Home Blog Page 767

रामनाथ कोविंद के बाद कौन होगा देश का नया राष्ट्रपति, जानें किस तरह से होगा चुनाव…

0

आने वाली 25 जुलाई को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसके चलते अभी इस नए राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। 25 जुलाई को ही देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि देश के राष्ट्रपति का चुनने का अधिकार लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद और सभी राज्यों के विधायक का होता है। वह नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग करते हैं, उनकी वोटिंग के बाद ही नए राष्ट्रपति की घोषणा की जाती है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद और सभी राज्यों के विधायक के वोटों का मूल्य अलग अलग होता है। इनके वोटों की वैल्यू राज्य की जनसंख्या पर आधारित होती है। इनमें सबसे ज्यादा वैल्यू उत्तर प्रदेश के विधायकों की होती है। उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट की वैल्यू 208 होती है। वहीं, सबसे कम वैल्यू (08) सिक्किम के विधायकों की होती है। इसके अलावा एक सांसद के वोट की कीमत 708 होती है।

images 20

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कुल 776 सदस्य वोटिंग करते हैं। इनमें 233 सदस्य राज्यसभा के और 543 लोकसभा के होते हैं। गोरतलब हैं कि राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 5,49,495 अंक होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले शख्स को देश का राष्ट्रपति बनाया जाता है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए भी कुछ शर्ते लागू की गई हैं। राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाला शख्स भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 35 साल से ज्यादा हो। अगर उसकी उम्र 35 से कम है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले में लोकसभा का सदस्य होने की पात्रता होनी चाहिए।

फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव जीत इमैनुएल मैक्रों ने रचा इतिहास, बने देश के ऐसे प्रेसिडेंट जिसने…

0

रविवार 24 अप्रैल को फ्रांस में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में फिर एक बार भारी संख्या में मत हासिल कर इमैनुएल मैक्रों देश के राष्ट्रपति बन गए हैं। साल 2002 के बाद वह पहले ऐसे राष्ट्रपति बने हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है। बता दें कि 58.2% वोट हासिल कर धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन हरा दिया है। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन आखिर में इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें मात दे दी और अब दुबारा से देश के राष्ट्रपति बनने को तैयार हैं।

मैक्रों की जीत के बाद पेरिस के एफिल टॉवर के पास उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। उनकी जीत के बाद दुनिया भर से उन्हें जीत की बधाइयां दी जा रही हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको जीत की बधाई दी और हमेशा साथ में काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “मैं भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।”

images 18

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इमैनुएल मैक्रॉन को उनकी फिर से जीत पर बधाई दी। उन्होंने मैक्रॉन की जीत पर कहा कि “मैं हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग की आशा करता हूं। जिसमें यूक्रेन का समर्थन करना, लोकतंत्र की रक्षा करना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना शामिल है।” इस बीच मैक्रॉन की जीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनको अपना सबसे बड़ा समर्थक बताया। उन्होंने जीत की बधाई देते हुए कहा कि “मुझे विश्वास है कि हम संयुक्त जीत की ओर एक साथ आगे बढ़ेंगे। एक मजबूत और एकजुट यूरोप की ओर।”

सिर्फ फल ही नहीं बल्कि बीज भी हैं हमारे शरीर के लिए फायदेमंद, कई बीमारियों से रखते हैं दूर…

0

इंसान को बीमारियों से दूर रखने के लिए डॉक्टर हमेशा पपीता खाने की सलाह देते हैं। इसकी खास बात ये है कि पपीता ज्यादातर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और ये आसानी से हर जगह मिल जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि पपीते के पत्ते और उसके बीज भी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। लोग अक्सर पपीता खाते समय बिज को निकाल फेकते हैं, लेकिन अगर वह इसके फायदे जानलें तो ऐसा कभी न करें। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

