Home Blog Page 766

राज्य में नहीं है बिजली संकट, बैठक के दौरान 12 बार बिजली जाने पर बोले राज्य मंत्री..

0

देश के कई राज्यों में बिजली का संकट देखने को मिल जाता है। हाल ही में ये संकट उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला, लेकिन जब ये संकट उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री के सामने पेश आया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। हालांकि जब वह एक बैठक कर रहे थे तब बैठक के दौरान ही 12 बार विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। लेकिन उनका कहना था कि ये बिजली संकट नहीं है। बताते चले कि यूपी के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra yadav) ने महोबा के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ जिले में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी।

इस बैठक के दौरान ही ये मामला पेश आया। बैठक के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की थी, जिसमें से एक बिजली संकट भी था। बैठक के बीच मंत्री का सख्त रवव्या देखने को मिला। उन्होंने कई शिक्षा विभाग, पशु विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। लेकिन जब इस बैठक के दौरान पत्रकारों उनसे बिजली संकट पर बात की तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली का कोई संकट नहीं है।

images 10

बता दें कि इस बीच उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्री काल में ऑस्ट्रेलिया के चश्मे से विकास को देखते थे। जबकि बीजेपी में शिक्षा सहित अन्य विभागों में कायाकल्प हुआ है। जल्द ही महोबा में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। जिससे यहां की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच पाएंगे।”

चार धाम यात्रा के लिए सीमित की गई यात्रियों की संख्या, अब यात्रा में शामिल हो सकेंगे इतने लोग…

0

पिछले 2 सालों से देश में कोरोना संकट का कहर देखते हुए सरकार ने कई प्रतिबंध लगाए थे। इनमें धार्मिक स्थल भी शामिल थे, लेकिन इस बार कोरोना के मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने इन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। इस बीच खबर है कि 3 मई से चारधाम यात्रा भी आरंभ हो रही है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार यात्रा के लिए सीमित संख्या भी डिसाइड कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस हैं यात्रा को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा।

गोरतलब हैं कि मंदिर समिति द्वारा हर धाम पर दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या अलग अलग होगी, इनमें सबसे ज्यादा संख्या बद्रीनाथ धाम की रखी गई है। 3 मई के बाद 45 दिनों तक बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए हर दिन 15000 यात्रियों की संख्या सीमित की गई है। वहीं, केदारनाथ के दर्शन के लिए हर दिन 12 हजार यात्री दर्शन करेंगे। 7 हजार यात्री एक ही दिन में गंगोत्री के दर्शन करने पहुचेंगे।

images 9

इनके अलावा यमुनोत्री में चार हजार श्रद्धालु ही हर रोज दर्शन कर सकेंगे। बताते चलें कि ये व्यवस्था यात्रा के पहले 45 दिनों के लिए है। इसके साथ ही जानकारों का कहना है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 3 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा आरंभ हो जाएगी। इस बीच प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है कि चार धाम पर आने वाले हर यात्री के पास आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट होने अनिवार्य है।

भयंकर गर्मी से जूझ रहा है भारत, इस राज्य में दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ तापमान…

0

इस बार का गर्मी का मौसम लोगों के लिए काफी मुश्किल रहने वाला है। क्योंकि इस बार अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपने कई रिकॉर्डेड तापमान को पार कर दिया है। महीने की शुरुआत में ही देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री कर पार पहुंच गया। इनमें राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी कई और रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। शुक्रवार को इन राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में इस साल 72 सालों बाद गर्मी तक तापमान इतना हाई रहा है।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। वहीं अगर बात करें राजस्थान की तो तो राज्य में सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर में दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड्स के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।

images 23

बर्कले अर्थ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रॉबर्ट रोहडे ने बढ़ते तापमान को लेकर बात करते हुए कहा है कि “भारत/पाकिस्तान में चल रही मौजूदा लू का महत्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिहाज से कम है (हालांकि विभिन्न रिकॉर्ड गिर गए हैं) और बहुत लंबी अवधि को लेकर अधिक है। पिछले 6 सप्ताह में तापमान बार-बार ऐतिहासिक सीमा के शीर्ष को चुनौती दे रहा है और दुनिया के इस हिस्से को झुलसा रहा है।” वहीं, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष मोना देसाई का कहना है कि गर्मी का असर लोगों में देखने को मिल रहा है। वह कहते हैं कि “हमें ऐसे कई मरीज मिल रहे हैं, जिन्हें हीटस्ट्रोक या गर्मी से जुड़ी अन्य समस्याएं हुई हैं।”

पटियाला हिंसा मामले में बड़े अफसरों को झटका, पद से किया निलंबित…

0

पंजाब के पटियाला हिंसा को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो समूहों में झड़प में चार व्यक्ति घायल हो गए, जिसके बाद से शहर में हालत अब बिगड़ते जा रहे हैं। हिंसा होने के मामले में बड़े अधिकारियों पद से हटाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक अब तक इस मामले में IG, SSP और SP को हटा दिया गया है। इन पदों पर नए अफसरों को तैनात किया गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये पहली हिंसा है जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी नाराज़ हैं।

