कोरोना के बढ़ते संकट के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत भी हुए संक्रमित, ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

0
116

देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच अब सख्ती जारी करदी गई है। लेकिन अब भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहा है। इस समय देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां धीरे धीरे कोरोना से संक्रमित मरीजों में तेज़ी आ रही है। इन राज्यों में कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं। खबर है कि उत्तराखंड में भी अब मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते मरीजों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि “मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्‍टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। मैं सभी के कुशल स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं।” मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
images 58 2
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी के बाद बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना से संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 137 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें से एक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 17 से लेकर 23 जनवरी के बीच राज्य में केवल 895 ही कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद इसकी गति में काफी गिरावट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर मामलों ने बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर अब परेशानी बढ़ रही है।