Home Blog Page 842

बढ़ते संकट को देख उत्तर प्रदेश में बढ़ी सख्ती, सरकार के फैसले के बाद बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू..

0

देश के कई राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। सभी राज्यों में महाराष्ट्र अव्वल नंबर पर है। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी इस वायरस ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां इस वायरस को बढ़ता देख सख्ती बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलों में नाइट कर्फ्यू के घंटे बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के फैसले के बाद अब नाइट कर्फ्यू अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।

भारत में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ कुछ दिनों में ही पूरे किए 10 लाख मामले..

0

भारत में जिस तरह से कोरोना वायरस में अपनी रफ्तार पकड़ी है, उसको देखते हुए लग रहा है कि जल्दी ही भारत सबसे संक्रमित देशों की लिस्ट में पहले पायदान पर आजाएगा। बता दें कि बीते साल भी मामले इतनी तेज़ी से नहीं बढ़े थे जितना की अब बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 दिनों में कोरोना के मामलों ने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। बता दें कि बीते 6 दिनों में देश में 10 लाख मामले सामने आए हैं। जो एक चिंता का विषय है। देश में अभी तक इतनी तेज़ी से कोरोना के केस रिकॉर्ड नहीं हुए।

बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी भी हुए संक्रमित, खुद को आइसोलेशन में रख लोगों से की अपील…

0

देश में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस का शिकार हर कोई हो रहा है। चाहे वो आम आदमी हो या सेलिब्रेटी, या हो कोई भी नेता। ये वायरस हर किसी को अपने चपेट में ले रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनके यूपी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। अब खबर है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की जो भी उनके संपर्क में आया था।

कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की एक और बैठक, जिला कलेक्टरों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा

0

राज्य में बढ़ते कोरोना के संकट को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार कड़े फैसले ले रही है। मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने राज्य में 15 दिनों के राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था। बता दें कि ये कर्फ्यू आज से लागू होगा। गौरतलब हैं कि देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे की जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। इस बीच राज्य सरकार कोरोना पर काबू पाने का कोई हल ढूंढ रही है। सूत्रों के मुताबिक बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव ठाकरे आज एक और अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में उनके साथ जिलों के डीएम मौजूद रहेंगे।

CBSE बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, रद्द हुए 10वीं बोर्ड के एग्जाम, 12वीं की परीक्षाएं भी हुई…

0

भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके देखते हुए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। हाल ही में बढ़ते संकट को देख कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बता दें कि इस बीच एक और बड़ी खबर आ रही है। खबर के अनुसार सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके चलते अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये परीक्षाएं फिर कब होंगी।

चुनाव प्रचार के बीच बंगाल में भी बरसा कोरोना का कहर, डेथ रेट में दी महाराष्ट्र को टक्कर..

0

देश में कोरोना वायरस (Covid 19) के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस समय देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। लेकिन अब देश के कई राज्यों में ये संकट बढ़ता जा रहा है। बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यहां भी इस वायरस ने अपनी पकड़ मजबूत करली। अब यहां भी भारी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो रही है। यहां हर रोज हजारों की तादाद में कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना के 4511 नए मामले आए हैं। बता दें कि राज्य में अब मृत्यु दर (Death rate) भी 1.7 फीसदी हो गया है।

कोरोना की वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, देश में अब जल्दी ही इस्तेमाल होगी…

0

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में वैक्सीन की कमी सरकार को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रही है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि इस बीच अब विदेश में इस्तेमाल होने वाली अन्य वैक्सीन जल्दी ही भारत में भी इस्तेमाल की जाएंगी। खबर के मुताबिक मंगलवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रूसी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

सरकार से सीएम केजरीवाल की अपील, “CBSE की परीक्षाएं रद्द कराई जाएं क्योंकि अब…”

0

कोरोना संक्रमण से परेशान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से जुड़े हैं। उन्होंने इस दौरान भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की। इस बीच उन्होंने एक और बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना का खतरा अधिक उम्र के लोगों को नहीं बल्कि बच्चों को ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार करीब 65 प्रतिशत मरीज ऐसे पाए गए हैं जिनकी उम्र 45 साल से कम है। इस पर गौर करते हुए केजरीवाल ने सरकार से CBSE की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की अपील की है।

पहले ही मैच में मिली हार के बाद धोनी को एक और बड़ा झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना…

0

आईपीएल 2021 का आगाज हो चुका है। इस बार सबसे पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ। जिसमें कड़े मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैच जीत लिया। इस सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुआ। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद धोनी को एक और बड़ा झटका लगा। मैच के बाद धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

इस राज्य में भी खत्म हो रही है कोरोना की वैक्सीन, सिर्फ 3 दिनों का ही स्टॉक बाकी…

0

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण तेज़ी पकड़ रहा है। इस बीच भारत में भी इस वायरस ने पैर पसार लिए हैं। जानकारी के मुताबिक अब देश में 1 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख को भी पार कर गया है। शुक्रवार के दिन देश भर में करीब 1.15 लाख मामले सामने आए। इस दौरान अब एक और मुसीबत बढ़ गई है। बता दें कि धीरे धीरे अब देश के कई राज्यों में कोरोना की वैक्सीन खत्म होना शुरू हो गई हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और झारखंड के बाद अब तेलंगाना भी इन राज्यों की लिस्ट में शामिल हो गया है।