Home Blog Page 772

निर्यात को लेकर ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, “400 बिलियन डॉलर…”

0

चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत के लिए सामने आए हैं। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यकर्म में देश की कमियाबी को लेकर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान बताया की देश तेज़ी से सफलता की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि “एक समय में भारत से एक्सपोर्ट (Export) का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था, आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसका मतलब ये है कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है, दूसरा मतलब ये है कि भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन और मजबूत हो रही है और इसका एक बहुत बड़ा संदेश भी है।

उन्होंने आगे कहा कि “पहले यह माना जाता था कि केवल बड़े लोग ही सरकार को उत्पाद (Product) बेच सकते हैं, लेकिन सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल ने इसे बदल दिया है। यह एक नए भारत की भावना को दर्शाता है। हमारा देश ने 30 लाख करोड़ का निर्यात किया है जो कि ऐतिहासिक है। ये निर्यात का लक्ष्य भारत की क्षमताओं को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है।”

images 4 4
चुनाव के बाद पहले ‘मन की बात’ कार्यकर्म में पीएम मोदी ने वाटर कंजरवेशन को लेकर भी बात कही। महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए पीएम बोले कि “वह सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं। ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है। मैं उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की बहुत कमी रही है। गुजरात में इन Stepwells को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी अहमियत है।”

क्या सच में एलन मस्क लॉन्च करने वाले हैं एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म.? ट्विटर पर..

0

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई हर मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकता है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक दुनिया भर की खबरें पहुंच जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेज़ी के साथ फैल रही है। बताया जा रहा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार Tesla के मालिक एलन मस्क जल्दी ही एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। इसको लेकर कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ फैल रही हैं। हालांकि अब तक इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों की माने तो एलन मस्क एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तैयार करने वाले हैं जो फ्री स्पीच (Free- Speech) को खास प्राथमिकता देता हो। इस बारे में एक यूजर ने एलन मस्क से ट्विटर पर सवाल भी किया था। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा कि “क्या एलन मस्क एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर विचार करेंगे जिसमें एक ओपन-सोर्स एल्गोरिथम हो और जो फ्री स्पीच (Free- Speech) को खास प्राथमिकता देगा और जहां प्रोपोगैंड कम हो।”

images 2 17
इसके साथ ही इस यूजर ने अपना पक्ष रखते हुए बोला कि लोगों को एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है। वहीं इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर को लेकर कहा था कि “कंपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पालन करने में विफल होकर लोकतंत्र (Democracy) को कमजोर कर रही है।” इस दौरान मस्क ने ट्विटर पर एक पोल भी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि “क्या लोग मानते हैं कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फ्री स्पीच के सिद्धांत का कड़ाई से पालन करती है।” इसमें 70 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया था।

यूपी में दुबारा सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला फैसला, 3 महीनों के लिए…

0

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की वापसी हुई है। जनता ने भारी वोटों के साथ भाजपा को बहुमत हासिल करवाई है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को एक और बार राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया है। योगी आदित्यनाथ और उनके उनके मंत्रिमंडल ने 25 मार्च को शपथ ली और शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपना पहला फैसला सुना दिया है। इस फैसले को योगी आदित्यनाथ ने जनता के हित में दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने लोगों से कई वादे किए थे।

जिसको ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला सुनाया है। यूपी सरकार के फैसले के अनुसार मुफ्त राशन योजना की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इस योजना की समय सीमा को तीन महीने बढ़ा दिया गया है। इस बारे में बात करते हुए यूपी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि गरीबों के बारे में सोचते हुए सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगाई है।

images 1 17
अपने इस बयान में उन्होंने कहा कि “हमने ग़रीबों को ध्यान में रखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है, इसलिए तीन महीनों तक यूपी में मुफ़्त राशन दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिछले मंत्री मंडल में ब्रजेश पाठक को कानून मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार उनको डिप्टी सीएम का पद सौंपा गया है। उनके साथ साथ केशव प्रसाद मौर्य को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह, भारत में…

0

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से हर कोई परेशान आ गया है। बता दें कि शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन बढ़ती कीमतों की वजह बताई है। उनका कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध के कारण ही ईंधन की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। एक कार्यकर्म के दौरान नितिन गडकरी ने ये बयान दिया है।

