जौनपुर की आरक्षण सूची में हुआ बड़ा बदलाव, करीब 10 से 12 प्रतिशत…

0
105

हाईकोर्ट (High court) के आदेश के बाद एक बार फिर पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) की आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार रात को जौनपुर (Jaunpur) जिले 21 ब्‍लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) के लिए पदों के आरक्षण (Reservation List) की नई सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब तैयारी और भी ज्यादा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले पर इस बार साल 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण सूची (Reservation List) जारी की गई है।

बता दें कि नई सूची के बाद कई ग्राम सभाओं, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों की स्थिति बदल गयी है। ग्राम पंचायतों की संख्या 940 है। इनमें सामान्य के लिए 320, महिला के लिए 153, पिछड़े वर्ग की 167, पिछड़ा महिला की 91, अनुसूचित जाति की 100, अनुसूचित महिला की 56, अनुसूचित जनजाति की 34 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 19 सीटें आरक्षित हैं। इस दौरान करीब 10 से 12 फीसदी सीटों के आरक्षण में बदलाव किए गए हैं। जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा (DM Manish kumar verma) ने कहा कि पंचायत के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की सूची (Reservation list) का अवलोकन कर लोग 23 मार्च तक इस पर दावे-आपत्तियां दे सकते हैं। 26 को आपत्तियां निस्तारित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। बता दें कि सूची में अपने गांव और वार्ड का आरक्षण जानने के लिए विकास भवन और ब्लॉकों के बाहर सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लगी रही।