इस हिंसा से नाराज भगवंत मान कई बड़े फैसले ले रहे हैं। इस मामले पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि “पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव सबसे जरूरी है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गर्म माहौल को ठंडा करने के लिए पटियाला में 9:30 से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

images 1 10

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मामले में पटियाला उपायुक्त का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि “हम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। सरकार द्वारा अत्यधिक सावधानी के एक कदम के रूप में आज सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।” इसके साथ ही उन्होंने जनता से झूठी अफवाह न फैलाने की अपील की है।

फिर एक बार तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक ही दिन में हो रहे हैं हजारों लोग संक्रमित…

0

जैसा कि हम सब जानते हैं कोरोना वायरस की इस महामारी से लोगों का काफी नुकसान हो गया, देश के स्कूल तक बंद हो गया थे और पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करवाई जा रही थी। लेकिन जब देखा गया कि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सब कुछ नॉर्मल कर दिया गया। लेकिन अब फिर एक बार देश में कोरोना में नए मामलों में बढ़त देखी जा रही है। रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा अब तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

बता दें कि हर दिन कोरोना के मामलों में बढ़ता हो रही है। मंगलवार में सामने आए मामलों के मुकाबले बुधवार को 12 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर मामलों में उछाल आया है। जानकारी के अनुसार आज सामने आए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए हैं। ये संख्या कल की संख्या से 2.2 प्रतिशत ज्यादा है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा है और आज ये 0.71 फीसदी पर आ पहुंचा है।

images 22

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में इस वायरस से 60 लोगों की जान गई। जिसके बाद कोरोना वायरस से मारने वालों की कुल संख्या 5 लाख 23 हजार 753 हो गई। वहीं, अगर बात करें कोरोना को मात देने वाले मरीजों की तो अब तक देश में 4 करोड़, 25 लाख, 30 हजार, 622 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। गोरतलब हैं कि इस समय देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पर पहुंच चुका है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के दौरे के बीच यूक्रेन में हुई बमबारी, राजधानी कीव के.…

0

बीते कई समय से चल रही रूस और यूक्रेन के बीच की जंग अब तक रुकी नहीं है और न ही रुकने का नाम ले रही है। इस युद्ध के दौरान अब तक दोनों देशों का काफी नुकसान हो चुका है। बता दें कि इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन का हुआ है। यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा अब तक कई शहरों को तबाह कर दिया जा चुका है। इस बीच खबर है कि अब वह यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर भी बढ़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इन दिनों कीव का दौरा कर रहें। इस बीच कीव में बमबारी होने की खबरें सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि शहर के केंद्र के पश्चिमी हिस्से में ये हमला हुआ है और इस हमले में शहर के दो हिस्सों में बमबारी हुई है। जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और उनका दल सभी सुरक्षित हैं। गोरतलब हैं कि कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट शहर में बमबारी होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि शहर में पुलिस और बचाव दल मौजूद है, जो लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

images 3 7

बता दें कि इससे पहले गुटेरस ने इस बात पर जोर दिया कि 21वीं शताब्दी में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने चर्च और सेंट एंड्रूयू को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा कि “हम इस खौफनाक स्थान को देखते हैं, तो यह मुझे महसूस कराता है कि इसकी गंभीर जांच और जिम्मेदारी तय करना कितना अहम है।”

उन्होंने आगे कहा कि “मुझे खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत ने स्थिति को समझा है और अभियोजन कार्यालय पहले से यहां मौजूद है। मैं पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत का समर्थन करता हूं और रूसी संघ से अपील करता हूं कि वह आईसीसी से सहयोग को स्वीकार करे लेकिन जब हम युद्ध अपराध की बात करते हैं तो हमें नहीं भूलना चाहिए कि युद्ध अपने आप में सबसे खराब होता है।”

CM योगी के फैसले के बाद एक्शन में आई यूपी पुलिस, धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर…

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश अनुसार राज्य के कई जिलों की पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश था कि राज्य के धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया जाए, इस आदेश का पालन करते हुए यूपी पुलिस एक्शन में आ चुकी है और अब देश राज्य के कई धार्मिक स्थलों पर से 10923 अवैध लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान 35221 लाउडस्पीकरों की आवास भी कम करवाई जा चुकी है।

