कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के आगे सरकार बेबस हो चुकी है। लाख कोशिशों के बाद भी ये वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए राज्य के सरकारों के कई कड़े फैसले लिए जिसमें नाइट कर्फ्यू से लेकर मिनी लॉकडाउन तक शामिल है। दिल्ली सरकार ने भी कुछ ऐसा ही किया। पहले तो राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया। उसके बाद भी इसकी रफ्तार में कमी नहीं आई तो राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिनी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। हालांकि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन से साफ इंकार किया था। लेकिन अब इसको लागू किया जा रहा है।
अगर आपके पास भी है ये पुराना नोट, तो हो सकते हैं मालामाल
आप जानते हैं प्राचीन वस्तुएँ और कीमतें लाखों में हैं ज्यादातर लोग प्राचीन वस्तुओं को इकट्ठा करना पसंद करते हैं। प्राचीन वस्तुओं की कीमत भी बहुत अधिक है और इस तरह के प्राचीन वस्तुओं में आजकल एक रुपए का नोट है, जिसकी वास्तविक कीमत वास्तव में आ’श्चर्यजनक है। ऑल इंडिया आर्ट एंड क्राफ्ट सोसाइटी कुछ दिनों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक प्राचीन संग्रह का आयोजन करेगी.
कोरोना से बिगड़ते हालात पर चर्चा, अमित शाह बोले नहीं लगेगा लॉकडाउन…
बीते साल की तरह इस साल भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बल्कि इस बार ये और भी ज्यादा खतरनाक है। इस साल एक ही दिन में 2.61 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बढ़ते मामलों के साथ साथ देश में लॉकडाउन पर भी चर्चा होने लगी है। माना जा रहा है कि जल्दी ही पिछले साल की तरह इस साल भी देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिलहाल लॉकडाउन से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा।
कोरोना से जंग में पूरी तरह से तैयार सरकार, इन दो बड़ी घोषणाओं के साथ किया…
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश भर में लाखों लोग एक ही दिन में संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। बढ़ते संकट के बीच अब अस्पतालों से भी अब लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में कमी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। जिसको लेकर अब केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 2 बड़े ऐलान किए गए हैं। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि पूरे देश में 162 प्रेशर स्विंग एड्जॉर्पशन ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ट्वीट में लिखा कि “कुल मिलाकर 162 प्रेशर स्विंग एड्जॉर्पशन ऑक्सीजन प्लांट को केंद्र की तरफ से स्वीकृति मिली है। इससे मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता 154.19 MT तक बढ़ जाएगी।”
सोनिया गांधी की पीएम मोदी से अपील, टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाएं, 45 साल से करें…
देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर खलबली मची हुई है। बढ़ते मामलों के बीच केंद्र पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ बातें कही हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की एक अहम बैठक हुई है। जिसमें सोनिया गांधी ने कोरोना को लेकर चर्चा की है। सोनिया गांधी का कहना है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। इसको राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और सबको एक साथ मिलकर इसका सामना करना चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार ने लिया अपना ही फैसला वापस, अब घरेलू कर्मचारियों को..
देश में बढ़ते संकट को देखते हुए जहां सरकार बड़े फैसले ले रही है, वहीं महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने आज अपने एक फैसले पर रोक लगा दी है। बता दें कि पहले राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था कि घरेलू कर्मियों को हाउसिंग सोसाइटी में प्रवेश के लिए नेगेटिव सर्टिफिकेट रखना जरूरी है। इसके लिए उन्हें हर 15 दिनों में RT-PCR जांच किए जाने की बात कही थी। लेकिन अब इस फैसले पर विचार करते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि इससे टेस्टिंग व्यवस्था पर बेवजह का असर पड़ रहा है।
कोरोना काल के बीच पीएम मोदी को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सुझाव, कोरोना वैक्सीन को…
जिस तरह से देश में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ठीक वैसे ही और परेशानियां भी बढ़ रही हैं। जहां कई राज्यों में हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं वैक्सीन की कमी भी कई राज्य में देखने को मिल रही है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना के लिए सरकार पूरी कोशिश में जुटी है। ऐसे में अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख उनको कुछ सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि अगर उनके सुझावों को अपनाया जाए तो देश में कोरोना का प्रकोप काफी कम हो जाएगा और न ही देश के किसी भी राज्य में वैक्सीन की सप्लाई रुकेगी।
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देख स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बयान, बोले “हमारा आत्मविश्वास भी…”
देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के साथ साथ सरकार की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस दौरान अब केंद्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) देश में बिगड़ते हालात का मुआयना करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सेवाओं को लेकर डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। बता दें कि बीते दिन देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले रिकॉर्ड हुए। जिसको देखते हुए आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का दौरा किया और सभी डॉक्टरों के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा की।
बढ़ते कोरोना के बीच सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले “पहले तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ फिर घंटी बजाओ..”
कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब सरकार से कई सवाल किए जा रहे हैं। लगातार मामलों में बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल का कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार की रणनीति सही नहीं है। गौरतलब हैं कि आज फिर पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों ने 2 लाख का आंकड़ा पार कर दिया जिसको देख राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की रणनीति को निशाना बनाया।
बढ़ते संकट को देख दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते में…
देश भर में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा इस मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र के बाद अब कई और राजों में भी तेजी से कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी ये संकट तेज़ी से बढ़ने लगा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17,282 नए केस दर्ज किए गए हैं। गौरतलब हैं कि यह संख्या दिल्ली में आए एक दिन के मामलों में सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले एक दिन में दिल्ली में कभी इतने मामले सामने नहीं आए। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा लोगों ने इस वायरस से संक्रमित होकर अपनी जान भी गवां दी।

















