बाकी और देशों की तरह अब भारत भी ऊंचाई के लिए आगे बढ़ रहा है। जिस तरह बाकी और देश अपना काम तेज़ी के साथ करते हैं, ठीक वैसे ही अब भारत ने भी रफ्तार पकड़ ली है। खबर सामने आई है कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के अनुसार डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने मात्र 45 दिनों में सात मंजिला इमारत बना दी है। इस बिल्डिंग को देख ऐसा लग ही नहीं सकता कि इसको सिर्फ 45 दिनों में बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आज इस इमारत का उद्घाटन होना है।
शुरू हुआ 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन, इस वैक्सीन का किया जाएगा इस्तेमाल…
कोरोना (corona virus) से बचाव के लिए देश भर के नागरिकों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा अब तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस बात की जानकारी भारत सरकार द्वारा दी गई है। जानकारी के अनुसार आज से ही बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन या कोविशील्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए एक नई वैक्सीन का इस्तेमाल होगा।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने ली शपथ, जनता को संबोधित कर बोले…
पंजाब विधानसभा चुनाव इस बार आम आदमी पार्टी के लिए काफी खास रहा। जिस तरह जानता ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है उससे साबित होता है कि पंजाब की जनता बदलाव करना चाहती थी और जानता ने बदलाव किया। पंजाब की जनता ने इस बार भगवंत मान को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है। चुनाव जीतने के बाद आज बुधवार के दिन पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ली। बता दें कि ये कार्यक्रम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित किया गया था।
यूपी की नई सरकार में भाजपा कर सकती है बदलाव, पिछड़े और दलित मंत्रियों को…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल की है। पार्टी ने 273 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके बाद अब खबर है कि होली के शुभ अवसर के बाद योगी मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करने वाली है। जानकारी के अनुसार इस बार बीजेपी मंत्रिमंडल में पिछड़े और दलित मंत्रियों को पहले से ज्यादा संख्या में जगह देने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बार किसी एक दलित को डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है।
सिब्बल के बाद अब संदीप दीक्षित भी हुए कांग्रेस के खिलाफ, बोले “पार्टी पूरी तरह से…”
चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अब विपक्ष ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को अब सिर्फ एक घरेलू पार्टी बताया था। जिसके बाद अब संदीप दीक्षित का भी एक बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा है और साथ ही कपिल सिब्बल की बातों पर भी सहमति जताई है। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
UP चुनाव के बाद रालोद अध्यक्ष का बड़ा फैसला, भंग किए सभी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections) के नजीते देख हर किसी के होश उड़ गए। जिस तरह समाजवादी पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही थी उससे ऐसा लग रहा था कि समाजवादी पार्टी इस बार भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली है। लेकिन जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो सब हैरान रह गए। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर चुनाव लडा था। लेकिन अखिलेश और जयंत का ये फॉर्मूला कारगर साबित नहीं हुआ। चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
यूपी में जीत हासिल करने वाले 91% विधायक हैं करोड़पति, सबसे अमीर हैं बीजेपी के…
इस बार यूपी चुनाव पर हर किसी की नजरें टिकी हुई थीं। चुनाव से पहले सपा और भाजपा की कड़ी टक्कर बताई जा रही थी। माना जा रहा था कि इस बार सपा जीत हासिल करेगी। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने इस खबर पर पानी फेर दिया और भाजपा को फिर एक बार बहुमत हासिल करवाई। चुनाव में भाजपा ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं सपा केवल 111 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा अपनी सरकार का गठन करने जा रही है। बता दें कि होली के बाद भाजपा के मंत्री शपथ लेंगे।
कौन होगा कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष.? G-23 नेताओं ने सामने रखा इस नेता का नाम…
एक समय था जब कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कई सालों तक कांग्रेस सत्ता में भी रही थी। लेकिन अब धीरे धीरे कांग्रेस का दबदबा कम होता दिख रहा है। कई राज्यों से कांग्रेस का लगभग खात्मा हो चुका है, लेकिन इस बार अपने गढ़ से भी कांग्रेस हार गई है। पंजाब कांग्रेस का गढ़ माना जाता था और कहा जाता था कि पंजाब में कांग्रेस को मात देना लगभग नामुमकिन है। लेकिन इस बार जनता ने पार्टी का ये घमंड तोड़ दिया है। जनता ने भारी वोटों के साथ आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई है।
पंजाब के बाद अब झारखंड की राजनीति में केजरीवाल रख सकते हैं कदम, सरयू राय के साथ…
जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, ठीक इस तरह ही अब पार्टी पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में जुट गई है। पंजाब विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते जनता ने पार्टी को जीत दिलाई। पंजाब चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह पिछाड़ आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसके बाद अब पंजाब भी आम आदमी पार्टी के कंट्रोल में आ चुका है। पहले दिल्ली, फिर पंजाब और अब खबर है कि केजरीवाल झारखंड की ओर भी अपने कदम बढ़ा रहे हैं।
RRU में पीएम मोदी ने किया छात्रों को संबोधित, बोले “यूनिफॉर्म पहन ली तो ये मत सोचना की…”
शनिवार के दिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। आज के दिन राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में एक दीक्षांत समारोह रखा गया है। जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत कर छात्रों को संबोधित किया। पीएम ने यूनिफॉर्म को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि “यूनिफॉर्म की इज्जत तब बढ़ती है, जब उसके भीतर मानवता होती है। यूनिफॉर्म की इज्जत तब बढ़ती है, जब उसमें करुणा का भाव होता है।”

