पपीते के बीजों में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, ये हमारी बॉडी में मौजूद परजीवियों से लड़ हमें सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा पपीते के बीज हमारा पाचनतंत्र मजबूत बना देते हैं। जिससे हमें खाना पचाने में मदद मिलती है। पपीते के बीज हमारे शरीर के हर एक अंग के लिए इतने फायदेमंद हैं कि हम सोच भी नहीं सकते। ये लीवर की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। अगर हम बीज को ब्लेंड कर पानी या दही के साथ मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इनमें मौजूद पोषक तत्व हमारे लीवर में सिरोसिस को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

images 16 1

बता दें कि ये चेहरे के लिए भी काफी लाभदायक है। लोग आपकी त्वचा को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ये चेहरे की ढेर सारी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पपीते के बीज और इसके पत्ते पीरियड्स पेन और क्रैम्प्स को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। महिलाओं के लिए पीरियड्स पेन कंट्रोल करने काफी मुश्किल होते है, ऐसे में अगर वह इसका सेवन करती हैं तो इससे उन्हें थोड़ा आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको पपीते के पत्ते और बीजों को पानी में उबालना होगा, और फिर इसका स्वाद ठीक करने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद डालना होगा। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इस करने से महिलाओं को पीरियड्स पेन से थोड़ी राहत मिल सकती है।

भ्रष्टाचार को लेकर बोले भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव, “पैसा कमाना बुरी बात नहीं लेकिन…”

0

देश में भ्रष्ट्राचार लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी से लेकर राजनेताओं के भी भ्रष्ट्राचार मामले सामने आ रहे हैं। जिसको रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त रवय्या इख्तियार कर लिया है। इस बीच योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि पैसा कमाना गलत नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार लेने गलत है।

बता दें कि वह विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने शनिवार को झांसी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नहर में मौजूद गंदगी को देख अधिकारियों को फटकार लगाई। वह कहते हैं कि “सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।” उनकी फटकार के बाद अधिकारियों ने गंदगी के बारे में पता करने की बात बोली। जिस पर मंत्री और भी ज्यादा भड़क हुए। उन्होंने कहा कि “आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।”

images 10 2

मंत्री के इस बयान के सामने आने के बाद अब विपक्ष ने उनको निशाना बना लिया है। मंत्री के जरिए विपक्ष योगी सरकार पर हमला कर रही है। विपक्ष का कहना है कि योगी मंत्रिमंडल के मंत्री ही संवैधानिक पद पर रहते हुए भ्रष्‍टाचार को अनुमति दे रहे हैं। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीत‍ि है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या सूबे में सीमित भ्रष्‍टाचार को अनुमति है?

अंपायर से बहस करना पड़ा भारी, पंत, शार्दुल और सहायक कोच को मिली ये सजा..

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का आगाज हो चुका है और अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। हाल ही में आईपीएल का 34वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला गया था। मैच की शुरुआत से लेकर आखिर तक मैच देखने लायक था। इस मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्लेबाजी कर 222 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल स्कोर के काफी करीब पहुंच गई। लेकिन ये मुकाबला तब रोमांचक हुआ जब दिल्ली को 6 गेंदों में 36 रनों की दरकार थी।

इस दौरान क्रीज पर रोवमैन पॉवेल मौजूद थे और उन्होंने तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर काफी बवाल हुआ। मैदान में मौजूद दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों का मानना था कि वो नो बॉल है। लेकिन अंपायर ने उसको नो बॉल नहीं दिया। ऐसे में टीम के कप्तान ऋषभ पंत और सहायक कोच प्रवीण आमरे ने इसको चेक करने की अपील की, लेकिन अंपायर ने उनकी अपील को भी खारिज कर दिया।

images 9 2

अंपायर के फैसले से नजर ऋषभ पंत ने मैदान में मौजूद रोवमैन पॉवेल और कुलदीप यादव को मैदान छोड़कर वापस आने को बोला। इस दौरान टीम के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने भी कप्तान की हां में हां मिलाई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने को कहा। वहीं, सहायक कोच प्रवीण आमरे अंपायर से बहस करने के लिए मैदान में पहुंच गए। इनकी इस हरकत पर आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल ने एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में तीनों ने ही अपना जुर्म कुबूल किया है। जिसके चलते तीनों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिए बैन भी कर दिया है। आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करने पर पंत पर मैच फीस का 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया है। वहीं, आमरे पर अनुच्छेद 2.2 के तहत 100 प्रतिशत तक मैच फीस जुर्माना लगा है। इसके अलावा ठाकुर पर अनुच्छेद 2.8 के लेवल दो का अपराध मानते हुए मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगा है।

