इंडिगो फ्लाइट में पेश आया हैरान कर देने वाला मामला, एक महिला ने सफर के दौरान दिया…

0
79

दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आते हैं। जिसको सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई चौंक रहा है। यह मामला हवाई सफर का है। हवा में उड़ रहे एक जहाज में एक महिला ने अपनी बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि बुधवार के दिन इंडिगो (Indigo) की एक फ्लाइट में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। ये फ्लाइट बेंगलुरु से जयपुर (Bangalore to Jaipur Flight) जा रही थी। उड़ान के दौरान ही महिला के दर्द उठा जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर ने उसकी डिलीवरी करवाई।

हालांकि इस दौरान डॉक्टर ने क्रू मेंबर्स की भी मदद ली। जिसके बाद महिला ने सही सलामत एक बच्ची को जन्म दिया। इसकी जानकारी देते हुए एअरलाइन ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा कि “बेंगुलुरु से जयपुर जा रही उड़ान संख्या 6ई 469 में एक बच्ची ने जन्म लिया. इसी विमान में सवार डॉ सुबहाना नजीर और इंडिगो चालक दल ने प्रसव में मां की मदद की और बच्ची का जन्म हुआ।” सिर्फ इतना ही नहीं एअरलाइन बताया कि जयपुर पहुंचने से पहले ही हवाईअड्डे पर एंबुलेंस तैयार करवा दी गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक अब मां और बच्ची दोनों ही सही सलामत हैं और दोनों की हालत स्थिर है। इस दौरान जब फ्लाइट जयपुर पहुंची तो वहां डॉक्टर का स्वागत किया गया और थैंक्यू का कार्ड भी दिया गया। इसके साथ ही उनका पूर्ण साथ देने वाले इंडिगो के स्टाफ की भी खूब तारीफें की गई। फ्लाइट सुबह 5.45 पर बेंगलुरु से रवाना हुई और 8 बजे जयपुर पहुंची।