कोरोना के बाद अब आम आदमी को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। देश में हुए इलेक्शन के बाद लगातार चीजों के दाम बड़ रहे हैं। जिसको देखते हुए मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला किया। इस दौरान सिर्फ राज्यसभा ही नहीं बल्कि लोकसभा में भी महंगाई के मुद्दे को उठाया गया। दोनों सदनों में पेट्रोल-डीजल के दामों से लेकर एलपीजी के दामों को लेकर विपक्ष खूब हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
कोरोना काल का बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है बुरा असर, 70-80% पैरेंट्स का मानना है कि…
ये बात तो सभी जानते हैं, कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर के देशों का भारी नुकसान हुआ। लॉकडाउन के कारण लोगों की रोजगार तक छीन गया। वहीं, दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई का भी काफी नुकसान हुआ। हम बात करते हैं भारत कि भारत में कोरोना की पहली लहर में बच्चों को ऐसे ही पास कर दिया गया। लेकिन फिर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई। लेकिन पैरेंट्स का मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई का बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ा। बच्चे पढ़ाई में पहले से ज्यादा कमजोर हो गए हैं। हाल ही में नेशनल कोलेशन ऑफ एजुकेशन इमरजेंसी ने एक सर्वेक्षण किया है। जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है।
अखिलेश यादव ने छोड़ा अपना पद, ओम बिरला को सौंपा इस्तीफा..
विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) में जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई थी। लेकिन वह अब इस परेशानी से भी बाहर आ गए हैं। बता दें कि वह लोकसभा के सदस्य भी हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की, ऐसे अब उनके लिए मुसीबत ये सामने आई कि वह आजमगढ़ से सांसद पद पर बने रहेंगे या विधानसभा के विधायक बनेंगे। गोरतलब हैं कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल सीट पर चुनाव लडा था और वह इस चुनाव को जीत भी गए थे।
चीन में पेश आया दर्दनाक हादसा, 133 यात्रियों से भरा विमान हुआ क्रैश…
बीते कुछ समय दुनिया भर में कई हादसे हो रहे हैं और कई तरह के बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। पहले दुनिया भर में कोरोना के कहर की खबरें सामने आईं। जिसके बाद से लगातार कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। आज एक और बुरी खबर सामने आई है। ये खबर चीन से सामने आई है, बता दें कि चीन में एक बड़ा विमान हादसे का शिकार हो चुका है। विमान में कई लोग मौजूद थे। लेकिन अब तक किसी भी यात्री की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। बता दें कि इस विमान में करीब 133 यात्री मौजूद थे।
आखिर क्यों नहीं बना पा रही उत्तराखंड में भाजपा अपनी सरकार.? ये है वजह…
इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ और सभी राज्यों का चुनाव भाजपा के लिए शानदार रहा। पंजाब ही केवल एक इस राज्य था जहां भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाई, इसके अलावा बाकी चारों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। चुनाव के नतीजे सामने आए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब तक राज्यों में नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा नहीं हटाया गया है। लोगों की नजर उत्तराखंड पर टिकी हुई है। क्योंकि उत्तराखंड से भाजपा ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को आगे लाया था। लेकिन वह अपनी सीट से चुनाव हार गए। ऐसे में भाजपा के लिए नया मुख्यमंत्री चुनना काफी मुश्किल हो रहा है।
जारी हुई सपा के एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट, जयंत चौधरी को…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया था। इस गठबंधन को आगे बढ़ाते हुए सपा ने यूपी विधान परिषद की सभी 36 कैंडिडेट्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। इस लिस्ट के सामने आते ही सपा-आरएलडी के बीच का रिश्ता दिखाई दिया। बता दें कि सपा ने गठबंधन को पूरी तरह निभाया और मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट को सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के हाथों में सौंप दिया। विधानसभा चुनाव में भले ही ये गठबंधन हार गया हो लेकिन अखिलेश यादव ने फिर एक बार राष्ट्रीय लोकदल के प्रेसिडेंट जयंत चौधरी पर भरोसा जताया हैं। भरोसा जताते हुए अखिलेश ने उन्हें मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट सौंपी है।
विधायक दल की बैठक में चुना गया मणिपुर का नया मुख्यमंत्री, फिर एक बार…
चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के साथ साथ भाजपा ने मणिपुर में भी अपनी सरकार बनाई है। चारों राज्यों के नए मुख्यमंत्रि का चयन करना भाजपा के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन भाजपा ने इस मुश्किल को भी आसान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने मणिपुर से अपना नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। बैठक में पूर्ण बहुमत के साथ फिर एक बार एन बीरेन सिंह को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री.? सामने आए ये तीन नाम…
देश के पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं। जीतने के बावजूद भी भाजपा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम चुनने में भाजपा को काफी समय लग रहा है। लेकिन आज खबर सामने आई है कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर आज दिल्ली में भाजपा की एक बैठक की जा रही है। इस बैठक के बाद कल भाजपा देहरादून में एक बैठक कर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर सकती है।
झूलन गोस्वामी ने एक बार फिर इतिहास के पन्नो में लिखा अपना नाम, बनी भारत की…
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए जा चुके हैं। वहीं, इन रिकॉर्ड्स को तोड़ा भी जा चुका है। कोई एक खिलाड़ी कोई रिकॉर्ड बनाता है तो दूसरा खिलाड़ी उस रिकॉर्ड को तोड़ने में लग जाता है। लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड अभी भी बरकरार हैं जिनको आज तक कोई तोड़ ही नहीं पाया है और किसी के लिए तोड़ना भी काफी मुश्किल होगा। ये रिकॉर्ड बनाने वालों में एक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी हैं। झूलन गोस्वामी एक ऐसी गेंदबाज हैं जिनके आगे अच्छे अच्छे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
फिर एक बार ईडी ने किया ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को तलब, इस मामले में होगी…
तृणमूल कांग्रेस चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार पर फिर एक बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजरें जा चुकी हैं। हाल ही में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से ईडी ने एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद अब फिर एक बार उनको प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस पहुंचा है। प्रवर्तन निदेशालय ने उनको करोड़ों रुपये की कोयला चोरी के मामले में पूछताछ करने के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार सिर्फ अभिषेक बनर्जी को ही नहीं बल्कि इस दौरान उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी समन जारी किया गया है।

















