कोरोना की दूसरी लहर का शिकार हुआ महाराष्ट्र, बीते 24 घंटों में दर्ज हुए रिकॉर्ड तोड़ मामले

0
101

बीते साल की तरह इस साल भी कोरोना ने देश में फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लगातार हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्टि की जा रही है। माना जा रहा है कि ये कोरोना की दूसरी लहर है। जिसको लेकर अब सरकार ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 39,726 मरीजों की तादाद सामने आई है। जिसमें से कुल 25,833 मामले सिर्फ महाराष्ट्र से हैं। इन मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.5 मिलियन से भी ज्यादा हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल 15 लाख 14 हजार 331 संक्रमित मरीज मौजूद हैं। करीब 11.1 मिलियन मरीजों ने इस वायरस से छुटकारा पा लिया है। वहीं बीते दिन इस वायरस से हुई 159 मौतों के साथ देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 59 हजार 370 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23,96,340 है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की तादाद भी 53,138 हो गई है।
images 24 2
महाराष्ट्र में बढ़ते संकट को देश राज्य सरकार ने काफी सख्ती करदी हैं। बहुत से शहरों में तो नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। वहीं अब दिल्ली में भी इसका खतरा बढ़ता दिख रहा है। जहां दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना पर काबू पा लिया था। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए जो कि पिछले लगभग ढाई महीने में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा हैं।