Home Blog Page 844

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए एजाज खान को भी हुआ कोरोना, एनसीबी के सभी अधिकारी भी…

0

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले से खुले ड्रग्स केस (Drugs case) में बॉलीवुड के कई सितारों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक इस मामले में सबसे पहले बॉलीवुड की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ये सिलसला अभी तक जारी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz khan) को भी इस मामले में एनसीबी ने अपनी हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। खबर मिली है कि पूछताछ के दौरान एजाज खान कोरोना से पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिली CM येदियुरप्पा को राहत, भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने…

0

कर्नाटक में भाजपा के कद्दावर नेता और मुख्मंत्री बीएस येदियुरप्पा पर लगे आरोपों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक येदियुरप्पा पर आरोप है कि वह कई एकड़ के सरकारी भूमि के अवैध आवंटन के मामले में शामिल थे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए मामले में जांच पर रोक लगा दी है। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट को लगभग दस साल पुराने अवैध भूमि घोटाले मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाने को कहा था।

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद असम में रद्द हुई भाजपा की रैलियां, गृह मंत्री अमित शाह भी हुए…

0

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए और कई जवान अब भी लापता हैं। जिसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना आसाम दौरा रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को असम में होने वाली चुनावी रैली अब नहीं होंगी। बता दें कि असम में रविवार को तीन चुनावी रैलियां होनी थी। जिसमें से गृह मंत्री ने एक रैली को संबोधित किया और फिर इस हमले पर शोक बताते हुए बाकी दो रैलियों को रद्द कर दिया।

देश के सबसे महंगे घर के मालिक बने रिटेल किंग राधाकिशन, इतनी कीमत देकर बने…

0

राधाकिशन दमानी इस नाम को पहले शायद ही किसी ने सुना होगा। लेकिन आज ये नाम देश में उस ऊंचाई पर छाया हुआ है जिसको हर कोई जानता है। आज इस नाम को सब रिटेल किंग (Retail) के नाम से जानते हैं। राधाकिशन दमानी ने धीरे धीर शेयर बाजार में अपनी समझ से पकड़ बनाई और देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब राधाकिशन तंबाकू से लकर बीयर उत्‍पादन से जुड़ी तमाम कंपनियों के शेयर खरीदते थे। लेकिन आज वह रिटेल किंग के नाम से जाने जाते हैं।

बेकाबू कोरोना वायरस को लेकर कैबिनेट की अहम बैठक, अब जल्दी ही महाराष्ट्र में…

0

देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको देख सभी लोग परेशान हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। गौरतलब हैं कि एक दिन में देश में जितने भी मामले पाए जा रहे हैं, उसमें से 50 प्रतिशत मामले केवल महाराष्ट्र में पाए जा रहे हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 49,447 नए केस सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक ये मामले एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

बढ़ती मंहगाई से बिगड़ा आम आदमी का संतुलन! दाल, खाने के तेल सहित इन चीजों के बड़े दाम…

0

इंसान धीरे धीरे तरक्की की ओर बढ़ रहा है। पहले सभी लोग सारे काम खुद जाकर करते थे। लेकिन अब ज्यादातर काम डिजिटल हो जाते हैं। जैसे जैसे देश तरक्की कर रहा है, वैसे ही महंगाई भी तरक्की कर रही है। घरेलू सामानों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक चावल  (rice price) , दाल, आटा, सरसों तेल, सोयाबीन तेल (edible oil price) जैसे घरेलू सामानों को करीब 50 प्रतिशत तक महंगा कर दिया गया है। बीते साल के मुकाबले इस साल इन सभी सामानों की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ने से आम आदमी किचन का बजट गड़बड़ा गया है।

पूरे पांच दिनों के बाद घर पहुंचे शरद पवार, डॉक्टर ने अस्पताल से…

0

बीते कुछ दिनों पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है कि पांच दिन अस्पताल में बिताने के बाद NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत में अब सुधार है। जिसके कारण उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिचार्ज करने के बाद डॉक्टर ने उनको सात दिनों तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। बता दें कि शरद पवार की पित्ताशय नलिका में पथरी अटक गई थी जिसके कारण उनकी सर्जरी की गई थी।

उत्तर प्रदेश में जल्दी ही लागू होगा नियम, अगर नहीं की मां-बाप की सेवा तो…

0

माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से लेकर तब तक संभालते हैं जब तक की वह अपने पैरों पर खड़ा न हो जाएं। उसके बाद भी उनका प्यार कम नहीं होता। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बच्चे अपने माता-पिता को वो सम्मान नहीं दे पाते जिसके वह हकदार हैं। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक कानून बनाया है। जिसके तहत अगर बच्चा अपने मां बाप का खयाल नहीं रखता और उनकी सेवा नहीं करता तो उनकी संपत्ति में उस बच्चे का कोई अधिकार नहीं। बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिए ये नया कानून बनाया जा रहा है।

बिहार के इस किसान ने उगाई दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान..

0

दुनिया भर में सब्जियों के शौकीन हैं। कोई सब्जी अपनी पसाद से खाता है तो कोई खुद को हैल्थी रखने के लिए सब्जियों का सेवन करता है। अक्सर आप देखते हैं कि किसी वजह से कभी कभी सब्जियों की कीमत बढ़ जाती है। जिसकी वजह से कई लोग अपनी पसंदीदा सब्जी खाना ही छोड़ देते हैं। सब्जी की कीमत ज्यादा से ज्यादा 100 से 200 रुपए प्रति किलो तक बढ़ती है। लेकिन अगर कोई सब्जी इससे भी महंगी हो तो उसको छोड़ दिया जाता है। लेकिन अब भारत में एक ऐसी सब्जी की खेती हो रही है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।

वित्त मंत्री पर कांग्रेस का हमला, आपको कोई अधिकार नहीं, आप सरकार चला रही हो या…

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दिए गए बयान के बाद छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है। बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने के फैसले को वापस लेने की बात कही। उनके इस फैसले के बाद अब वह मुख्य विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) के निशाने पर हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अब निर्मला को वित्त मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसके साथ ही पार्टी ने वित्त मंत्री के खिलाफ कई सवाल खड़े किए।