युद्ध के बीच रूस ने की बड़ी घोषणा, यूक्रेन के चार शहरों में…

0
82

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है और आज के दिन रूस द्वारा यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज करने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आज एक बार फिर रूस और यूक्रेन वार्ता करने को तैयार हैं और इस वार्ता से पहले ही रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार इस वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान कर दिया है। इन शहरों में कीव और खारकीव भी शामिल हैं। बता दें कि जंग के शुरू होने से बाद से दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बीच ये तीसरी वार्ता है।

इस युद्ध में अब तक काफी तबाही हो चुकी है और अब भी बरकरार है। बताया जा रहा है कि इस युद्ध के बीच अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन की काफी मदद की है। इस दौरान पिछले एक हफ्ते में अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को 17 हजार से ज्याद टैंक रोधी हथियार दिए हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि यूक्रेन की लविवि की ओर से राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस युद्ध के बीच चीन की ओर से भी कई बयान सामने आ चुके हैं।

सोमवार को चीनी विदेशी मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा है कि “रूस के यूक्रेन पर चल रहे आक्रमण की अंतरराष्ट्रीय निंदा के बावजूद बीजिंग और मास्को के बीच दोस्ती अभी भी बहुत मजबूत है।” इसके साथ ही चीन की ओर से एक और बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध विराम के लिए वह आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। वहीं, खबर है कि रूस पर पश्चिमी देश लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं। कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है।