Home Blog Page 771

विल स्मिथ की हरकत के बाद ऑस्कर निर्माता का बड़ा खुलासा, गिरफ्तारी के लिए तैयार थी पुलिस लेकिन…

0

हाल ही में ऑस्कर शो के दौरान हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के बुरे बर्ताव पर अब कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनके इस बर्ताव से काफी नाराज़ हैं। उनके इस बर्ताव को लेकर ऑस्‍कर शो के निर्माता विल पैकर ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस अधिकारी विल स्मिथ को गिरफतार करने को तैयार हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए कॉमेडियन क्रिस रॉक ने मना कर दिया है। वह नहीं चाहते कि पुलिस अभिनेता को गिरफ्तार करे। गुरुवार को जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी क्रिस रॉक से मिलने के लिए आए थे और उन्होंने क्रिस से कहा कि वह अभिनता को गिरफ्तार करने की तैयार हैं।

विल पैकर ने बताया कि वह उस समय क्रिस रॉक के साथ ही मौजूद थे। इस मामले के बारे में बात करते हुए कहा कि “जब अधिकारी उनसे बात करने आए थे। वे कह रहे थे, आप जानते हैं, ये बैटरी है… उन्होंने कहा कि हम उसे ले जाएंगे, हम तैयार हैं, हम उसे अभी पकड़ने के लिए तैयार हैं, आप आरोप लगा सकते हैं, हम उसे गिरफ्तार कर सकते हैं। क्रिस गिरफ्तारी की बात को खारिज कर रहा था और कहे रहे थे ‘मैं ठीक हूँ।”

images 8
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला ऑस्कर अवॉर्ड शो के दौरान पेश आया। इस शो को कॉमेडियन क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे और इस बीच उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट को लेकर कुछ मजाक किया, ये मजाक विल स्मिथ को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और वह स्टेज पर गए और क्रिस रॉक के एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि अपने इस बर्ताव पर विल स्मिथ भी शर्मिंदा हैं और उन्होंने क्रिस रॉक से इसके लिए माफी भी मांगी है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राहत भरी खबर, 10 दिनों बाद…

0

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। चीजों के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा तेजी से दाम बड़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से हर कोई परेशान हैं। बता दें कि पीछे 10 दिनों में कोई भी एक ऐसा दिन नहीं गया है जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे हों। हर दिन इसकी कीमत में बढ़ोतरी ही हो रही है। लेकिन अब आपके लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि बढ़ते दामों की ये चैन टूट चुकी है। पिछले 10 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल बड़ रहे दाम आज शुक्रवार के दिन नहीं बढ़े हैं।

जानकारी के अनुसार आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम कल के दामों के बराबर हैं, इसमें न तो बढ़त हुई है और न ही इसमें कोई गिरावट आई है। आज के दाम की बात करें तो आज पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर। बता दें कि कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल 110 के पर पहुंच चुके है और डीजल ने भी अपनी शतक पूरी करली है। बताते चलें कि बड़े शहरों में अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

images 6
गोरतलब हैं कि मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों ने आसमान छू रखा है। मुंबई में पेट्रोल 116.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 111.35 और डीजल 96.22 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा चेन्‍नई में पेट्रोल 107.45 और डीजल 97.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

बिहार में भाजपा उठा सकती है बड़ा कदम, नीतीश को पद से हटाकर बना सकती है..

0

बिहार की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। बताया जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद चीन जा सकता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, जिसके लिए वह सीएम नीतीश को कोई और पद सौंप सकती है। बता दें कि इस दौरान सीएम नीतीश ने भी राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीतीश की जगह बिहार में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बैठा सकती है। सूत्रों की माने तो हाल ही में नीतीश कुमार ने पत्रकारों से विधानसभा में अपने चेंबर में अनौपचारिक बातचीत की है।

इस बातचीत में ही उन्होंने राज्यसभा में जाने की इच्छा जाहिर की है। इस मामले में बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने बताया कि “नीतीश कुमार ने पत्रकारों से विधानसभा में अपने चेंबर में अनौपचारिक बातचीत की। मैं था वहां। नीतीश ने कहा कि वह बिहार विधानसभा, विधान परिषद, लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राज्यसभा अब तक नहीं गए हैं। उनकी बातों से लगा कि राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं।”

images 4 7
बताते चले कि बिहार में अब भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि VIP के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 19 में से 13 विधायक BJP के संपर्क में हैं जो जल्द भाजपा में शामिल होने वाले हैं। खबरें सामने आई हैं कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति भी बनाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रद्द हुआ 12वीं अंग्रेजी का पेपर, विपक्ष ने साधा योगी सरकार पर निशाना…