इस कार्यकर्म के दौरान उनसे ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है।”

images 3 13
यहां विपक्ष का मानना है कि सरकार के चुनाव के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण में रखा था, लेकिन अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं तो सरकार इनकी कीमत बढ़ाना शुरू कर दी है। लेकिन नितिन गडकरी ने इसको गलत बताया और बोले कि कीमतों में बढ़ोतरी का कारण रूस और यूक्रेन की ये जंग है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि “धर्म और समुदाय एक-दूसरे से अलग हैं। तो कभी-कभी, हिंदुत्व की व्याख्या ईसाई विरोधी और मुस्लिम विरोधी के रूप में की जाती है. पिछले सात वर्षों में केंद्र सरकार की कोई भी योजना किसी के साथ भेदभावपूर्ण वाली नहीं रही है. हमारी योजनाओं में कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं था।”

CM भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व विधायकों को दिया बड़ा झटका, बदला पेंशन फॉर्मूला, अब केवल…

0

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद को संभाला है। इस पद पर आने के बाद आज उनका एक बड़ा फैसला सामने आया है। इस फैसले की मदद से पंजाब सरकार हर महीने करोड़ों रुपयों की बचत करने में सफल रहेगी। उन्होंने फैसला किया है कि पंजाब में अब विधायकों को सिर्फ़ एक ही पेंशन मिलेगी। फिर चाहे वह कितनी कितनी बार भी विधायक बन चुका हो। बता दें कि इससे पहले पंजाब में विधायकों को उनकी विधायीकी के हिसाब से पेंशन दी जाती थी। यानि कोई विधायक अगर 2 बार विधायक बन हो तो उनको 2 पेंशन दी जाती थीं। लेकिन अब मुख्यमंत्री के फैसले के बाद ऐसा कुछ नहीं होगा।

SBI ने किया अपने ग्राहकों को सावधान, QR कोड स्कैन करने से हो सकता है…

0

कोरोना काल एक बाद से ही देश में ज्यादातर काम डिजिटल माध्यम से होने लगे हैं। ऑफिस का काम हो या सरकारी कागजात का काम सब ऑनलाइन होने लगा है। ऐसे में पैसों का लेन देन भी डिजिटल माध्यम से ही हो रहा है। अब लोगों ने कैश रखना लगभग खत्म ही कर दिया है। हर जगह अब ऑनलाइन पेमेंट मौजूद है, जिसके चलते अब कैश की ज्यादा जरूरत भी नहीं पढ़ती। ऑनलाइन पेमेंट काफी फायदेमंद है, लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी है। देश में ऑनलाइन पेमेंट बढ़ते ही फ्रॉड केस भी बढ़ते जा रहे है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल में इस बार रहेंगे..

0

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल की, जिसके करीब 2 हफ्ते बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में रखा गया है। यहां योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कई और मंत्री भी अपने पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार राज्य के चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें केशव मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल है। इनके अलावा महेंद्र सिंह और असीम अरुण को भी उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा जाएगा।

भाजपा के दाँव से बिहार में बदले समीकरण, UP से जुड़े हैं इस पूरे मामले के तार…

0

बिहार में राजनीतिक सरगर्मियाँ लगातार तेज़ हो रही हैं. बिहार NDA में पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे हैं, मतभेद असल में NDA की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और गठबंधन की एक छोटी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के बीच है। विकासशील इंसान पार्टी को VIP पार्टी के नाम से जाना जाता है, इस पार्टी के नेता हैं मुकेश सहनी और सहनी को कहा जाता है ‘सन ऑफ़ मल्लाह’।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में धामी मंत्रिमंडल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की…

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चन्दन राम दास एवं सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कोरोना मामलों में आई गिरावट को देख भारत सरकार का आदेश, 31 मार्च से सभी…

0

धीरे धीरे देश में कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। एक समय था जब एक ही दिन में कोरोना के लाखों मरीज सामने आ रहे थे। लेकिन अब ये संख्या घट कर हजारों में पहुंच गई है। अगर बात करें पिछले 24 घंटों में आए मरीजों की तो पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 1778 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मामलों में गिरावट को देख भारत सरकार धीरे धीरे प्रतिबंध हटा रही है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने एक बार फिर कोविड प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।