Home Blog Page 843

आपको भी है ये परेशानियां तो हो जाएं सावधान, सिर्फ बुखार-खांसी ही नहीं बल्कि ये भी हैं कोरोना के लक्षण..

0

बीते साल की तरह इस साल भी कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। लोगों के लिए सबसे मुश्किल काम तो कोरोना संक्रमित की पहचान करना है। अक्सर हम बाहर जाते हैं। हमारे आस पास हजारों लोग घूमते हैं, लेकिन हम नहीं जानते इसमें से कोरोना पॉजिटिव कौन है। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी तब इसके कुछ लक्षण बताए गए थे। जिसमें खांसी, बुखार, लॉस ऑफ टेस्ट-स्मैल जैसे साधारण लक्षण थे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसके लक्षण भी बदल गए हैं।

वैक्सीन की शॉर्टेज से मची खलबली, AIIMS निदेशक ने कहा “यह कोई रॉकेट साइंस नहीं..”

0

कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लोगों की परेशानियों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। देश में जैसे जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ठीक वैसे ही वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। इस बीच अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान सामने आ रहा है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के बयान के बाद ही उन्होंने ये बयान दिया है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन की सप्लाई की जानकारी रखना कोई बड़ी बात नहीं हैं और न ही इसमें कोई रॉकेट साइंस’ है।

केजरीवाल ने राज्य में लॉकडाउन लगाने से किया साफ इंकार, बोले “लॉकडाउन नहीं लेकिन…”

0

देश में कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। इस बीच कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना ने अपनी पकड़ मजबूत करली है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि कई और राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इन राज्यों से एक एक देश की राजधानी दिल्ली भी है। यहां भी कोरोना अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा है। जिसको देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कड़े नियाम लागू कर दिए हैं। राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। अब खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में जायज़ा लेने पहुंचे हैं।

कोर्ट के फैसले से बढ़ी लालू की मुसीबत, अब इस वजह से रोकी गई ज़मानत..

0

बिहार के पूर्व सीएम (Former CM of Bihar) एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। हर बार की तरह इस बार भी सीबीआई ने उनकी जमानत के रास्ते के बीच टांग अड़ा दी। बता दें कि आज यानी शुक्रवार को हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने लालू की जमानत को फिर एक बार कुछ समय के लिए टाल दिया है। सीबीआई की मांग के बाद कोर्ट ने सुनवाई को 16 अप्रैल तक टाल दिया है।

बीजेपी नेता की इस याचिका पर भड़की सुप्रीम कोर्ट, कहा “इसके लिए हम जुर्माना लगा देंगे..”

0

वैसे तो कोर्ट में कई तरह की याचिका दायर की जाती हैं। लेकिन ऐसी याचिका बहुत ही कम होती हैं, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आग बबूला हो जाएं। हाल ही में भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने धर्म परिवर्तन और काले जादू के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन गुस्सा हो गए और बोले कि ये नुकसान पहुंचाने वाली याचिका है। इसके लिए हम आप पर जुर्माना लगा देंगे। हालांकि जस्टिस के नाराजगी के बात याचिकाकर्ता ने याचिका को वापस ले लिया।

नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई, सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगी छूट…

0

देश के राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। ये नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान राज्य के लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इस बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई तो की ही जा रही है। साथ में जुर्माना भी लगाया जा रहा है। ऐसे में जिन लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है, उन लोगों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है। बता दें कि कल रात दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से एक और आदेश जारी किया गया है।

कोरोना वैक्सीन की शॉर्टेज को लेकर उद्धव ठाकरे की मांगें, हर दिन 6 लाख…

0

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। ऐसे में देश का सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। बता दें कि अब राज्य में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ गई हैं। बुधवार के दिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस नई मुसीबत को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को बिना वैक्सीन लगवाई ही अस्पताल से जाना पढ़ रहा है।

मंगल ग्रह पर दिखाई दिया इंद्रधनुष, नासा ने किया दावा कि ये…

0

अंतरिक्ष में कई तरह की कमल की चीज़ें देखने को मिली हैं। हाल ही में नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए रोवर परसिवरेंस (Perseverance Mars Rover) के जरिए एक और कमल की चीज देखने को मिली है। जिसको देखकर सभी वैज्ञानिक भी हैरान हैं। बता दें कि इस दौरान रोवर परसिवरेंस ने एक तस्वीर खींची। जिसको देखकर नासा के सभी वैज्ञानिक हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक इस तस्वीर में मार्स के आसमान में एक इंद्रधनुष (rainbow) देखा गया है। इस तस्वीर को नासा ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है।

बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक और मुसीबत, महाराष्ट्र के कई इलाकों में…

0

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से महाराष्ट्र में हालात बहुत गंभीर बने हुए हैं। ये हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं अगर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की बात नहीं सुनी तो। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कई जिलों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक तेज़ी से खत्म हो रहा है। जिसके कारण राज्य के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज मिलना काफी मुश्किल सा लग रहा है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में वैक्सीन का स्टॉक बस तीन दिनों के लिए पर्याप्त है। बता दें कि राज्य सरकार ने केंद्र को इस बात की जानकारी दे दी है।

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अकेले गाड़ी चला रहे ड्राइवर को भी लगाना होगा मास्क, नहीं तो…

0

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए अब देश में कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों के चलते बहुत से राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया। इन राज्यों में से एक देश की राजधानी दिल्ली भी है। बता दें कि दिल्ली में भी कोरोना के मामले अचानक से बढ़ने लगे हैं। जिसको देखते हुए राज्य में अब और भी ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने भी एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक राज्य ने अगर कोई व्यक्ति अकेले कार चला रहा है। तब भी उसका मास्क लगाना अनिवार्य है।