अपनी ही बात से पलटे सिद्धू, पहले बोला केजरीवाल की कटपुटली, फिर की भगवंत मान की…

0

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की बेहतरी के लिए काम करना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा लिए गए फैसलों की सब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसा भी हैं जो उनके खिलाफ हैं। इनमें से एक नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू का भी था। लेकिन अब उन्होंने भी सीएम भगवंत मान को समर्थन देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों की कटपुतली बताया था, लेकिन अब वह अपनी बात से पीछे हट हुए हैं और भगवंत मान के फैसलों की तारीफ कर रहे हैं।

एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वह भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि “मैं उसे यानी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को अपना छोटा भाई मानता हूं। वह एक ईमानदार आदमी है। मैंने उस पर कभी उंगली नहीं उठाई। अगर वह इसके (माफिया) के खिलाफ लड़ता है, तो मेरा समर्थन उसके साथ है। मैं पार्टी लाइनों से ऊपर उठूंगा क्योंकि यह लड़ाई है पंजाब के अस्तित्व की है।”

images 2 7

इससे पहले सिद्धू ने ट्वीट कर कुमार विश्वास पर और अलका लांबा के खिलाफ की गई पंजाब सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा था कि “पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही है। कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई यही दिखा रही है, अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए यह किया जा रहा है। कांग्रेस अलका के साथ मजबूती से खड़ी है…पंजाब पुलिस के राजनीतिकरण के विरोध में उनके साथ थाने जाएंगी।”

कांग्रेस पार्टी में जल्दी ही शामिल होंगे प्रशांत किशोर.? पार्टी से की…

0

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने में मदद कर रहे हैं और उनको सलाह दे रहे हैं। इस बीच खबरें सामने आ रही थी कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लेकिन अब ये खबरें सच होती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर जल्द से जल्द पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उनको एक बड़ा पद भी मिल सकता है।

हालांकि पार्टी के लिए नेता इसके विरोध में हैं, वहीं कई नेता उनको पार्टी में शामिल करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि वह पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं, लेकिन वह पार्टी ने बड़ा पद हासिल करना चाहते हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस के कई नेता हैं। इन नेताओं की सलाह है कि वह एक चुनाव रणनीतिकार हैं और पार्टी के लिए भी वह एक चुनाव रणनीतिकार ही रहें।

images 16

कुछ नेताओं ने उनको पार्टी में शामिल करने के लिए एक शर्त रखी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर वह पार्टी के शामिल होना चाहते हैं तो उनको अन्य राजनीतिक दलों से खुद को अलग करना होगा। उनको पूरी तरह से कांग्रेस के लिए काम करना पड़ेगा। इस बीच वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि “ऐसा कुछ नहीं है कि प्रशांत किशोर को लेकर पार्टी में कोई विरोध है। प्रशांत किशोर अच्छे चुनावी रणनीतिकार हैं और अगर वो कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है।”

कांग्रेस को प्रशांत किशोर की सलाह, गांधी परिवार के सदस्य को…

0

देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस पार्टी धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। जिस तरह पहले लोग आंख बंद कर के कांग्रेस पर यकीन करते थे, वो यकीन अब खत्म होता दिख रहा है। इसका सबूत कई राज्य हैं जहां से पूरी तरह कांग्रेस का सफाया हो चुका है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी खुद को चमकाने की कोशिशों में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी को फिर से उभारने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मदद कर रहे हैं। वह अभी से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को कुछ सलाह दे रहे है।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने पार्टी को बहुत सी सलाह दी हैं। जिनमें से एक है कि पार्टी अब वाइस प्रेसिडेंट का एक नया पद बनाए। उनका कहना है कि इस पद पर बैठा नेता देश भर में चुनाव को लेकर रणनीतियां तैयार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बोला कि ये बहुत जरूरी है कि इस पद पर कोई भी गांधी परिवार का सदस्य नहीं रहे। उनका कहना है कि अगर ऐसा किया गया तो देश में होने वाले चुनाव को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।

