Home Blog Page 847

शरद पवार के बयान से मिली गृहमंत्री देशमुख को राहत, बोले “चिट्ठी में बस आरोप है कोई सबूत…”

0

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने का मामला अब और भी पेचीदा होता जा रहा है। इस मामले में एन.आई.ए. गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह और अंबानी प्रकरण में शामिल अन्य संदिग्ध पुलिसकर्मियों का ठाकरे के साथ लिंक निकालने की जांच में व्यस्त है। खबर है कि परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया। इस पत्र में लिखा था कि गृह मंत्री देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी।

भोजपुरी गानों की अश्लीलता के खिलाफ बोले भाजपा विधायक, “भोजपुरी स्टार्स को जेल…”

0

होली का त्यौहार करीब आते ही बिहार में अश्लील गानों का मुद्दा उठने लगा है। सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के लगातार हिस्सों में ये मुद्दा उठता है। लेकिन इस पर कोई सख्त एक्शन नहीं उठाया जाता। हाल ही में बिहार सरकार ने इसकी शुरुआत की। राज्य के किसी भी वाहन में अगर अश्लील गाना सुने जाते हैं तो उस वाहन का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब भाजपा के एक विधायक ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उनका कहना है कि अगर अश्लील गाने बनाने वालो को ही जेल में डाल दिया जाएगा तो इस पर रोक लग सकती है।

कोरोना संकट के बीच वायरल हो रहा है एक वीडियो, मास्क पहनने के लिए बोला तो एक महिला ने उठाया…

0

देश में कोरोना संकट अब फिर एक बार तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में पिछले साल की तरह इस साल भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में हर रोज हजारों की तादाद में मामले देखने को मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों को देख राज्य सरकार ने अब सख्ती जारी कर दी है। जिसके चलते अब राज्य में मास्क न पहनने पर 200 रुपए का जुर्माना है। कोरोना काल के बीच महाराष्ट्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

एंटीलिया केस ने लिया एक और नया मोड़, जहां मिली थी हिरेन की लाश वहीं मिला…

0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भले ही एंटीलिया मामले को सुलझाने का दावा कर रही हो। लेकिन मनसुख हिरेन की मौत का मामला अब भी एक पहेली बना हुआ है। जहां एक तरफ इस मामले में कोई सफलता हाथ लगती है। वहीं दूसरी ओर कोई न कोई टर्निंग पॉइंट आ ही जाता है। खबर है कि मुंब्रा के रेती बंदर में एक और शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान 48 वर्षीय सलीम अब्दुल के तौर पर की जा रही है। ये शख्स मुंब्रा के रेती बंदर में ही रहता था। गौरतलब हैं कि ये वो ही जगह है जहां से कुछ समय पहले मनसुख हिरेन का शव मिला था।

कोरोना की दूसरी लहर का शिकार हुआ महाराष्ट्र, बीते 24 घंटों में दर्ज हुए रिकॉर्ड तोड़ मामले

0

बीते साल की तरह इस साल भी कोरोना ने देश में फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लगातार हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्टि की जा रही है। माना जा रहा है कि ये कोरोना की दूसरी लहर है। जिसको लेकर अब सरकार ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 39,726 मरीजों की तादाद सामने आई है। जिसमें से कुल 25,833 मामले सिर्फ महाराष्ट्र से हैं। इन मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.5 मिलियन से भी ज्यादा हो गई है।

चुनाव से पहले ही उम्मीदवारों की सूची में किया ममता ने बदलाव, इन क्षेत्रों में…

0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly election 2021) को लेकर अब हलचल और भी ज्यादा तेज हो गई है। एक तरफ जहां पार्टियां अपनी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता टिकट कर पीछे लड़ रहे हैं। टिकट बटवारे को लेकर पार्टियों में काफी घमासान मचा हुआ है। इस घमासान के बीच अब ममता बनर्जी (Cm Mamta Benarji) ने भी अपने चार उम्मीदवारों को बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने 4 चार विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार बदल दिए।

सुबह 4 बजे तक चली बीजेपी की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा…

0

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और बीजेपी दोनों ही पार्टी कुछ ज्यादा ही सीरियस हैं। एक तरफ जहां भाजपा चुनाव जीतने का दावा कर रही है तो वही दूसरी ओर टीएमसी भी मात देने को तैयार है। मतदान की डेट देखते हुए टीएमसी ने लगभग सभी काम पूरे कर लिए हैं। लेकिन भाजपा अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। बता दें कि चुनावों को लेकर टीएमसी ने अपने सभी उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी। लेकिन भाजपा ने केवल 122 उम्‍मीदवारों के नाम की ही घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक चुनावी मुद्दा को लेकर दिल्ली में करीब पूरी रात कोर ग्रुप की बैठक हुई।

भारत में रह रहे 5 बांग्लादेशियों को हुई 4-4 साल की जेल, साथ ही लगा इतना जुर्माना..

0

साल 2019 में यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक (एटीएस) ने कूटरचित दस्तावेज बनवाने और जाली पासपोर्ट रखने के आरोप में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी बांग्लादेशी भारत में अवैध (illegal) रूप से रह रहे थे। खबर है कि इनमें से पांच आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद इन सभी को सजा सुना दी गई है। सजा पाने वाले 5 आरोपियों में हबीबुर्रहमान, जाकिर हुसैन उर्फ रोमी, मोहम्मद काबिल, कमालुद्दीन, ताइजुल इस्लाम के नाम शामिल हैं।

इंडिगो फ्लाइट में पेश आया हैरान कर देने वाला मामला, एक महिला ने सफर के दौरान दिया…

0

दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आते हैं। जिसको सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई चौंक रहा है। यह मामला हवाई सफर का है। हवा में उड़ रहे एक जहाज में एक महिला ने अपनी बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि बुधवार के दिन इंडिगो (Indigo) की एक फ्लाइट में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। ये फ्लाइट बेंगलुरु से जयपुर (Bangalore to Jaipur Flight) जा रही थी। उड़ान के दौरान ही महिला के दर्द उठा जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर ने उसकी डिलीवरी करवाई।

एंटीलिया केस में NIA को मिली बड़ी कामयाबी, जब्त हुई मर्सिडीज से मिला कुछ ऐसा जिससे…

0

दक्षिण मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के आवास के निकट विस्फोटक लदी स्‍कार्पियो कार खड़ी करने का मामला अब उलझता ही जा रहा है। हालांकि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इस मामले में एपीआइ सचिन वझे को गिरफ्तार कर लिया है और मिले सबूतों के साथ वह पूरी तरह फंसते जा रहे हैं। मंगलवार को एनआईए एक हाथ एक और पुख्ता सबूत मिला है जिससे साबित होता है कि सचिन वझे इस मामले में शामिल हैं। जांच के दौरान एनआईए ने एक मर्सिडीज कार जब्त की थी। जिसमें कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे सचिन वझे इस केस में पूरी तरह फंस गए हैं।