Home Blog Page 846

12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट में हो सकता है बदलाव, शिक्षा मंत्री ने…

0

देशभर में कोरोना (Corona virus) का संकट बढ़ रहा है। कई राज्य में धीरे धीरे कोरोना से संक्रमित मामलों में इजाफा होने लगा है। इन राज्यों में से एक देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बढ़ते मामलों के बीच भी पंचायत चुनाव (UP panchayat election) होने जा रहे हैं। जिसको देखते हुए डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबर है कि राज्य में पंचायत चुनाव की तिथियों का ऐलान होने के बाद अगर जरूरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर सकती है।

SC ने परमबीर की याचिका पर सुनवाई से किया इंकार, कहा “आरोप गंभीर है आप…”

0

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के गंभीर आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खबर है कि उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में ले जाने को कहा। परमबीर ने इस याचिका में महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी।

क्या है उत्तराखंड की इस गाय की खासियत? क्यों 55 सौ रुपए किलो मिलता है इसका घी.?

0

तंदुरस्त रहने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता। अच्छे से अच्छा खाना खाता है, एक्सरसाइज करता है और छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखता है। खाने में हर तरह की चीज़ें खाई जाती हैं। लेकिन इन सबमें लोगों का सबसे ज्यादा पसंदीदा देसी घी होता है। ज्यादातर गांव में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। बिना घी उनका खाना अधूरा रहता है। सिर्फ गांव में ही नहीं बल्कि शहरों में भी घी का सेवन किया जाता है। सेहतमंद रहने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले घी की आमतौर पर कीमत 5 से 7 सौ रुपये किलो होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे घी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 55 सौ रुपये है। यानी 55 सौ रुपए प्रति किलो।

राजस्थान के इन जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली-अहमदाबाद रूट के बीच…

0

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का फायदा देश के कई राज्यों के साथ साथ राजस्थान को भी मिलेगा। बता दें कि उदयपुर से राजस्थान के 7 जिलों से हाई स्पीड रेल (Bullet Train ) गुजरेगी। इसके लिए दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-गांधीनगर-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल काॅरिडोर बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-अहमदाबाद रूट के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन राजस्थान से गुजरते हुए जाएगी। इस परियोजना का 653 किमी हिस्सा उदयपुर सहित राज्य के 7 जिलों में से गुजरता है।

एंटीलिया केस में जब्त हुई एक और कार, स्कॉर्पियो-मर्सिडिज के बाद अब…

0

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी संदिग्ध कार मिलने और फिर उस कार से जुड़े शख्स मनसुख हिरेन की मौत के मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस मामले में 5 कर बरामद हो चुकी हैं। जिसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयटो इनोवा, मर्सिडिज बेंज, लग्जरी कार Toyota Land Cruiser Prado और Mercedes-Benz ML-Class शामिल हैं। वहीं अब खबर हैं कि एंटीलिया केस में एनआईए के हाथ एक और कर लगी है। इस बार वॉल्वे कार जब्त की गई है। हालांकि अभी तक इससे जुड़ी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

परमबीर के आरोप पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले “कैसे हुई मुलाकात जब देशमुख…”

0

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को पूरी तरह घेर लिया है। ऐसे में गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए गए। लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) का साथ मिलने के बाद अब उनको थोड़ी राहत है। परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को शरद पवार ने पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि “चिट्ठी में लगाए गए आरोप गंभीर जरूर हैं, लेकिन इसमें कोई सबूत नहीं दिया गया है।” इस बीच जांच को लेकर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जिस समय की बात परमबीर अपने आरोपों में कर रहे हैं उस समय गृहमंत्री अस्पताल में भर्ती थे।

देशमुख के इस्तीफे की मांग पर भड़के संजय राउत, बोले “अगर सबका इस्तीफा लेते रहे तो सरकार…”

0

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह का लेटर सामने आए के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में हर कोई महाराष्ट्र सरकार को सवाल से घेर रहा है। खास तौर पर विपक्ष महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। इस दौरान गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफा देने की भी खूब मांग की गई और लगातार की जा रही हैं। अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर शिवेसना नेता संजय राउत का भी बयान आया है। उनका कहना है कि जब अभी तक पूरी तरह से कुछ पता नहीं चला तो इस्तीफे की मांग क्यों की जा रही है? NCP प्रमुख शरद पवार ने यह तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत भी हुए संक्रमित, ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

0

देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच अब सख्ती जारी करदी गई है। लेकिन अब भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहा है। इस समय देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां धीरे धीरे कोरोना से संक्रमित मरीजों में तेज़ी आ रही है। इन राज्यों में कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं। खबर है कि उत्तराखंड में भी अब मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते मरीजों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की।

जौनपुर की आरक्षण सूची में हुआ बड़ा बदलाव, करीब 10 से 12 प्रतिशत…

0

हाईकोर्ट (High court) के आदेश के बाद एक बार फिर पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) की आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार रात को जौनपुर (Jaunpur) जिले 21 ब्‍लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) के लिए पदों के आरक्षण (Reservation List) की नई सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब तैयारी और भी ज्यादा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले पर इस बार साल 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण सूची (Reservation List) जारी की गई है।

महाराष्ट्र के शहरों के बाद अब बेंगलुरु में भी बढ़ा कोरोना कहर, पिछले 20 दिनों में तादाद…

0

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के कई ऐसे राज्य हैं जो पूरी तरह इसके जाल में फंस चुके हैं। इन सभी राज्यों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। देश के कई राज्य और शहरों में इसके लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इनमें अब बेंगलुरु (Bengaluru) भी शामिल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीते 20 दिनों से बेंगलुरु में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या करीब चार गुना तक बढ़ गई है। जिसको लेकर अब राज्य सरकार काफी ज्यादा चिंतित है। वहीं सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि ये तादाद अब और भी ज्यादा बढ़ सकती है।