images 6 6

इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि पार्टी अपने सभी नेताओं से बातचीत कर उनकी परेशानियों को हल करें, ताकि वह चुनाव के दौरान मजबूती से खड़े रहें। आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सत्ता में वापसी चाहती है, जिसके चलते पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। ऐसे में प्रशांत किशोर ने पार्टी को सलाह दी कि वह लोकसभा चुनाव में 358 सीटों पर फोकस करें और जीत के लिए 5 राज्यों की 168 सीटों पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन करें।

भारत-UK के बीच रिश्ते को लेकर ब्रिटिश PM का बयान, “आज से पहले कभी…”

0

यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह इस दौरान इस युद्ध को लेकर पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। वह जब भारत आए तो उनका स्वागत जोर शोर से किया गया। उनके काफिले का स्वागत ढोल, बांसुरी और तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। जिसको देख वह काफी खुश हो गए। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि “मैंने ऐसा शानदार स्वागत कभी नहीं देखा. मुझे दुनिया में जरूरी नहीं कि ऐसा स्वागत दोबारा मिले।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उनका कहना है कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन क्षण है, क्योंकि यूके-भारत संबंधों में चीजें कभी भी उतनी अच्छी नहीं रही, जितनी अब हैं। उन्होंने कहा कि “भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अलग संबंध हैं, शायद पिछले कुछ दशकों में रूस और यूके के संबंध से भी अलग। हमें उस वास्तविकता को देखना होगा, लेकिन स्पष्ट रूप से मैं इसके बारे में नरेंद्र मोदी से बात करूंगा। भारत पहले ही यूक्रेन का मुद्दा उठा चुका है, जैसा कि आप प्रधानमंत्री मोदी के साथ कल्पना कर सकते हैं।”

images 5 7

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “अगर आप देखें कि भारतीयों ने क्या कहा है, तो उन्होंने बुचा में अत्याचारों की मजबूती से निंदा की थी। विश्व अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से और इस क्षेत्र की विश्व अर्थव्यवस्था के विकास को देखते हुए ऐसा करना सही है। भारत और ब्रिटेन दोनों दुनिया भर में निरंकुशता के बारे में चिंता साझा करते हैं, हम दोनों लोकतंत्र हैं और हम एक साथ रहना चाहते हैं।”

आपके शरीर में भी है विटामिन डी की कमी.? तो इन फलों को करें डाइट में शामिल, कुछ ही दिनों में…

0

इंसान खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करता, कभी एक्सरसाइज करता है तो कभी डाइटिंग, लेकिन बॉडी फिर भी फिट नहीं रह पाती। जानते हैं इसका कारण क्या है.? आपको बता दें कि इसकी वजह ये है कि हम लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते कि कौन सी में कितने मात्रा में पोषक तत्त्व मौजूद हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी मात्रा में विटामिन, मिनिरल, प्रोटीन आदि पोषक तत्वों का सेवन करें। आज हमको बताने जा रहे हैं केवल उन फलों के बारे में जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है।

विटामिन डी बॉडी के लिए काफी ज्यादा जरूरी है, विटामिन डी हमारी हड्डियों और हमारे पेट को हेल्थी रखने में मददगार साबित होता है। बता दें कि सेब एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन डी के साथ साथ सेब में और भी कई पोषक तत्त्व होते हैं जो हमारी बॉडी को फिट रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि सेब के साथ साथ किवी भी एक ऐसा फल है जिसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन डी होता है।

images 6 5

केला तो हर मौसम में मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं केला के अंदर बहुत सी खासियत हैं। इसमें कई तरह पोषक तत्त्व होते हैं। लेकिन फिलहाल हम बात कर रहे हैं विटामिन डी की तो आपको बता दें कि इसमें विटामिन डी भी होता है। केला पेट में लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर बात करें पेट से जुड़ी परेशानी की ओर पपीता का नाम न आए भला ऐसा कैसे हो सकता है। पपीता एक ऐसा फल है जो कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। ये हमारी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा रहता है।