सीएम योगी के आदेश अनुसार इस महीने की 30 तारीख तक सभी अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया जाना है, साथ ही उन स्पीकरों की आवाज भी कम करवानी हैं जो वैध हैं, यानि जिनको लगाने के लिए सरकार द्वारा अनुमति मिली हुई है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में अब से किसी भी नए धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। यूपी सरकार द्वारा ये फैसला तब लिया गया जब देश के कई राज्यों में 2 धर्मों के लोगों के बीच हिंसा हुई।

images 11 4

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वह बाकी और राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ भी होने देना नहीं चाहते। जिसके चलते ये फैसले लिए जा रहे हैं। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा जोन से 413, मेरठ जोन से 1204, बरेली जोन से 1070, लखनऊ जोन से 2395, कानपुर जोन से 1056, प्रयागराज जोन से 1172, गोरखपुर जोन से 1788, वाराणसी जोन से 1366, कानपुर कमिश्नरेट से 80, लखनऊ कमिश्नरेट से 190, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से 19 और वाराणसी कमिश्नरेट से 170 लाउडस्पीकर उतरे जा चुके हैं।

फिर एक बार कहर ढाने की तैयारी में कोरोना, नए मामलों में आया 12.8% उछाल…

0

कुछ समय पहले कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद देश में कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों को हटाया जाने लगा था। लेकिन अब सरकार के ये फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। क्योंकि अब फिर एक बार कोरोना के मामलों में इजाफा होने लगा है। देश में धीरे धीरे कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में 12.8 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। जिसके कारण अब सरकार चिंतित हो गई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 3303 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अगर बात करें मंगलवार को सामने आए मामलों की तो ये संख्या 2,927 थीं। धीरे धीरे अब फिर से कोरोना वायरस देश में अपनी रफ्तार में इजाफा कर रहा है। जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही कोरोना भारत में फिर एक बार तबाही मचा सकता है। मौजूदा समय में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ चुकी है। ताजा आंकड़ों की माने तो इस समय देश में कोरोना के 16,980 एक्टिव केस हैं।

images 8 2

आपको बता दें कि अब तक देश के 4 करोड़, 25 लाख, 28 हजार, 126 नागरिक कोरोना को मात देने में सफल हो चुके हैं। जिसके चलते रिकवरी रेट में भी भारी इजाफा हुआ है, देश का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत पर आ पहुंचा है। वहीं, बात करें कोरोना से होने वाली मौतों की तो अब तक देश में कोरोना के कारण  5 लाख 23 हजार 693 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों और नौकरशाहों को देना होगा…

0

देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सिलसिले में कई बड़े नेता और बड़े अफसरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। देश के बढ़ते भ्रष्टाचार को देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक फैसला सुनाया है। बता दें कि आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी ही पार्टी और मंत्रिमंडल से की है।

एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को और उनके परिवारों के सदस्यों की संपत्तियों का ब्यौरा देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि “तमाम आईएएस, आईपीएस और प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी भी अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की घोषणा करें और इसे लोगों के देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।” इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम ऑफिस द्वारा भी एक ट्वीट किया गया था, जिसमें योगी आदित्यनाथ के फैसले के बारे में बताया गया था।

1644960944 16yogi 3c

CMO द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया कि “सभी लोक सेवक (IAS/PCS) अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें। इसके साथ ही यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।” योगी आदित्यनाथ के इस फैसले के बाद अब राज्य में भ्रष्टाचार कम होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार के मंत्री के बयान पर भी सवाल उठाए हुए थे। इस मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि बड़े पद पर रहने के बाद पैसे कमाना जरूरी है, लेकिन सारा का सारा पैसा डकारना गलत है।

फिर एक बार पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बेरोजगारी के मुद्दे पर कही बड़ी बात…

0

शुरुआती दौर से ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के खिलाफ रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं खोना चाहतीं। ऐसा ही कुछ नजारा फिर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए देश के प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम से कहा है कि हेट-इन-इंडिया’ और मेक-इन-इंडिया एक साथ नहीं रह सकते हैं।

पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि “भारत में जो कंपनी काम कर रही थी वो बाहर चले गई हैं, 7 वैश्विक ब्रांड, 9 फैक्ट्रियां, 649 डीलरशिप, 84,000 नौकरियां। हेट-इन-इंडिया और मेक-इन-इंडिया एक साथ नहीं रह सकते। इसके बजाय भारत के विनाशकारी बेरोजगारी संकट पर ध्यान केंद्रित करने का समय।,” इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें सात वैश्विक ब्रांडों के नाम बताए गए हैं जो अब भारत छोड़ विदेश जा चुके हैं।

Rahul Gandhi Narendra Modi PTI12

इनमें शेवरले, मैन ट्रक्स, फिएट, यूनाइटेड मोटर्स, हार्ले डेविडसन, फोर्ड और डैटसन जैसी कंपनियां शामिल हैं। इनमें साल भी मेंशन किए गए हैं कि कौनसे साल में कौनसा ब्रांड भारत छोड़ चुका है। बता दें कि ये पहली बार नहीं जब राहुल ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। इससे कुछ दिनों पहले भी राहुल ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी को निशाना बनाया था। इस दौरान उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि “न्यू इंडिया का न्यू नारा, हर-घर बेरोज़गारी, घर-घर बेरोज़गारी. 75 सालों में मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके ‘मास्टरस्ट्रोक’ से 45 करोड़ से ज़्यादा लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं।”