0

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार सरकार की लापरवाही देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। जिसके कारण पूरे राज्य में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद तुरंत इस पेपर को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य के 24 जिलों में परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस गलती के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। योगी सरकार का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

इस मामले पर अब तक कई बयान आ चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बलिया में कक्षा 12 का अंग्रेजी भाषा का परीक्षा पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि “जो पेपर लीक हुआ था, वह केवल 24 जिलों में वितरित किया गया था, इसलिए वहां परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य के शेष 51 जिलों में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।”

images 5 4
बता दें कि ये पेपर आज होने वाला था, लेकिन सरकार द्वारा इसको रद्द कर दिया गया और अब इस पेपर को 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11:05 के बीच करवाया जाएगा। सरकार की इस गलती पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट किया। ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम बीजेपी सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। बीजेपी सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।”

सरकार के इस फैसले से चिराग पासवान को मिला बड़ा झटका, बंगले से बेदखल…

0

बिहार में फिर एक बार चाचा-भतीजे आमने सामने आ गए है। हम बात कर रहे हैं लोकसभा सांसद चिराग पासवान और उनकी चाचा पशुपति कुमार पारस की। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच अनबन अब भी बरकरार है। रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद जब लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) दो गुटों में विभाजित हो गयी है। जिसके कारण सरकार रामविलास पासवान को दिए गए बंगले को अब खाली करवाना चाह रही है। बता दें कि सरकार द्वारा इसके लिए लोकसभा सांसद चिराग पासवान को पहले ही कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

नोटिस आने के बाद भी चिराग पासवान ने बंगले खाली नहीं किया। जिसके बाद अब सरकार ने इसको खाली करवाने के लिए एक टीम भेजी है। सूत्रों का कहना है कि “केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने पिछले साल चिराग पासवान को जारी बेदखली के आदेश को अमल में लाने के लिए अधिकारियों की टीम को जनपथ रोड स्थित बंगले पर भेजा है।”

images 7 3
इस काम को अंजाम देने के लिए भेजे गए एक अधिकारी का कहना है कि “12-जनपथ बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए निर्धारित है और सरकारी आवास में रहने वालों को इसे खाली करने के लिए कहा गया है। यह घर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का आधिकारिक पता रहा है, जो अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच दो गुटों में विभाजित हो गयी है। इसका उपयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियमित रूप से किया जाता था।”

उत्तराखण्ड को मिली एक और उपलब्धि…

0

ज्योतिर्मठ, चमोली, उत्तराखंड आदि शंकराचार्य भगवत्पाद द्वारा स्थापित चतुराम्नाय पीठों में से अन्यतम श्री ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय के उत्तराखण्ड क्षेत्र में स्थापित होने से जहाॅ एक ओर यह प्रदेश आध्यात्मिक उन्नति की ऊंचाई को प्राप्त कर चुका है वहीं पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर (एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर) जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की विशेष कृपा दृष्टि के कारण आज इस प्रदेश को एक और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है जो न केवल इस उत्तराखण्ड प्रदेश के लिए अपितु समस्त सनातनधर्मियों के लिए गौरव का विषय है।

*विश्व का सबसे विशाल स्फटिक श्रीयन्त्र अब ज्योतिर्मठ में*

पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने अपने अथक प्रयासों से पूरे उत्तर भारत में श्रीविद्या साधना को जन-जन में लोकप्रिय बनाया और उनके आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हुए जीवन को ऊँचा उठाने को प्रेरित किया। इसी क्रम में ज्योतिर्मठ क्षेत्र के निवासियों पर विशेष कृपा करते हुए उन्होने दुर्लभ स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र को ज्योतिष्पीठ में स्थापित करने हेतु अपने प्रिय दण्डी संन्यासी शिष्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज को निर्देश दिया । इस श्रीयन्त्र का कुल भार 500 किलोग्राम एवं ऊॅचाई 4 फीट की है । शास्त्रों में स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र के दर्शन-पूजन से मनुष्य के समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति बतायी गयी है।

