images 6 2

ब्रिटिश पीएम जॉनसन के मुताबिक वह 21-22 अप्रैल को भारत आने वाले हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि “भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, इस समय में यूके के लिए एक अहम रणनीतिक भागीदार है। ब्रिटिश पीएम और प्रधान मंत्री मोदी 22 अप्रैल को दिल्ली में अपनी “रणनीतिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी” पर “गहन वार्ता” करेंगे।” उनके स्वागत के लिए दिल्ली में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पंजाब की जनता के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया ये चुनावी वादा…

0

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने एक महीना हो गया है। इस 1 महीने के कार्यकाल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई सारे फैसले लिए। लेकिन इस समय पंजाब सरकार का सबसे बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब में सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी ने कई वादे किए थे। जिस में से पार्टी धीरे धीरे अपने वादों को पूरा करने की कोशिशों में लगी हुई है। इन वादों में सबसे बड़ा वादा हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का था। जिसको पंजाब सरकार पूरा करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2022 से पंजाब के घर-घर में 300 मुफ्त बिजली दी जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। जिस में उन्होंने कहा था कि वह जल्दी ही पंजाब की जनता को बड़ी खुशखबरी देने वाले है। जिसके बाद अब ये बड़ी घोषणा की गई है। भगवंत मान ने वे ट्वीट पंजाबी भाषा में किया था। उन्होंने लिखा था कि “हमारे नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शानदार मुलाकात हुई बहुत जल्द पंजाब के लोगों को खुशखबरी देंगे।” गोरतलब है कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना एक और वादा पूरा किया था।

images 12 2

बताते चले कि चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वह राज्य में सरकार बनने के बाद घर-घर में राशन पहुंचाएगी। वादे के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने पिछले ही महीने घर-घर राशन वितरण योजना शुरू कर दी। कई सालों बाद पंजाब में कांग्रेस को किसी ने मात दी है। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी का भरपूर साथ दिया और अब आम आदमी पार्टी भी जनता का पूरा साथ देने की कोशिश में लगी हुई है।

पूर्व पीएम इमरान खान पर शहबाज शरीफ ने लगाया गंभीर आरोप, “बेच दिए 14 करोड़ के…”

0

पाकिस्तान में पीछे कुछ दिनों से सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। इस बढ़ते तापमान में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार भी जलकर खाक हो गई। सरकार गिरने के बाद भी इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। मुश्किलें कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। देश के नए प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान दुबई में 14 करोड़ रुपये के हीरे, आभूषण सहित मूल्यवान तोशखाना उपहार बेचने दिए हैं।

इस गंभीर आरोप को लगाते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि “मैं आपको इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इमरान खान ने तोशाखाना (स्टेट डिपॉजिटरी) से 14 करोड़ रुपये का उपहार लिया और इन्हें दुबई में बेच दिया।” इसके साथ ही शहबाज ने कहा कि इमरान की इस हरकत से राष्ट्रीय खजाने को बहुत नुकसान हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नियम के अनुसार जब किसी प्रधानमंत्री को विदेश से कोई उपहार मिलता है तो उस उपहार को डिपॉजिटरी या तोशाखाना में जमा किया जाता है।

images 11 2

लेकिन अगर मुखिया उपहार रखना चाहता है, तो उसके मूल्य के बराबर भुगतान, जो नीलामी के माध्यम से तय किया जाता है। राज्य के खजाने में जमा करना पड़ता है। लेकिन शहबाज शरीफ का कहना है कि इमरान खान ने उपहार बेच दिए हैं। शहबाज शरीफ के इस आरोप की निंदा करते हुए पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पीएम शहबाज शरीफ पर ही हमला बोला है। उनका कहना है कि शहबाज शरीफ को अब कुछ समझ नहीं आ रहा। जिसके चलते वह कुछ भी बोल रहे हैं। फवाद ने कहा कि “घड़ी की कीमत चाहे जितनी भी हो, ”अगर यह मेरी है तो मैं उस घड़ी को बेच सकता हूं, इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”

जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया सफल कप्तानी का मंत्र, “टीम का हर खिलाड़ी…”

0

इस साल के आईपीएल में हार्दिक पांड्या को पहली बार कप्तानी करते देखा जा रहा है। अपनी टीम के लिए जिस तरह वह कप्तानी कर रहे हैं उसको देख कोई यह नहीं कह सकता कि हार्दिक पांड्या पहली बार बतौर कप्तान मैदान में उतर रहे हैं। जिस तरह से कल हार्दिक ने अपनी टीम गुजरात टाइटंस को जीत हासिल करवाई उससे न सिर्फ टीम के सदस्य बल्कि सभी फैंस भी काफी खुश हैं। इस सीजन की नंबर वन टीम को मात देकर गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर आ गई है। पिछले मैच में हार्दिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 52 गेंदों में 87 रन बनाए।

मैच जीतने के बाद हार्दिक ने बताया कि उनको बतौर कप्तान खेलना कैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि “कप्तानी करना मजेदार है और यह मुझे जिम्मेदारी संभालने और टीम को आगे ले जाने की अनुमति देती है। सब साथ मिलकर एक-दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हमने ऐसा माहौल बनाया है और यह हमारे लिए काम कर रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि टीम का हर खिलाड़ी खुश रहे।” इसके अलावा आपको बता दें कि मैच के आखरी ओवरों में हार्दिक के चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्होंने मैदान छोड़ दिया था।

images 10 1

मैच के बाद उन्होंने अपनी चोट को लेकर भी बात की, हार्दिक ने बताया कि “यह सिर्फ क्रैंप है, मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। मुझे इतना लंबा बल्लेबाजी करने की आदत नहीं है। हालांकि, ऊपर आकर बल्लेबाजी करने से मेरे पास काफी वक्त होता है। मैं हालात को भांपकर जोखिम ले सकता हूं। पिछले मैच में मैं इसे अंजाम नहीं दे पाया। लेकिन आज मैंने इसे कर दिखाया. मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं। जहां मैंने 12 गेंद में 30 रन बनाने का काम किया है। यह मुश्किल है। लेकिन चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मैं खेल को नियंत्रित कर सकता हूं।”