आखिर क्यों नहीं बना पा रही उत्तराखंड में भाजपा अपनी सरकार.? ये है वजह…

0
83

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ और सभी राज्यों का चुनाव भाजपा के लिए शानदार रहा। पंजाब ही केवल एक इस राज्य था जहां भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाई, इसके अलावा बाकी चारों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। चुनाव के नतीजे सामने आए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब तक राज्यों में नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा नहीं हटाया गया है। लोगों की नजर उत्तराखंड पर टिकी हुई है। क्योंकि उत्तराखंड से भाजपा ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को आगे लाया था। लेकिन वह अपनी सीट से चुनाव हार गए। ऐसे में भाजपा के लिए नया मुख्यमंत्री चुनना काफी मुश्किल हो रहा है।

उत्तराखंड में बीजेपी के कई ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। लेकिन भाजपा अब तक फैसला नहीं कर पाई है कि राज्य का मुख्यमंत्री किस को बनाया जाए। मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे पहले नाम पुष्कर सिंह धामी का है। पुष्कर सिंह धामी के अलावा सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक और अनिल बलूनी भी इस रेस का हिस्सा हैं।

बता दें कि आज शाम चार में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगा। सूत्रों की माने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के सभी नेताओं से नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई है और अब भाजपा ने चार बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। पार्टी किसी ऐसे चेहरे को राज्य का मुखमंत्री बनाना चाहती है जो इस डबल इंजन की सरकार को चला सके।