पंजाब के बाद अब झारखंड की राजनीति में केजरीवाल रख सकते हैं कदम, सरयू राय के साथ…

0
96

जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, ठीक इस तरह ही अब पार्टी पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में जुट गई है। पंजाब विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते जनता ने पार्टी को जीत दिलाई। पंजाब चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह पिछाड़ आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसके बाद अब पंजाब भी आम आदमी पार्टी के कंट्रोल में आ चुका है। पहले दिल्ली, फिर पंजाब और अब खबर है कि केजरीवाल झारखंड की ओर भी अपने कदम बढ़ा रहे हैं।

खबर के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब झारखंड के कद्दावर नेता और फिलहाल निर्दलीय विधायक सरयू राय के जरिए झारखंड की राजनीति में कदम रख सकते हैं। बता दें कि आज सरयू राय ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया को भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर के आने के बाद से खबरें सामने आ रही हैं कि केजरीवाल उनके जरिए झारखंड की राजनीति में कदम रखेंगे।

बता दें कि सरयू राय झारखंड के कद्दावर नेता हैं। पहले वह भाजपा से जुड़े हुए थे, लेकिन फिर वह पार्टी से अलग हो गए। पार्टी से अलग होने के बाद उन्होंने बीजेपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को चुनाव में मात दी। केजरीवाल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सरयू राय ने लिखा कि “दिल्ली हवाई अड्डा पर वहा के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट हो गई। वे रोड शो के लिये अमृतसर जा रहे थे। विभिन्न विषयों पर बात हुई, पुरानी स्मृतियां ताज़ा हुईं। अगली बार दिल्ली आने पर औपचारिक भेंट के लिये कहा।”