खुद को उभारने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस, गुजरात में इस बड़े दांव से बना सकती है सरकार..

0
80

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस खुद को उभारना चाहती है। पार्टी के नेता पार्टी को उभारने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस पार्टी गुजरात में अपनी सरकार बनाने की कोशिशों में लग चुकी है। इस बार कांग्रेस दो लोगों के बलबूते पर गुजरात में आने की कोशिश कर रही है। इनमें पहला नाम इलेक्शन स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर है और दूसरा इंडस्ट्रियलिस्ट नरेश पटेल। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इन दोनों को साथ मिलाकर भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करने वाली है।

जानकारी के अनुसार इस बार उद्योगपति और प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाएगा और उनके चेहरे पर भी चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य में नरेश पटेल का काफी बड़ा चेहरा है अगर वह कांग्रेस के साथ मिल जाते हैं तो भाजपा की परेशानी काफी बड़ जाएगी। खबरें आ रही हैं कि नरेश पटेल और प्रशांत किशोर जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।


इस बात को लेकर प्रशांत किशोर से सवाल भी किया जा चुका है। लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। जब उनसे कांग्रेस में शामिल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने फेक न्यूज बोलकर इसको टाल दिया। पिछले बार चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। एक समय ऐसा भी आया था जब लग रहा था कि कांग्रेस राज्य में अपनी सरकार बना सकती है, लेकिन अंत में भाजपा बाजी मार गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 41.4 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि भाजपा को 49 प्रतिशत। माना जा रहा है कि इस बार दोनों के बीच और भी कड़ी टक्कर होगी।