Home Blog Page 775

चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद अखिलेश यादव का आरोप, EVM को लेकर कही यह बात…

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के बाद लोगों को नतीजे का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन नतीजे सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। जिस तरह चुनाव से पहले समाजवादी की हवा चल रही थी, उससे लग रहा था कि इस बार अखिलेश यादव बहुमत हासिल करने वाले हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। चुनाव में फिर एक बार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी 403 सीटों में से केवल 111 सीट ही हासिल कर पाई। वहीं, भाजपा ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की। बड़ी हार के बाद अब अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल खड़ा किया है।

MCD चुनाव टाले जाने पर भाजपा पर केजरीवाल का हमला, बोले “चुनाव हार जाते इसलिए…”

0

देश की राजधानी दिल्ली में जल्दी ही नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला था। लेकिन भाजपा की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद फिलहाल चुनाव को रोक दिया गया है। जिसको लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, साथ ही भाजपा पर आरोप भी लगाया। केजरीवाल का कहना है कि चुनाव डेट टाले जाने के लिए इलेक्शन कमिश्नर पर दवाब बनाया गया है।

सुरजेवाला की बातों पर भड़के अमरिंदर सिंह, बोले बाकी और राज्यों का जिम्मेदार कौन.?

0

पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पंजाब की जनता ने इस बार जो किया है उनको देख सबके होड़ उड़ गए हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को भरपूर वोट देकर जीत दिलाई है। पंजाब में बीते कई सालों में कांग्रेस का कब्जा था लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का फैसला कर आम आदमी पार्टी को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अब विपक्ष के बयान भी सामने आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आम आदमी पार्टी की जीत का जिम्मेदार विरोधी लहर को ठहराया है।

पंजाब चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी हार, जाने क्या रहा चरणजीत सिंह चन्नी का हाल…

0

विधानसभा चुनाव का नतीजा सामने आता जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। पांचों राज्यों में आज मतगणना जारी है। जानकारी के अनुसार इस बार सबको हैरान करने वाला चुनाव पंजाब में हुआ है। पंजाब की जनता ने इस बार कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी इस समय पंजाब में बहुमत बनाती दिख रही है। सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार चुके हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीवन ज्‍योत कौर ने मात दे दी हैं।

पंजाब की जनता ने किया बदलाव, धुरी से दिलाई भगवंत मान को जीत…

0

देश भर के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज शुरू हो चुकी है और इस वक्त अब लोगों को सिर्फ इंतजार है कि कौन सी पार्टी बहुमत बनाती है। इन पांच राज्यों में सबसे बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश का है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, यहां 403 सीटों पर चुनाव लडा गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वक्त राज्य में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है। वहीं, अगर बात करें पंजाब चुनाव की तो इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए काफी खास साबित हो रहा है।

वेबिनार को संबोधित कर पीएम मोदी ने की अर्थव्‍यवस्‍था पर चर्चा, बोले “बजट में हमने…”

0

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज मंगलवार के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनेंसिंग फॉर ग्रोथ एंड एस्पिरेशनल इकोनॉमी नामक वेबिनार कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर और देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया देश कोरोना महामारी के बाद से अब देश की अर्थव्‍यवस्‍था सुधरने लगी है। उन्होंने कहा कि “भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के बाद रफ्तार पकड़ रही है, जो बुनियादी मजबूती और हमारी सरकार के सुधारों को दर्शाता है। हमारी सरकार ने अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इनकी घोषणाएं भी बजट में की गई हैं।”

डॉलर की तुलना में और सस्ता हो सकता है रुपया, अगर और गिरे दाम तो क्या होगा इसका असर.?

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस जंग से सबसे ज्यादा नुकसान भारत को हो रहा है। इस युद्ध के लिए भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। बता दें कि बीते कुछ समय से डॉलर के मुकाबले रुपये (Rupee) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और अभी भी ये सिलसिला जारी रहा तो महंगाई और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने निचले स्तर 77 रुपये के स्तर तक जा गिरा है। यह लगातार चौथा सत्र था जब मुद्रा कमजोर हुई है। बता दें कि अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों द्वारा रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने की खबरों पर कच्चे तेल के ताजा उछाल के बाद ही रूपये में गिरावट दर्ज की जा रही है।

युद्ध के बीच रूस ने की बड़ी घोषणा, यूक्रेन के चार शहरों में…

0

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है और आज के दिन रूस द्वारा यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज करने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आज एक बार फिर रूस और यूक्रेन वार्ता करने को तैयार हैं और इस वार्ता से पहले ही रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार इस वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान कर दिया है। इन शहरों में कीव और खारकीव भी शामिल हैं। बता दें कि जंग के शुरू होने से बाद से दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बीच ये तीसरी वार्ता है।

PM मोदी ने फोन कॉल पर की राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

0

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। आज जंग का 12वां दिन है और अभी तक दोनों देश के बीच कोई बात बनी नहीं है। दोनों देशों की इस जंग के कारण दुनियाभर के देशों का नुकसान हो रहा है। इस बीच खबर आई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की है। जानकारी के अनुसार दोनों की बातचीत करीब आधे घंटे तक चली है। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की का शुक्रिया अदा किया और फिर उनसे मदद मांगी।

पहले खरीदा टिकट फिर मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी, छात्रों संग भी की…

0

आज रविवार के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी ने मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उद्घाटन करने के बाद मेट्रो का सफर भी किया। इस दौरान मेट्रो में उन्होंने कई छात्र और छात्राएं मिलीं जिससे उन्होंने बातचीत भी की। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद पुणे वासी भी अब मेट्रो का सफर कर सकेंगे। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी बिलकुल एक आम आदमी की तरह नजर आए। उन्होंने उद्घाटन करने के बाद सबसे पहले डिजिटल माध्यम से टिकट लिया और फिर मेट्रो में सवार हो गए।