IMG 20220330 WA0005
*पूज्यपाद शंकराचार्य जी ने भेजा श्रीयन्त्र*
पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज इस समय मध्य प्रदेश के श्रीधाम जिले में स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । विगत दिनों ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द जी जब उनका दर्शन करने वहाॅ पहुचें तो उन्होने ज्योतिर्मठ क्षेत्रवासियों का कुशल क्षेम पूछा और साथ ही इस दिव्य स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र को ज्योतिष्पीठ में स्थापित करने हेतु सहर्ष प्रेषित किया शिवानन्द उनियाल जी साथ आए परमहंसी गंगा आश्रम से यंत्र लेकर ।

*चमोली मंगलम् के लिए होगी नवरात्रि में विशेष पूजा-अर्चना*

विगत दिनों ज्योतिर्मठ प्रवास में पूज्य स्वामिश्रीः ने चमोली मंगलम् कार्यक्रम की घोषणा की थी और क्षेत्रवासियों ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट कर सुझाव और स्वीकृति दी थी। इस चैत्र नवरात्रि में चमोली सहित पूरे उत्तराखण्ड के मंगल के लिए ज्योतिर्मठ परिसर में स्थापित भगवती श्रीदेव्यम्बा की विशेष पूजा अर्चना होगी। जिसका विवरण आप सबको प्रेषित किया जाएगा।

IMG 20220330 WA0004
*आयोजित होगा एक हजार कन्याओं का पूजन*

नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। पूज्य स्वामिश्रीः के दिशा निर्देशन में ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी के तत्वावधान में सहस्र कन्या पूजन का आयोजन प्रतापदा से दशमी पर्यन्त किया जाएगा। इस हेतु ज्योतिर्मठ की महिला मण्डली ने सभी गाॅव की कन्याओं से सम्पर्क कर उन सबको विशेष आमन्त्रण दिया है ।

इस अवसर पर उपस्थित रहे स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुरलीधर शर्मा जी, , पूर्व वेदपाठी श्री कुशलानन्द बहुगुणा जी, ज्योतिषाचार्य श्री रामदयाल मैदुली जी, वेदाचार्य श्री वाणीविलास डिमरी जी, प्रो प्रदीप सेमवाल जी, जोशी जी, श्रवणानन्द ब्रह्मचारी जी, विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी जी, महिमानन्द उनियाल जी, जगदीश उनियाल जी, अनिल डिमरी जी, सुरेन्द्र दीक्षित जी, प्रवीण नौटियाल जी, हेमन्त तोषावर जी, अभिषेक बहुगुणा, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

मायावती ने लगाया भाजपा और सपा पर आरोप, मिलीभगत कर मुस्लिम समाज को…

0

विधानसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर अपनी हार का इल्जाम डाल रहे है। राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अब मायावती ने भी बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है। मायावती का कहना है कि भाजपा और सपा की मिलीभगत के कारण ही भाजपा फिर एक बार चुनाव जीतने में सफल हो गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बेवकूफ बनाती हैं और अगर भाजपा को सत्ता से निकलना है तो उनकी इस रणनीति को लोगों को समझना होगा।

उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दोनों पार्टियों पर ये आरोप लगाया है। मायावती ने ट्वीट किया कि “उत्तर प्रदेश में सपा एवं भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत जग-जाहिर है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम कराकर (हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके) यहां भय एवं आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ और उसने सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की। इस भूल को सुधार कर ही बीजेपी को यहां हराना संभव है।”

images 8 3
इससे पहले भी बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के खिलाफ एक और आरोप लगाया था। एक बैठक के दौरान मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि “बीजेपी और आरएसएस ने हमारे समर्थकों को गुमराह करने के लिए झूठा प्रचार किया था कि अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी को जीतने दिया गया, तो उनकी बहन जी (मायावती) को राष्ट्रपति बनाया जाएगा।” बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में बसपा को केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

कोरोना के बाद अब महाराष्ट्र पर गहरा सकता है बिजली संकट, बिजली कर्मचारियों ने…

0

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच द्वारा निजीकरण के विरोध में हड़ताल शुरू की गई है। इस हड़ताल का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इसका असर अब महाराष्ट्र में भी दिखने को मिल रहा है। इन दिनों पूरा राज्य बिजली संकट का सामना कर सकता है, इसके पीछे की वजह बिजली कर्मचारियों की हड़ताल है। बताते चले कि इस हड़ताल में सभी बिजली कर्मचारियों ने भी शामिल होने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल से पूरी राज्य सरकार में हड़कंप मच गया है।

