भारत में जिस तरह से कोरोना वायरस में अपनी रफ्तार पकड़ी है, उसको देखते हुए लग रहा है कि जल्दी ही भारत सबसे संक्रमित देशों की लिस्ट में पहले पायदान पर आजाएगा। बता दें कि बीते साल भी मामले इतनी तेज़ी से नहीं बढ़े थे जितना की अब बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 दिनों में कोरोना के मामलों ने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। बता दें कि बीते 6 दिनों में देश में 10 लाख मामले सामने आए हैं। जो एक चिंता का विषय है। देश में अभी तक इतनी तेज़ी से कोरोना के केस रिकॉर्ड नहीं हुए।
वहीं आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में भी कोरोना ने अपना रिकॉर्ड कायम किया है। रिपोर्ट्स की माने तो 15 अप्रैल को देश में कोरोना के मामलों ने 2 लाख का भी आंकड़ा पार कर दिया। ये एक दिन में रिकॉर्ड भी सबसे ज्यादा मामले हैं। इन मामलों के साथ ही देश में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 1,40,74,564 हो गई। वहीं अब तक इस वायरस ने 1,73,123 लोगों की जान भी ले ली। गौरतलब हैं कि पिछली बार देश में 10 लाख कोरोना मरीजों का आंकड़ा पार करने में 169 दिन लगे थे।
इस साल की शुरुवात में एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना पर काबू पा लिया गया था। हर दिन देशभर में केवल 15,000 के आसपास ही कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही थी। लेकिन बीते 2 महीनों से ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आज देश में एक दिन में 2 लाख के करीब कोरोना के मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इन बढ़ते मामलों के साथ भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। वहीं यूनाइटेड स्टेट्स अभी भी पहले नंबर पर अपनी जगह बनाया हुआ है।