दुनिया भर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। हालांकि कुछ समय पहले तक इस पर काबू पा लिया गया था। लेकिन अब फिर एक बार ये संकट तेज़ी से बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए इसको कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है। बता दें कि भारत में ये संकट और भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने अपने एक बयान में बढ़ते संकट की वजह बताई है। उनका कहना है कि लोग अब कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं। जिसके कारण इसके मरीजों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है।
अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, NCP ने ट्वीट कर बताई समस्या..
एंटीलिया केस में महाराष्ट्र सरकार को विपक्ष द्वारा लगातार घेरा जा रहा है। ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (sharad pawar) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि रविवार देर शाम उनके पेट में तेज दर्द उठा जिसके चलते उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उनके गॉलब्लेडर में कुछ समस्या है।
अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की होगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज…
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लगाए गए आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में अब उनके ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में होगी। इस बात का खुलासा खुद ग्रह मंत्री अनिल देशमुख ने की है। उन्होंने कहा है कि “जो आरोप मुझ पर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लगाए थे, मैंने उसकी जांच कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री और राज्य शासन ने मुझ पर लगे आरोपों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा करने का निर्णय लिया है। जो भी सच है वह सामने आएगा।”
पीएम मोदी के तोहफे से खुश हुआ बांग्लादेश, जमकर की तारीफ…
कोरोना वायरस का कहर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। दुनिया भर के कई राज्यों में एलग्तार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत ने कई राज्यों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। जिसमें से एक बांग्लादेश भी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बांग्लादेश (Bangladesh) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान बांग्लादेश ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन (AK Abdul Momen) ने कहा है कि भारत ने अपना वादा पूरा कर दिया।
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की बड़ी घोषणा, 4 चरणों में…
देश के सबसे बड़े राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Election 2021) को लेकर काफी तैयारी की जा रही हैं। ऐसे में अब खबर है कि राज्य निर्वाचन आयोग (UP State Election Commission) ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसके चलते अब राज्य के 75 जिलों में चार चरणों में मतदान कार्यक्रम संपन्न होगा। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार दूसरा चरण 19 अप्रैल को होगा, तीसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और चौथे चरण का 29 अप्रैल को निर्वाचन होगा।
वहीं बताया जा रहा है कि 2 मई को इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा और प्रदेश में गांव की सरकार का काम शुरू होगा, जो कि 25 दिसंबर से बंद है। बता दें कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के पंचायतराज चुनावों को लेकर उच्चतम न्यायालय में भी पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई होनी है। वहां पर उच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती दी गई है। उच्चतम सुनवाई से पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर 26 मार्च को अहम सुनवाई है।

15 अप्रैल को पहला चरण होगा जिसमे राज्य के 18 जिलों में मतदान होगा। इन 18 जिलों में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही का नाम शामिल है। बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट (High court) के निर्देश के बाद जो नई आरक्षण सूची तैयार कराई गई, शुक्रवार को सभी जिलों में उसका अंतिम प्रकाशन हो जाना है।
कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले अजित पवार, “अगर हालात ऐसे ही रहे तो…”
देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जल्दी ही देश के कई राज्यों में लॉक डाउन लग सकता है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने तो राज्य के लोगों को आखरी वार्निन भी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल्दी ही पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग जाएगा। गौरतलब हैं कि पूरे देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है।
सरकारी बैंकों के निजीकरण पर RBI गवर्नर का बयान, “सरकार के साथ कर रहे हैं…”
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को बैंकों के निजीकरण को लेकर एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को लेकर सरकार से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में India Economic Conclave (IEC) 2021 के उद्घाटन के संबोधन के दौरान यह सब बातें कहीं। उन्होंने कहा कि “आरबीआई कीमत और वित्तीय स्थिरता बनाये रखते हुए अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार के लिये अपने सभी नीतिगत उपायों के उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध है।”
सेना की महिला अफसरों के लिए SC का बड़ा फैसला, 2 महीने के अंदर ही…
सेना (Army) में महिलाओं के स्थायी कमीशन को लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया को भेदभावपूर्ण बताया है। महिला अधिकारियों की सेना में स्थायी कमीशन देने की मांग को लेकर दायर की गईं याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और इसको भेदभावपूर्ण बताया। बता दें कि इस दौरान 80 महिलाओं की याचिकाओं पर सुनवाई की थी।
पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, कोरोना से संक्रमित…
कोरोना का संकट देश में दिन ब दिन तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। जिसको देख सभी लोग हैरान और परेशान हैं। बता दें कि देश के कई राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। हाल ही ने राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी, साथ ही उन्होंने उन लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की जो उनके नजदीक आए थे। खबर है कि अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी कोरोना के शिकार हो गए हैं।
कोरोना काल के बीच उड़ी अफवाह पर AAP सरकार का बयान, दिल्ली लौटने पर…
देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस को लेकर अब सभी लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो राज्य सरकारों को है। सभी राज्यों में अब कोरोना संकट को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। हाल ही में खबर उड़ी थी कि उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन लगने वाला है। हालांकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसको पूरी तरह से फर्जी बता दिया। उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं। जिसको लेकर बात करते हुए दिल्ली सरकार पब्लिक हेल्थ में एडिशनल डायरेक्टर डॉ. बीएस चरण ने कहा कि ये गलत खबर है। दिल्ली सरकार की ओर से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।

