इस हड़ताल को रोकने के लिए राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने यूनियन नेताओं से बातचीत का इसको खत्म करने की सलाह दी, लेकिन कर्मचारी अब भी अपनी मांग के लिए हड़ताल कर रहे हैं। ये हड़ताल निजीकरण के विरोध में की जा रही है। सोमवार को नितिन राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को संभालने की कोशिश की और सबको यकीन दिलाया कि राज्य सरकार निजीकरण नहीं करने जा रही है। जानकारी के अनुसार इस कान्फ्रेस के बाद मंत्री एक बैठक भी करना चाहते थे, लेकिन जब यूनियन नेताओं ने हड़ताल खत्म न करने का फैसला सुनाया तो उन्होंने इस बैठक को रद्द कर दिया।

images 5 3
बताया जा रहा है कि हड़ताल में करीब पांच हजार लोगों ने हिस्सा लिया है और सभी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। एक अधिकारी का कहना है कि “महाराष्ट्र आवश्यक वस्तु सेवा प्रबंधन अधिनियम (मेस्मा) लागू करने की चेतावनी देने के एक दिन बाद राउत ने हड़ताल कर रहे कर्मियों के साथ डिजिटल माध्यम से एक बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी निगम का निजीकरण नहीं किया जाएगा।” बता दें कि मंत्री नितिन की बात न सुनने पर उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों पर मेस्मा लगाने की चेतावनी दी थी।

बीजेपी और टीएमसी विधायकों ने की विधानसभा में मारपीट, 5 विधायकों को किया गया…

0

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने आ गई है। दोनों के नेताओं के बीच मारपीट हो गई है और ये मारपीट पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुई। किसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर छड़ बैठे, इस दौरान टीएमसी के एक नेता के नाक पर भी चोट लग गई जिसके कारण उनको अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इस दौरान विपक्ष के 5 नेताओं को विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान बीजेपी के एक विधायक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य की कानूनी व्यवस्था की स्तिथि पर बोलने की मांग कर रहे थे।

इस मांग के दौरान ही दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हावी हो गए। इस हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकते है कि दोनों पार्टियों के नेता किस तरह एक दूसरे से झगड़ रहे हैं। इस वीडियो को कई नेताओं द्वारा शेयर किया गया है। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक सवाल पूछा है।

images 4 5
उन्होंने लिखा है कि “पश्चिम बंगाल विधानसभा में नरक। बंगाल के राज्यपाल के बाद, टीएमसी विधायकों ने अब मुख्य चीफ मनोज तिग्गा सहित बीजेपी विधायकों पर हमला किया। क्योंकि वे सदन में रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे। क्या छुपाना चाहती हैं ममता बनर्जी?” बता दें कि इस दौरान टीएमसी विधायक असित मजूमदार की नाक पर चोट आई है और उनका कहना है कि विपक्ष के नेता, सुवेंदु अधिकारी ये चोट उनको मारी है। जिसके कारण सुवेंदु अधिकारी समेत पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

दो दिनों के लिए भारत बंद, देश भर में दिखने लगा है असर…

0

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28-29 मार्च यानी दो दिन तक देशव्यापी बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। ये आह्वान सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है, जिनसे कर्मचारी, किसान और आम जनता प्रभावित हो रही है। बता दें कि इस बंद का असर देश भर में देखने को मिल रहा है। कई राज्य ऐसे हैं जहां की सड़के इस बंद के कारण सुनसान पड़ी हैं। सिर्फ देश की सड़कों पर ही नहीं बल्कि इस असर संसद भवन में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

इस घोषणा के बाद अब इसका असर बैंकों पर भी पड़ेगा। बैंक के कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल में शिरकत कर दी है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर कम ब्याज दर, ईंधन की बढ़ती कीमत इस बंद के मुख्य कारणों में से एक हैं। एक तरफ जहां कुछ राजनीतिक दल इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ राजनीतिक दल इसके खिलाफ हैं। गोरतलब हैं कि बंगाल सरकार ने राज्य के सभी कार्यालयों को खुले रहने और कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा है।

images 6 1
बंगाल सरकार का कहना है कि “28 और 29 मार्च को किसी भी राज्य कर्मचारी को कोई आकस्मिक अवकाश नहीं मिलेगा और न ही किसी को आधे दिन की छुट्टी दी जाएगी।” इसके साथ ही कहा गया है कि अगर कोई भी कर्मचारी ऐसा करता है तो इसका सीधा असर उसकी वेतन पर पढ़ेगा। वहीं, आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस हड़ताल को अपना समर्थन दे दिया है। इसके अलावा संसद में, माकपा सांसद बिकाशरंजन भट्टाचार्य ने हड़ताल के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया है।